न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आलू के बक्सों में छुपाकर ले जा रही अवैध शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

झालावाड़ में पुलिस ने आलू के बक्सों में छुपाकर ले जाई जा रही 480 कार्टन अवैध शराब बरामद की, दो तस्करों को गिरफ्तार कर ट्रक भी जब्त किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 01 Mar 2026 5:02:56

आलू के बक्सों में छुपाकर ले जा रही अवैध शराब पकड़ी,  दो तस्कर गिरफ्तार

झालावाड़: जिले की झालरापाटन पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आलू के बक्सों में छुपाकर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा जब्त किया है। थाना प्रभारी अल्का बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने एक ट्रक में कुल 480 कार्टन शराब पकड़ी, जिसमें चार विदेशी ब्रांड की लगभग 4272 बोतलें शामिल थीं। शराब की इस खेप को गुजरात ले जाया जा रहा था और शराब माफिया ने इसे आलू के कट्टों के पीछे छिपाकर परिवहन करने की योजना बनाई थी।

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने कड़ा पहरा लगाया

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों को देखते हुए जिले के सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं कि मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसी दिशा में झालरापाटन थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर जांच अभियान शुरू किया।

ट्रक की तलाशी में हुआ बड़ा खुलासा

जांच के दौरान जब पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोका और उसकी तलाशी ली, तो आलू के कट्टों की आड़ में छिपाई गई करीब 480 कार्टन शराब बरामद हुई। एसपी ने बताया कि यह शराब पंजाब से गुजरती हुई गुजरात के सूरत शहर भेजी जा रही थी।

दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक भी जब्त

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रक ड्राइवर जाहिद खान, पुत्र साबिर खान, उम्र 30 साल, निवासी पलवल, हरियाणा और खलासी रफत खान, पुत्र रहमुद्दीन, उम्र 27 साल, निवासी नुह, मेवात, हरियाणा को एक्साइज एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अवैध शराब की अनुमानित कीमत का पता लगाने में लगी है। मामले की गहन जांच जारी है और यह कार्रवाई शराब तस्करी के खिलाफ जिले में पुलिस की सतत निगरानी और सख्ती का उदाहरण है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई टेंशन, H1N1 के 1,777 मामले सामने आए
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
धुरंधर 2 के बाद हिंदी BO पर टॉक्सिक की सबसे तेज एडवांस बुकिंग, 6 घंटे में बिके 30 हजार टिकट, पहला दिन 55 करोड़ !
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
शशि थरूर ने वंदे मातरम् पर साफ किया कांग्रेस का रुख, बोले- कार्यक्रमों में जारी रहेगी पुरानी परंपरा
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
तमिल फिल्म उद्योग पर मंडरा रहा फिल्मों की रिलीज रुकने का खतरा, 8 सप्ताह के ओटीटी नियम को लेकर विवाद
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
चीनी के बढ़ते दामों पर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- UP में भरपूर स्टॉक, जमाखोरी-कालाबाजारी पर होगी सख्ती
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से बड़ा हादसा, 2 लोगों की मौत और 5 घायल
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
योगी का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- अगले चुनाव में सपा का होगा सफाया
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
राजस्थान में हमले के बाद आशुतोष रांका का वीडियो वायरल, बोले- घटना से मिला ज्यादा मीडिया कवरेज
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
असली और नकली मावे में कैसे करें फर्क?, खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर रवि तेजा का जलवा, ‘इरुमुडी’ ने 2 दिन में पार किया 31 करोड़ का आंकड़ा
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? गुड़, शहद या खजूर में कौन है बेहतर विकल्प
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पेशाब रोकने की आदत पड़ सकती है भारी! शरीर में शुरू हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज