न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कल से शुरू होगी जाट की एडवांस बुकिंग, सफलता को लेकर निर्माता निश्चिंत, ओपनिंग डे 20 करोड़!

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, और फिल्म के एडवांस बुकिंग मंगलवार से शुरू हो रही है। फिल्म के एक्शन दृश्यों और सनी देओल के दमदार अभिनय को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20-25 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 5:19:12

कल से शुरू होगी जाट की एडवांस बुकिंग, सफलता को लेकर निर्माता निश्चिंत, ओपनिंग डे 20 करोड़!

सनी देओल की बहुप्रतीक्षित और पिछले अगस्त से चर्चाओं में रही फिल्म जाट शुक्रवार 10 अप्रेल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह है, जिसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त करेगी। सनी देओल गदर-2 के बाद से फिर जनता के चेहते नायकों में शामिल हो गए हैं। दर्शक उन्हें फिर से एक्शन अवतार में देखने को उत्सुक है।

जाट की एडवांस बुकिंग मंगलवार से शुरू हो रही है। ऑनलाइन पर इसे रात 12 बजे बाद और ऑफलाइन सिनेमाघरों के टाइम अनुसार टिकट एडवांस में बुक कराए जा सकते हैं।

राजस्थान में फिल्म का वितरण अनिल थडानी की कम्पनी एए फिल्म्स कर रही है। कम्पनी प्रतिनिधि प्रेम कुमार ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि फिल्म की सफलता को लेकर किसी प्रकार का संशय नहीं है। उम्मीद है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भारत भर में 20 से 25 करोड़ के मध्य कारोबार करने में सफल हो जाएगी। हर फिल्म निर्माता को अपनी फिल्म की सफलता का पूरा भरोसा होता है लेकिन यह सब कुछ दर्शकों पर निर्भर करता है। यदि कंटेंट और प्रस्तुतिकरण अच्छा हुआ तो दर्शक खुलकर तारीफ करता है। माउथ पब्लिसिटी फिल्म को सफल बनाने में अहम् भूमिका निभाती है।

यह पूछे जाने पर कि फिल्म निर्माता ने फिल्म के प्रमोशन पर कम ध्यान दिया है उन्होंने कहा कि नहीं ऐसा नहीं है। निर्माताओं ने अलग-अलग शहरों में ट्रेलर लांच किया। जयपुर में भी ट्रेलर लांच का कार्यक्रम किया गया था, जहाँ दर्शकों ने सनी देओल का जबरदस्त स्वागत किया गया। ट्रेलर लांच के अवसर पर जो भीड़ उमड़ी उसी से यह संकेत मिल गया था फिल्म को लेकर दर्शकों में अंडर करंट दौड़ रहा जो ओपनिंग पर रंग दिखाएगा।

प्रेम कुमार ने फिल्म की सफलता के लिए इसके शीर्षक जाट की भी अहमियत बताई। उनका कहना था कि फिल्म का जो शीर्षक है वो इस समुदाय को फिल्म से जोड़ने में अपनी खास भूमिका निभाएगा।

फिल्म के एक्शन दृश्यों को लेकर सनी देओल ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि 67 की उम्र में मैं ऐसे दृश्य कर पाऊंगा मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। लेकिन मैं यह दृश्य किए इसके लिए किसी बॉडी डबल को काम में नहीं लिया। मैं बचपन से स्पोर्ट्स से जुड़ा व्यक्ति रहा हूं। वेट ट्रेनिंग तो बाद में आई।

जाट में सनी देओल के सामने रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह खलनायक के रूप में नजर आएंगे। परदे पर सनी और रणदीप का टकराव दर्शकों के लिए लाइमलाइट होगा। ट्रेलर में दिखाए गए टकराव के दृश्य रोचकता बढ़ाते हैं।

काम के मोर्चे की बात करें तो जाट के बाद सनी देओल आमिर खान निर्मित और राजकुमार संतोषी निर्देशित लाहौर 1947 में दिखाई देंगे। इसके अतिरिक्त वे रणबीर कपूर स्टारर नितेश तिवारी निर्देशित रामायण में हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। इन दिनों सनी जेपी दत्ता की बॉर्डर-2 में काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?