न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा की समस्याओं को दूर करेगी तुलसी, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप तुलसी का इस्तेमाल करके अपनी स्किन को हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं। आइये जानते हैं तुलसी के इन उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 28 Dec 2022 4:48:44

त्वचा की समस्याओं को दूर करेगी तुलसी, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

भारतीय घरों में आपको तुलसी का पौधा जरूर देखने को मिल जाएगा। इसका धार्मिक महत्व होने के साथ ही आयुर्वेदिक महत्व भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी आपकी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने का काम करती हैं। जी हां, तुलसी एक एंटीमाइक्रोबियल है, जो कई तरह के त्वचा संबंधी रोगों और समस्याओं को दूर करने में मददगार है। तुलसी को अगर त्वचा पर लगाया जाए, जो इसका असर किसी जादू से कम नहीं होता। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप तुलसी का इस्तेमाल करके अपनी स्किन को हेल्दी और चमकदार बना सकते हैं। आइये जानते हैं तुलसी के इन उपायों के बारे में...

tulsi will remove skin problems know how to use it,beauty tips,beauty hacks

बेजान त्वचा के लिए

तुलसी के साथ दही मिलाकर बनाए जाने वाले यह फेस पैक बेजान त्वचा में जान भर देता है। इस फेस पैक की खासियत है यह स्किन को क्लेंज करने में सबसे अच्छा असर दिखाता है और एक्सफोलिएट भी करता है। धूप, धूल आ मिट्टी की चपेट में आने के बाद इस फेस पैक को लगा सकते हैं। इसके लिए ताजा तुलसी के पत्तों को धूप में 4 से 5 दिन सुखाकर पीस लें। अब फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी लेकर उसमें 2 से 3 चम्मच तुलसी का पाउडर और एक चम्मच भरकर दही मिला लें। इस गाढ़ें पेस्ट को हल्का पतला करना हो तो थोड़ा और दही मिलाएं। अब इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें। आपकी त्वचा निखर जाएगी।

tulsi will remove skin problems know how to use it,beauty tips,beauty hacks

स्किन क्लींजर के लिए

स्किन पोर्स में जमा गंदगी को साफ़ करने के लिए तुलसी की पत्तियों को गुलाबजल मिक्स करके पीस लें, अब इसमें आधा चम्मच चन्दन पाउडर, आधा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर और एक चम्मच गुलाब जल को मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें 15 मिनट तक लगा रहने दें। 15 मिनट बाद चेहरे को साफ़ कर लें, यह पेस्ट आपकी स्किन पोर्स को क्लीन करके ओपन पोर्स की प्रॉब्लम को दूर करता है।

tulsi will remove skin problems know how to use it,beauty tips,beauty hacks

बैक्टीरियल ग्रोथ को रोकने के लिए

चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स नजर आने लगें तो स्किन जरूरत से ज्यादा ऑयली भी दिखती है और दाग-धब्बों से भरी हुई भी। ऐसे में त्वचा का निखार कहीं खोया हुआ सा लगता है। स्किन पर बैक्टीरियल ग्रोथ को रोकने के लिए और पिंपल्स दूर करने के लिए लगाएं तुलसी और नीम का फेस पैक। इसे बनाने के लिए मुट्टीभर तुलसी के और मुट्टीभर नीम के पत्ते लें। साथ ही लौंग के 2 टुकड़ों की जरूरत भी होगी। नीम और तुलसी के ताजा पत्तों को पीसकर उसमें लौंग डालकर एकबार फिर पीसें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और तकरीबन आधा घंटा रखने के बाद धो लें। आपकी स्किन क्लियर नजर आएगी।

tulsi will remove skin problems know how to use it,beauty tips,beauty hacks

चेहरे पर ग्लो के लिए

ग्लो स्किन की चाह हर किसी की होती है। अगर आप भी अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं तो आज ही इस फेस पैक का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तुलसी की पत्तियों को अच्छे से पीस लें। फिर इसमें दरदरे पिसे हुए ओट्स, एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक स्क्रब करें। 15 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें और बाद में पानी से चेहरा साफ कर लें। हफ्ता में 2 से 3 बार ही इस प्रक्रिया को दोहराएं।

tulsi will remove skin problems know how to use it,beauty tips,beauty hacks

झाइयां दूर करने के लिए

स्किन से झाइयां दूर कर निखार लाने के लिए संतरे के छिलकों के साथ बना तुलसी का फेस परफेक्ट है। इसमें आपको शहद और दूध भी मिलाना होगा। सबसे पहले एक कर तुलसी के पत्तों का पाउडर लेकर उसमें एक चम्मच संतरें के छिलकों को सुखाकर बनाया गया पाउडर मिलाएं। अब इसमें 2 चम्मच दूध और आधा चम्मच शहद डालकर पानी के साथ पेस्ट तैयार करें। इसे आपको चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखना है और फिर धो लेना है।

tulsi will remove skin problems know how to use it,beauty tips,beauty hacks

हेल्दी स्किन के लिए टोनर

बेजान और डेड स्किन की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए तुलसी टोनर बहुत फायदेमंद है। तुलसी टोनर बनाने के लिए आप तुलसी की ताजा पत्तियां धोकर साफ़ कर लें अब इनको साफ़ पानी में डालकर उबालें, दस मिनट तक उबालने के बाद तुलसी के पानी को ठंडा करें, ठंडा होने के बाद इसको छानकर किसी स्प्रे बॉटल में स्टोर कर लें। इसका इस्तेमाल फेसवॉश करने के बाद करें, तुलसी टोनर के नियमित इस्तेमाल से आप का स्किन ग्लो बढ़ेगा और डेड स्किन की समस्या दूर होगी।

tulsi will remove skin problems know how to use it,beauty tips,beauty hacks

काले धब्बों को दूर करने के लिए

अगर आप अपने चेहरे के काले धब्बों से परेशान हैं तो तुलसी फेस पैक का इस्तेमाल करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कोई बर्तन लें फिर उसमें तुलसी का पेस्ट रखें। इस पेस्ट में संतरे के छिलके और मसूर दाल का पाउडर मिला दें। इसमें एक-एक चम्मच नींबू रस और गुलाब जल के साथ एक चुटकी हल्दी पाउडर भी डालें। अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और पेस्ट को काले धब्बों पर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे के अलावा शरीर के अन्य जगहों पर भी लगाया जा सकता है। तुलसी के इस पेस्ट के इस्तेमाल से कालों धब्बों से तो मुक्ति मिलेगी ही साथ ही चेहरे पर चमक भी आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे