न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के साथ ही त्वचा को भी दुरुस्त करती हैं ये सब्जियां, करें इन फेस पैक का इस्तेमाल

हेल्दी खानपान से शरीर अच्छा रहता है और उसका अंदरूनी निखार चेहरे पर साफ नजर आता है। कई सब्जियां ऐसी हैं जिनका सेवन सेहत के लिए तो हितकारी है ही, लेकिन त्वचा पर किया गया उनका इस्तेमाल खूबसूरत बनाने का भी काम करता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Jul 2023 12:58:14

सेहत के साथ ही त्वचा को भी दुरुस्त करती हैं ये सब्जियां, करें इन फेस पैक का इस्तेमाल

हेल्दी खानपान से शरीर अच्छा रहता है और उसका अंदरूनी निखार चेहरे पर साफ नजर आता है। कई सब्जियां ऐसी हैं जिनका सेवन सेहत के लिए तो हितकारी है ही, लेकिन त्वचा पर किया गया उनका इस्तेमाल खूबसूरत बनाने का भी काम करता हैं। जी हां, चांद सी निखरी त्वचा पाने के लिए आप कई सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सब्जियों से बने कुछ फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल त्वचा के डेड स्किन सेल्स को हटा कर चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए किया जाता हैं। सब्जियों से बने ये फेस पैक बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त फेस पैक से कई बेहतर परिणाम देते हैं और इनका कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं हैं। तो आइये जानते हैं सब्जियों से बने इन फेस पैक के बारे में...

vegetable face pack,natural face pack for glowing skin,vegetable face mask,homemade face pack for radiant skin,vegetable-based skincare,glowing skin remedies,vegetable face pack benefits,diy vegetable face pack,natural ingredients for skin glow,vegetable face pack recipe

आलू से बना फेस पैक

कच्‍चा आलू आपकी त्वचा संबंधी कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। इसके रस को कई अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर फेस पैक बना सकती हैं। आलू से बने फेस पैक लगाने से डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और टैनिंग की समस्या दूर होती है। साथ ही स्किन का ग्लो भी बढ़ता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच आलू का रस या आलू का पल्प, 1 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद, इन सभी सामग्रियों को एक बाउल में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। सुख जाने पर इसे हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए पानी से धो लें।

vegetable face pack,natural face pack for glowing skin,vegetable face mask,homemade face pack for radiant skin,vegetable-based skincare,glowing skin remedies,vegetable face pack benefits,diy vegetable face pack,natural ingredients for skin glow,vegetable face pack recipe

खीरे से बना फेस पैक

गर्मियों में स्किन केयर रूटीन में खीरा शामिल करना एक अच्छा ऑप्शन है। डार्क सर्कल से लेकर आपकी मुरझाई त्वचा को खिला-खिला बनाने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकती हैं। खीरा को छीलकर उसे महीन कद्दूकस कर लें। एलोवेरा की पत्ती से जेल निकालकर खीरे में अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ये पैक 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और इसके बाद चेहरा ठंडे पानी से धो दें।

vegetable face pack,natural face pack for glowing skin,vegetable face mask,homemade face pack for radiant skin,vegetable-based skincare,glowing skin remedies,vegetable face pack benefits,diy vegetable face pack,natural ingredients for skin glow,vegetable face pack recipe

पत्तागोभी से बना फेस पैक

पत्तागोभी का इस्तेमाल खासकर चाइनीज फूड्स में काफी होता है जो डिश के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। लेकिन इतना ही नहीं पत्तागोभी का फेस पैक भी चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। नियमित तौर पर पत्तागोभी के फेस पैक का इस्तेमाल करने से एजिंग की समस्या जैसे झुर्रियों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। यह स्किन में कसावट लाकर उसे ग्लोइंग बनाता है। इसे बनाने के लिए आप थोड़ी सी पत्तागोभी को अच्छे से पीसकर इसमें जरा सी ग्रीन टी मिला लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें और 15 मिनट तक सूखने दें। फिर 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

vegetable face pack,natural face pack for glowing skin,vegetable face mask,homemade face pack for radiant skin,vegetable-based skincare,glowing skin remedies,vegetable face pack benefits,diy vegetable face pack,natural ingredients for skin glow,vegetable face pack recipe

गाजर से बना फेस पैक

गाजर विटामिन सी, विटामिन के से भरपूर होता है। गाजर फेस मास्क सभी स्किन टाइप के लिए फायदेमंद होता है। गाजर फेस पैक स्किन को ऑयली और एक्ने फ्री बनाता है। गाजर से फेस पैक बनाने के लिए गाजर का छोटा टुकड़ा लेकर घिस लें। इसे निचौड़ें और इसका रस निकाल लें। अब एक कटोरी में 2 चम्मच गाजर का रस लें और उसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाए रखने के 15 से 20 मिनट धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार लगाया जा सकता है।

vegetable face pack,natural face pack for glowing skin,vegetable face mask,homemade face pack for radiant skin,vegetable-based skincare,glowing skin remedies,vegetable face pack benefits,diy vegetable face pack,natural ingredients for skin glow,vegetable face pack recipe

टमाटर से बना फेस पैक

टमाटर एक बेहतरीन फेशियल मास्क है, यह त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करता है। टमाटर हर स्किन टाइप पर सूट करता है। टमाटर में एंटी ऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा के एक्सट्रा ऑयल को निकालता है। साथ ही टमाटर एसिडिक गुण होते हैं, यह त्वचा को झुर्रियों, फाइन लाइंस , दाग धब्बों से छुटकारा दिलाता है। टमाटर फेस पैक बनाने के लिए आप एक टमाटर लें, इसका जूस निकाल लें। अब इसमें 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर और दूध मिला लें। इसे अपने चेहरे, गर्दन पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। फिर त्वचा को पानी से अच्छी तरह से धो लें। आप चाहें तो टमाटर के टुकड़ों को चेहरे पर भी रख सकते हैं। इससे भी त्वचा को लाभ मिलेगा।

vegetable face pack,natural face pack for glowing skin,vegetable face mask,homemade face pack for radiant skin,vegetable-based skincare,glowing skin remedies,vegetable face pack benefits,diy vegetable face pack,natural ingredients for skin glow,vegetable face pack recipe

कद्दू से बना फेस पैक

कद्दू से बना फेस पैक हर टाइप की स्‍किन के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इसे नियमित स्‍किन पर लगाने से स्‍किन बेदाग, चमकदार और जवां बनी रहती है। इस फेस पैक को बनाने के लिए कद्दू के कुछ टुकड़ों को पीस लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच ओटमील पाउडर और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अच्छी तरह से मिक्‍स करने के बाद चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट के बाद फेस क्‍लीन कर लें। नियमित उपयोग से चेहरा चमकदार और गोरा बनेगा। यह एक प्रभावी एक्सफोलीएटिंग फेस पैक है, जो स्‍किन से डेड सेल्‍स को निकालता है।

vegetable face pack,natural face pack for glowing skin,vegetable face mask,homemade face pack for radiant skin,vegetable-based skincare,glowing skin remedies,vegetable face pack benefits,diy vegetable face pack,natural ingredients for skin glow,vegetable face pack recipe

चुकंदर से बना फेस पैक

चुकंदर में भरपूर मात्रा में आयरन और एंटी डिटॉक्सिंग एजेंट पाया जाता है। जो बॉडी में खून की कमी पूरा करने के साथ-साथ शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक है। वहीं चेहरा चमकाने के लिए भी चुकंदर का जूस काफी कारगर नुस्खा साबित हो सकता है। इस फेस मास्क को बनाने के लिए चुकंदर के जूस में हल्का सा जैतून का तेल मिलाकर फेस पर अच्छे से मसाज करें और इसे सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

vegetable face pack,natural face pack for glowing skin,vegetable face mask,homemade face pack for radiant skin,vegetable-based skincare,glowing skin remedies,vegetable face pack benefits,diy vegetable face pack,natural ingredients for skin glow,vegetable face pack recipe

तोरी से बना फेस पैक

इस पैक को बनाने के लिए तोरी के रस में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिला लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट तक सूखाने के बाद त्वचा को ताजे पानी से धो लें। तोरी के इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से पिंग्मेंटेशन समेत त्वचा पर मौजूद काले धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल