मिस वर्ल्ड रह चुकीं खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंगलवार को अपनी अगली फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया। ऐश्वर्या के सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करने के बाद से ही उनके फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता पैदा हो गई है। फिल्म का नाम 'पोन्निईन सेलवन' है जो एक ऐतिहासिक ड्रामा है। इसके डायरेक्टर मणिरत्नम हैं। मणिरत्नम इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। इसका बजट करीब 500 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। यह तमिल की सबसे महंगी फिल्मों की फेहरिश्त में शामिल हो चुकी है।














