न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेकअप रिमूवर के तौर पर करें इन प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल, नहीं होगा स्किन को नुकसान

मेकअप को हटाने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना सुरक्षित और आसान तरीका माना जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन प्राकृतिक चीजों के बारे में ही बताने जा रहे हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 5:13:39

मेकअप रिमूवर के तौर पर करें इन प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल, नहीं होगा स्किन को नुकसान

खूबसूरत दिखने के लिए लोग अक्सर चेहरे पर तरह-तरह के मेकअप करते हैं। परफेक्ट मेकअप से चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है। लेकिन, स्किन की सेहत बनाए रखने के लिए हर दिन सोने से पहले मेकअप हटाना भी काफी जरूरी होता है। रेग्यूलर मेकअप करने वाले लोग इसे रिमूव करने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जिसकी वजह से स्किन पर कई साइड इफेक्ट भी होने लगते हैं। ऐसे में मेकअप रिमूवर के तौर पर आप प्राकृतिक चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मेकअप को हटाने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करना सुरक्षित और आसान तरीका माना जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन प्राकृतिक चीजों के बारे में ही बताने जा रहे हैं।

use these natural things as makeup remover will not harm the skin,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा जेल

एलोवेरा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। यदि आपके चेहरे पर दाग धब्बे बहुत आ गए हो, तो इसका इस्तेमाल कर आप इस तरह की समस्याओं को कुछ हफ्तों में दूर कर सकते हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल आप मेकअप रिमूवर के तौर पर भी कर सकते हैं। यदि आप आंख के आस पास वाले जगह पर बाजार के खरीदे गए मेकअप रिमूवर नहीं लगाना चाहते हैं, तो एलोवेरा का इस्तेमाल कर वहां के मेकअप आसानी से हटा सकते हैं।

use these natural things as makeup remover will not harm the skin,beauty tips,beauty hacks

खीरे का जूस

फ्रेश और ठंडा खीरे का रस मेकअप को हटाने के लिए एकदम सही है। खीरे में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये मुंहासों और सुस्त त्वचा के लिए फायदेमंद है। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है। ऑयली त्वचा के लिए ये एक बेहतरीन मेकअप रिमूवर है

use these natural things as makeup remover will not harm the skin,beauty tips,beauty hacks

जैतून का तेल

मेकअप रिमूव करने के लिए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे मेकअप रिमूवर बनाने के लिए एक बाउल में जैतून का तेल लें, इसमें बराबर मात्रा में नारियल तेल मिला लें। चाहें तो इस मिश्रण में बेबी शैम्पू भी डाल सकते हैं। अब इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें। आप इसे किसी डिब्बे में स्टोर भी कर सकती हैं।

use these natural things as makeup remover will not harm the skin,beauty tips,beauty hacks

कच्चा दूध

मेकअप हटाने के लिए कच्चे ठंडे दूध का भी उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप कुछ कॉटन बॉल्स को एक छोटी सी कटोरी में दूध डालकर उसमें डुबो दें और इस रूई की बॉल की मदद से स्किन पर से मेकअप प्रोडक्ट्स को हटा सकते हैं।

use these natural things as makeup remover will not harm the skin,beauty tips,beauty hacks

नारियल तेल

नारियल तेल को मल्टीपरपज यूज़ किया जाता है। इसकी मदद से वाटरप्रूफ मेकअप को भी आसानी से हटाया जा सकता है।इसके लिए इसे चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं और थोड़ी देर तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद कॉटन बॉल के जरिए मेकअप को निकालने की कोशिश करें। यह तरीका मेकअप हटाने के लिए बेस्ट होता है।

use these natural things as makeup remover will not harm the skin,beauty tips,beauty hacks

जोजोबा ऑयल

मेकअप रिमूवर बनाने के लिए जोजोबा ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक बाउल में जोजोबा ऑयल लें, इसमें विटामिन-ई का कैप्सूल मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला लें, चाहें तो आप इसे स्टोर भी कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को नमी मिलेगी।

use these natural things as makeup remover will not harm the skin,beauty tips,beauty hacks

शहद

आप शहद और बेकिंग सोडा को साथ मिलाकर मेकअप रिमूवर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन क्लींजर और एक्सफोलिएटर का काम करता है।

use these natural things as makeup remover will not harm the skin,beauty tips,beauty hacks

सेब का सिरका

सेब का सिरका मेकअप हटाने के लिए कारगर साबित हो सकता है। एक बाउल में एक चम्मच सेब का सिरका लें, इसमें तीन चम्मच पानी मिलाएं। आप इसका उपयोग मेकअप हटाने के लिए कर सकती हैं। इसे लगाने के कुछ देर बाद चेहरे को पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे