Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दमकती त्वचा के लिए करें इन फलो के छिलकों का इस्तेमाल, जानें इसका तरीका

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप चेहरे का निखार वापस लाकर उसे चमकदार बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन फलों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 20 Dec 2022 1:51:06

दमकती त्वचा के लिए करें इन फलो के छिलकों का इस्तेमाल, जानें इसका तरीका

फल कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जिनका सेवन हमारी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फलों के छिलकों में भी कई पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। फलों के छिलकों की मदद से आप वर्तमान समय में धूप, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और कई अन्य कारणों की वजह से पनपने वाली स्किन परेशानियों से निजात पा सकते हैं। फलों के छिलके आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप चेहरे का निखार वापस लाकर उसे चमकदार बना सकते हैं। आइये जानते हैं इन फलों के बारे में...

use the peels of these fruits for glowing skin know its method,beauty tips,beauty hacks खीरे के छिलके

क्या आपको पता हैं अपनी स्किन को निखारने के लिए आप खीरे के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं। जीहां अब खीरे के छिलके आपकी स्किन को निखार कर आपको खुबसूरत बना सकते हैं। बस आपको खीरे के छिलकों को सुखा कर पीस लीजिये, फिर इसमें कुछ बूंद नीबू के रस की मिला कर पेस्ट बना लें, फिर इसमें एलोवीरा जेल या गेहूं का आटा मिला लें फिर इस पेस्ट को अपने फेस पर लगा कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें उसके बाद ठंडे पानी से मुह को धो लें इससे फेस क्लीन हो जाएगा।
use the peels of these fruits for glowing skin know its method,beauty tips,beauty hacks संतरा के छिलके

चेहरे को चमकदार बनाने के लिए संतरे के छिलके का प्रयोग कर सकते हैं। संतरे के छिलके से सिर्फ स्किन को चमकदार ही नहीं बल्कि चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे, मुंहासे और टैनिंग को भी कम किया जा सकता है। आपको सबसे पहले संतरे के छिलकों को सुखाकर पाउडर बनाना हैं। इस पाउडर में 3 टी स्पून कच्चा दूध और दो चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करना हैं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाना है और सूखने के बाद पानी से धो लेना है। इससे आपके चेहरे पर निखार आने के साथ-साथ चेहरे की टैनिंग को भी कम किया जा सकता है। use the peels of these fruits for glowing skin know its method,beauty tips,beauty hacks पपीते के छिलके

पपीता हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, पर क्या आपको पता है की पपीते के छिलके हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते है। अगर आप पपीते के छिलको को अपनी स्किन पर लगाती है तो इससे आपकी स्किन से जुडी कई समस्याओ में लाभ मिल सकता है। पपीते के छिलको में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो आपकी स्किन पर झुर्रियों को आने से रोकता है। साथ ही इसके छिलके में अल्फा हाईडरोक्सी एसिड्स पाएं जाते हैं। इसको रोज फेस पर लगाने से स्किन में नमी के साथ निखार भी आता है।

use the peels of these fruits for glowing skin know its method,beauty tips,beauty hacks आम के छिलके

गर्मियों के मौसम में हर जगह आपको आम देखने मिलेगा। क्योंकि इसके बेमिसाल फायदे हैं। अक्सर लोग आम खाने के बाद छिलकों को बेकार समझ कर फेंक देते हैं। लेकिन इन छिलकों को फेंकने की बजाय आप इनका इस्तेमाल चेहरे को चमकदार बनाने में कर सकते हैं। आम के छिलके को पीसकर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। इससे झुर्रियों, मुंहासों से छुटकारा पाया जा सकता है। आम के छिलके को सुखाकर इसका पाउडर भी बना सकते हैं। फिर इसे गुलाब जल और आटे में मिक्स करके उबटन की तरह भी स्किन पर लगा सकते हैं।

use the peels of these fruits for glowing skin know its method,beauty tips,beauty hacks केले के छिलके

इसके छिलकों में ऐसे कई विटामिन होते हैं जो शरीर में एंजाइम्स और प्रोटीन को एक्टिवेट करते हैं, जिससे स्किन के अंदर कोलाजेन और लचीनापन बढ़ने लगता है। केले के छिलकों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है जो तनाव को दूर करने का काम करते है। केले के छिलके को पीस कर चेहरे पर लगाने से टैनिंग और पिंपल्स दूर हो जाते हैं। साथ ही अगर चहरे पर रिंकल्स है तो आपको केले के छिलकों का इस्तेमाल करना चाहिए। केले के छिलके के अंदर के हिस्से को चेहरे पर कुछ मिनट के लिए रगड़े फिर गुलाब जल लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से धीरे धीरे आपकी रिंकल्स खत्म होने लगेंगी। आप आंखों के काले घेरे से छुटकारा पाना चाहती है तो आपको केले के छिलकों का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए आपको इसके अंदर के सारे रेसे निकालने है। उसमें एक चम्मच एलो वेरा जैल मिलाएं फिर इस पेस्ट को आंखों के आस पास लगा लें। 10 मिनट बाद धो लें। use the peels of these fruits for glowing skin know its method,beauty tips,beauty hacks सेब के छिलके

सेब का छिलका त्वचा पर निखार लाने का काम करता है। सेब के कुछ छिलकों को पानी में उबालने के लिए रख दें। पानी से सेब के छिलके निकाल दें और उसे पानी से चेहरे को धोएं। सेब में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को सन डैमेज से बचाते हैं। इसके अलावा इसके छिलके का पाउडर बनाकर ओट्स और दही में मिलाकर भी चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। कुछ मिनट मसाज कर पानी से चेहरा धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology