न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

3रे शुक्रवार छावा ने बनाया नया रिकॉर्ड, पुष्पा 2: द रूल के साथ इन फिल्मों को दी मात, नजर 600 करोड़ पर

28 फरवरी 2025 को निर्माता दिनेश विजान की विक्की कौशल अभिनीत और लक्ष्मण उतेकर निर्देशित छावा ने आधिकारिक तौर पर 3रे सप्ताह में प्रवेश कर लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 2:11:33

3रे शुक्रवार छावा ने बनाया नया रिकॉर्ड, पुष्पा 2: द रूल के साथ इन फिल्मों को दी मात, नजर 600 करोड़ पर

28 फरवरी 2025 को निर्माता दिनेश विजान की विक्की कौशल अभिनीत और लक्ष्मण उतेकर निर्देशित छावा ने आधिकारिक तौर पर 3रे सप्ताह में प्रवेश कर लिया। बीते 14 दिन में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई के साथ स्वयं को हिन्दी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म के रूप में स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है।

इस फिल्म ने जो कमाई के आंकड़े पेश किए हैं उसकी उम्मीद फिल्म प्रदर्शन से पहले किसी को नहीं थी। बल्कि कहना चाहिए कि निर्माता निर्देशक के साथ-साथ अभिनेता और ट्रेड भी इस फिल्म को लेकर संशय में था। सबसे बड़ी बात यह है कि यह फिल्म प्रदर्शन पूर्व महाराष्ट्र में जबरदस्त विरोध में आ गई थी। मराठी भाषी दर्शकों ने फिल्म में संभाजी महाराज और येसूबाई के डांस सीक्वेंस को लेकर विरोध जताया था। इस विरोध को देखते हुए निर्माता निर्देशक ने फिल्म प्रदर्शन से पहले ही इसे फिल्म से हटा दिया। जबकि इस नृत्य को टीजर और ट्रेलर में प्रमुखता से दिखाया गया था।

खैर, बात करते हैं छावा की सफलता की। पिछले 15 दिनों में, इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करके इतिहास रच दिया है। 'छावा' 2025 में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। 15 दिनों के बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। गिरावट के बावजूद भी फिल्म दोहरे अंकों में कमाई के आंकड़े पेश कर रही है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने 'छावा' को लेकर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें लिखा है, 'छावा का विजय अभियान जारी है। छावा ने अपना सेंसेशनल रन जारी रखा है और इसका इंप्रेसिव वीक 2 बिज इसके अनस्टॉपेबल मोमेंटम को प्रूफ करता है। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि छावा का लाइफटाइम बिजनेस क्या होगा? ईमानदारी से, भविष्यवाणी करना बहुत जल्दी है, जबकि 500 करोड़ का आंकड़ा आसानी से हासिल किया जा सकता है, सप्ताह 3 के रुझान यह निर्धारित करेंगे कि यह 600 करोड़ को पार कर सकता है या नहीं। छावा के लिए एक बड़ा फायदा यह है कि ईद पर सिकंदर के आने तक इसे बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म की कड़ी टक्कर नहीं मिलने वाली है।'

इसके चलते बॉक्स ऑफिस पर छावा अपनी सफलता को जारी रखने में सफल रहेगी। शुक्रवार 28 फरवरी को हालांकि कुछ फिल्मों का प्रदर्शन हुआ है लेकिन यह फिल्में अपने साथ दर्शकों को जोड़ने में असफल साबित हुई हैं। इनमें से एक फिल्म तुम्बाड फेम सोहम शाह की क्रेजी भी है, जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 90 लाख का कारोबार किया है। ताज्जबु की बात यह है कि इन्हीं सोहम शाह की तुम्बाड ने री रिलीज में बॉक्स ऑफिस पर 32 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

तरण आदर्श के मुताबिक, पहले सप्ताह में लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म 225.28 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। जबकि दूसरे सप्ताह में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी गई। दूसरे सप्ताह में 'छावा' ने 186.18 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह फिल्म 'छावा' ने 2 सप्ताह में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 411.46 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। वहीं, विक्की कौशल स्टारर के 15वें दिन की बात करें तो सैकनिल्क के रिपोर्ट के मुताबिक, 'छावा' ने 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 13.42 करोड़ रुपये कमाए हैं। 15 दिनों के बाद भारत में 'छावा' ने लगभग 424.88 करोड़ रुपये का कुल नेट कलेक्शन किया है।

'छावा' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


मेकर्स ने बीते शुक्रवार (28 फरवरी) को 'छावा' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन साझा किया है। मेकर्स के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने 14 दिनों में दुनियाभर में 555.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

'छावा' ने 'पुष्पा 2' को दी मात

गिरावट के बावजूद 'छावा' ने तीसरे शुक्रवार को एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। विक्की कौशल की हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा ने हिंदी में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा 2 द रूल को पछाड़ कर तीसरे शुक्रवार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है, इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। सैकनिल्क के मुताबिक, 'पुष्पा 2' ने तीसरे शुक्रवार को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 11.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि 'बाहुबली 2' ने हिंदी में 10.05 करोड़ रुपये कमाए थे,

तीसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्में


1. छावा - 13.42 करोड़ रुपये

2. पुष्पा 2 - 11.3 करोड़ रुपये

3. बाहुबली 2 - 10.05 करोड़ रुपये

4. स्त्री 2 - 8.5 करोड़ रुपये

5. ब्रह्मास्त्र - 8.5 करोड़ रुपये

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?