न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान-इजरायल तनाव के बीच जयपुर एयरपोर्ट पर फंसे सैकड़ों यात्री, दूसरे दिन भी 6 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

ईरान-इजरायल तनाव के बीच जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे, दुबई एयरस्पेस बंद होने के कारण दूसरे दिन 6 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द। जानें अपडेट और एयरलाइन एडवाइजरी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 02 Mar 2026 3:58:22

ईरान-इजरायल तनाव के बीच जयपुर एयरपोर्ट पर फंसे सैकड़ों यात्री, दूसरे दिन भी 6 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द

मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी दिखने लगा है। सोमवार को दूसरे दिन भी दुबई एयरस्पेस बंद होने के कारण जयपुर से दुबई और शारजाह के लिए संचालित छह अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन रद्द रहा। इस वजह से एयरपोर्ट पर सैकड़ों यात्री फंसे हुए हैं और उनकी परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं।

दुबई एयरस्पेस बंद होने से बाधित हुई उड़ानें

बैंकॉक और मलेशिया को छोड़कर जयपुर के अन्य अंतरराष्ट्रीय गंतव्य पूरी तरह से प्रभावित हुए हैं। दुबई एयरस्पेस बंद होने के कारण शारजाह, दुबई, अबूधाबी और मस्कट के लिए उड़ान सेवाओं पर अस्थायी रोक लग गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हवाई संचालन कब सामान्य होगा और उड़ानों की नियमित सेवाएं कब शुरू होंगी।

गल्फ देशों में फंसे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

वहीं, मध्य पूर्व में जारी युद्ध के चलते गल्फ देशों में फंसे यात्रियों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, यदि क्षेत्रीय तनाव और अधिक बढ़ता है तो इन रूट्स की उड़ानों को भी अस्थायी रूप से रद्द या डायवर्ट किया जा सकता है। इससे फंसे हुए यात्रियों को और अधिक अनिश्चितता का सामना करना पड़ सकता है।

एयरपोर्ट प्रशासन की यात्रियों के लिए अपील

जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन से फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। सुरक्षा एजेंसियां और नागरिक उड्डयन विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में तुरंत दखल दिया जा सके।

शनिवार-रविवार जारी की गई एडवाइजरी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने शनिवार से मध्य खाड़ी देशों में बिगड़े हालातों को देखते हुए रविवार को एक एडवाइजरी जारी की थी। इसमें यात्रियों को चेतावनी दी गई थी कि अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस में कुछ समय के लिए पाबंदियों और बंदिशों के कारण उड़ानों में देरी या रूट बदलने की संभावना बनी हुई है। इस एडवाइजरी के जरिए यात्रियों को पहले से ही सतर्क किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?