न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अक्षय कुमार की केसरी 2 ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन की कमाई में उछाल, जानिए बॉक्स ऑफिस का हाल

अक्षय कुमार की केसरी 2 ने पहले दिन 7.75 करोड़ और दूसरे दिन 9.50 करोड़ की कमाई की। शानदार रिव्यू और दमदार परफॉर्मेंस के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। जानिए फिल्म से जुड़ी पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Apr 2025 8:49:13

अक्षय कुमार की केसरी 2 ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन की कमाई में उछाल, जानिए बॉक्स ऑफिस का हाल

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी 2 इस वक्त थिएटरों में धूम मचा रही है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं। पहले दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था, जो एक डिसेंट शुरुआत मानी जा रही है। वहीं अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला है। आइए नजर डालते हैं कि दूसरे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाया।

दूसरे दिन का कलेक्शन पहुंचा 9.50 करोड़ तक

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, केसरी 2 ने रिलीज़ के दूसरे दिन करीब 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं हैं, लेकिन अगर यही सही साबित होते हैं, तो दो दिन में फिल्म की कुल कमाई 17.25 करोड़ रुपये पहुंच गई है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी कमाई में और तेजी आएगी।

दमदार परफॉर्मेंस, तारीफें ही तारीफें

फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि अनन्या ने इस बार एक सीरियस रोल निभाया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सभी कलाकारों की एक्टिंग की सराहना हो रही है। फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है और उन्होंने एक गंभीर विषय को बेहद असरदार तरीके से पर्दे पर उतारा है।

अक्षय कुमार की खास अपील

फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने फैंस से खास अपील की थी कि वे थिएटर में फिल्म की शुरुआत न मिस करें। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि फिल्म देखते वक्त फोन न चेक करें और पूरा ध्यान स्क्रीन पर लगाएं, ताकि फिल्म का हर एक डायलॉग और भाव सही से महसूस किया जा सके।

जलियांवाला बाग की पृष्ठभूमि पर आधारित

केसरी 2 की कहानी जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद शुरू हुई कानूनी लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने इस अन्याय के खिलाफ कानून का सहारा लिया था। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को उस ऐतिहासिक संघर्ष की झलक मिलती है, जो अब तक पर्दे पर बहुत कम दिखाई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट