न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खामेनेई की पत्नी की मौत, अमेरिकी-इजरायली हमले में हुई थीं गंभीर रूप से घायल

ईरान में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह गंभीर रूप से घायल हुईं और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना ने मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 02 Mar 2026 7:38:57

खामेनेई की पत्नी की मौत, अमेरिकी-इजरायली हमले में हुई थीं गंभीर रूप से घायल

ईरान से बड़ी खबर सामने आई है। कुछ दिन पहले अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त सैन्य हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हुई थी। इस हमले में उनकी पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं और उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। अब ताज़ा जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह का उपचार के दौरान निधन हो गया है। ईरानी तसनीम समाचार एजेंसी ने इस बात की पुष्टि की है कि खामेनेई की पत्नी भी उसी हमले की शिकार हुईं थीं जिसमें उनके पति की जान गई।

हमले के समय खामेनेई के साथ थीं पत्नी


मंसूरे खोजस्ते बागेरज़ादेह की उम्र 79 वर्ष थी और उनका जन्म ईरान के मशहद शहर में हुआ था। वह आईआरआईबी (इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग) के पूर्व उप निदेशक हसन खोजस्ते बागेरज़ादेह की बहन थीं। घटना के समय वह खामेनेई के तेहरान परिसर में उनके साथ मौजूद थीं। हमले में खामेनेई की मृत्यु के साथ ही उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुईं। इसके अलावा खामेनेई की बेटी और दामाद की भी उसी हमले में मौत हो गई। फिलहाल, ईरान ने कई खाड़ी देशों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से किया हमला

शनिवार को मध्य-पूर्व में तनाव तब चरम पर पहुंच गया जब अमेरिका और इज़रायल ने ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों में ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई का कार्यालय भी निशाने पर रहा। रविवार को इस हमले में खामेनेई की मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अनुसार, ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा है और अमेरिका के खिलाफ मिसाइल विकास में लगा हुआ है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने एक वीडियो संदेश में ईरानी जनता से अपील की कि वे खामेनेई शासन के खिलाफ खड़े हों और अपनी सरकार बनाने के लिए कदम उठाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?