न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंबे समय तक जमा रखना चाहते हैं हाथों में मेहंदी का रंग, आजमाए ये तरीके

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से हाथों में मेहंदी का रंग गहरा और लंबे समय तक रहेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sun, 22 Jan 2023 12:26:45

लंबे समय तक जमा रखना चाहते हैं हाथों में मेहंदी का रंग, आजमाए ये तरीके

शादियों का सीजन जारी हैं जिसमें सभी खुद को आकर्षक दिखाने की कोशिश करते हैं और इसके लिए श्रृंगार करते हैं। लोग श्रृंगार के दौरान मेहंदी का इस्तेमाल भी करते हैं। घर में शादी संगीत हो या फिर कोई खास त्योहार लड़कियां और महिलाएं सभी मेहंदी लगाने के लिए हरदम मौके की तलाश में रहती हैं। मेहंदी लगाने से हाथों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, उसकी खूबसूरती उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में सभी चाहते हैं कि उनके हाथों में मेहंदी का रंग गहरा चढ़े। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से हाथों में मेहंदी का रंग गहरा और लंबे समय तक रहेगा। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

want to keep the color of mehndi in hands for a long time try these methods,beauty tips,beauty hacks

मेहंदी को देर तक रहने दें

मेहंदी लगाना जितना मेहनत का काम होता है, उतना ही धैर्य का काम उसे देर तक लगाए रखना भी है। मेहंदी लगाने से पहले आप अपने हाथों को अच्छी तरह धो लें। फिर जब आपके हाथों पर आपका पसंदीदा डिजाइन सज जाए, तब आप इसे सात से आठ घंटों के लिए लगा रहने दें। आप इसे 12 घंटों तक भी लगा रहने दे सकते हैं। वहीं, इसे निकालते समय पानी से धोने के बजाय हथेलियों को आपस में रगड़कर उतारें। ऐसा तब तक करें, जब तक कि मेंहदी पूरी तरह से न निकल जाए। ऐसा करने से आपको कुछ ही घंटों में असर दिखने लगेगा और आपको मेहंदी का रंग गहरा नजर आने लगेगा।

want to keep the color of mehndi in hands for a long time try these methods,beauty tips,beauty hacks

नीलगिरी का तेल

सबसे पहले तो हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें, अब नीलगिरी का तेल लगाएं। इसके बाद मेहंदी का डिजाइन बनाएं। यह आपको आसानी से बाजारों में मिल जाएगा।

want to keep the color of mehndi in hands for a long time try these methods,beauty tips,beauty hacks

नींबू-चीनी का रस

नींबू-चीनी का रस मेहंदी का रंग काला करने का एक आसान तरीका है। थोड़ी-सी चीनी को पानी में डालकर उबाल लें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और नींबू के रस की कुछ बूंदें इसमें मिलाएं। फिर इस मिश्रण को मेहंदी सूखने के बाद लगाएं। जहां, चीनी मेहंदी को त्वचा पर देर तक लगा रहने में मदद करती है, वहीं नींबू का रस मेहंदी के रंग को गहरा करने का काम करता है। जब मेहंदी सूखने लगे, तो इसे देर तक लगा रहने के लिए भी हर कुछ देर में नींबू-चीनी का रस लगा सकते हैं, ताकि मेहंदी देर तक आपके हाथों में चिपकी रहे और उसका गहरा काला रंग अच्छी तरह चढ़ जाए।

want to keep the color of mehndi in hands for a long time try these methods,beauty tips,beauty hacks

विक्स या आयोडेक्स

विक्स या आयोडेक्स की मदद से भी मेहंदी का रंग डार्क किया जा सकता है, क्योंकि बाम गर्म होती है, जिससे मेहंदी को हीट मिलती है और उसका कलर गाढ़ा हो जाता है। इसके लिए मेहंदी लगाएं तो इसे पूरी रात छोड़ दें और अगली सुबह इसे हल्के हाथों से रगड़ कर उतार लें। इसके बाद रंग को गहरा करने के लिए इस पर विक्स लगाएं। विक्स की गर्माहट से मेहंदी का रंग गहरा होगा।

want to keep the color of mehndi in hands for a long time try these methods,beauty tips,beauty hacks

सरसों का तेल या पिपरमिंट ऑइल

एक बार पिपरमिंट तेल लगाने के बाद आप जब आपकी मेहंदी फिर से सूखने लगे तो इस पर कॉटन की मदद से सरसों का तेल लगा लें। माना जाता है कि यह विधि आपके मेहंदी को फिर से गीला करने के साथ ही इसके रंग को त्वचा में पहुंचाने में मददगार होती है। हमारे अनुभव में यह नुस्खा पास भी हुआ है। जब मेहंदी सूख जाए तो इसे छुड़ाने में भी सरसों तेल बहुत मददगार होता है। मेहंदी को छुड़ाने के बाद एक बार फिर थोड़ा-सा सरसों तेल लेकर अपने हाथ-पैर पर अच्छी तरह लगाएं।

want to keep the color of mehndi in hands for a long time try these methods,beauty tips,beauty hacks

गर्माहट दें

मेहंदी हटाने के बाद अपने हाथों को अच्छे से गर्माहट दें, ताकि आपकी मेहंदी का रंग अच्छे से चढ़े। ऐसा करने के लिए मेहंदी हटाने के बाद आप इस पर विक्स या आयोडेक्स जैसे बाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आप तवे पर 7-8 लौंग गर्म कर के उसका धुंआ भी हाथों पर ले सकती हैं

want to keep the color of mehndi in hands for a long time try these methods,beauty tips,beauty hacks

लौंग के धुएं की भाप लें

मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए पहले आप मेहंदी पर नींबू-चीनी का रस लगाएं। फिर इसके बाद तवे पर कुछ लौंग गर्म करें और लौंग से निकलने वाले धुएं से हाथों को भाप दें, लेकिन ध्यान रहे कि आपका हाथ न जले। हाथ को तब तक भाप के ऊपर चलाए जब तक कि नींबू-चीनी का रस सूख न जाए। आप इसके बाद मेहंदी को निकाल सकते हैं या थोड़ी और देर तक रख सकते हैं।

want to keep the color of mehndi in hands for a long time try these methods,beauty tips,beauty hacks

अचार का तेल

अचार के तेल का इस्तेमाल करके भी मेहंदी का रंग गाढ़ा किया जा सकता है। इसके लिए मेहंदी सूखने के बाद उस पर अचार का तेल लगाएं। कुछ ही समय में मेहंदी का रंग डार्क हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह