न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर खान ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, इस मशहूर एक्टर के पिता का निधन, शेयर की इमोशनल पोस्ट

सुपरस्टार आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट माना जाता है। वे हर काम को पूरी तरह से डूबकर शिद्दत के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Mar 2025 2:27:49

2 News : आमिर खान ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, इस मशहूर एक्टर के पिता का निधन, शेयर की इमोशनल पोस्ट

सुपरस्टार आमिर खान को बॉलीवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट माना जाता है। वे हर काम को पूरी तरह से डूबकर शिद्दत के साथ अंजाम देते हैं, फिर चाहे वो एक्टिंग हो या फिर फिल्ममेकिंग का कोई दूसरा पहलू। आमिर खान प्रॉडक्शन के तहत वे फिल्मों को प्रोड्यूस करते हैं और अब उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल भी लॉन्च कर दिया है जिसका नाम 'आमिर खान टॉकीज' रखा है। इसमें आमिर की फिल्मों से जुड़ी चीजें दिखाई जाएंगी। आमिर ने इस पर वीडियो अपलोड करना भी शुरू कर दिया है। ये वीडियो उनके बैनर तले बनी फिल्मों से जुड़े हैं जो फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।

आमिर खान प्रॉडक्शन ने सोशल मीडिया हैंडल पर चैनल शुरू होने की जानकारी शेयर की। वीडियो में आमिर कहते हैं कि मैं लंबे समय से अपनी फिल्मों के बारे में लोगों के साथ बातचीत करना चाहता था। हर बड़े सीन के पीछे कोई छोटी कहानी होती है। मैं हमेशा से एक प्लेटफॉर्म बनाना चाहता था और मैंने एक वेबसाइट भी बनाई थी। अब इस चैनल के जरिए मैं अपनी ऑडियंस से सीधा बात कर सकूंगा। वीडियो साझा करने के साथ कैप्शन में लिखा गया है, “सिनेमा। कहानियां। अनफिल्टर्ड मूमेंट्स।

हमने ऐसी कहानियां बनाई हैं जिन्होंने सालों तक आपको हंसाया, रुलाया और सोचने पर मजबूर किया। अब हम आमिर खान टॉकीज के साथ सिनेमा की दुनिया में आपका स्वागत कर रहे हैं। एक ऐसी जगह जहां स्टोरीटेलिंग हकीकत से मिलती है। यह मूवीमेकिंग का जादू देखने के लिए सबसे आगे वाली सीट है। पर्दे के पीछे के दुर्लभ पलों से लेकर हमें आकार देने वाली फिल्मों के बारे में बातचीत करने तक।”

आमिर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ थी। साल 2022 में रिलीज हुई यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी। इसमें आमिर के साथ करीना कपूर खान थीं। अब आमिर की अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इसी साल रिलीज होगी। आमिर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वे हाल ही 14 मार्च को 60 साल के हो गए। इस मौके पर उन्होंने अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से मीडिया को मिलवाया। आमिर की दो शादी हो चुकी हैं और दोनों टूट गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी