Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के दिनों में परेशान करती हैं जांघों के बीच हुई खुजली, इन उपायों से मिलेगा आराम

इससे जितना जल्दी छुटकारा पा लिया जाए अच्छा हैं, क्योंकि नजरअंदाज करने से स्थिति ओर बिगड़ने लगेगी। इससे बचने के लिए आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Feb 2023 4:29:18

गर्मियों के दिनों में परेशान करती हैं जांघों के बीच हुई खुजली, इन उपायों से मिलेगा आराम

मौसम में बदलाव होने लगा हैं और तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मियों ने दस्तक देना शुरू कर दिया हैं। गर्मियों के इन दिनों में पसीने की वजह से स्किन से जुड़ी कई समस्या होने का डर बना रहता हैं। ऐसी ही एक समस्या हैं जांघों के बीच खुजली होना जिसमें कि पसीना या टाइट अंडरवेयर के कारण रैशेज और स्किन एलर्जी के कारण होता हैं। गर्मी के दिनों में जब आपके जांघ चलने के दौरान एक-दूसरे से रगड़ खाते हैं, तभी भी यह समस्या उत्पन्न होती हैं। इससे जितना जल्दी छुटकारा पा लिया जाए अच्छा हैं, क्योंकि नजरअंदाज करने से स्थिति ओर बिगड़ने लगेगी। इससे बचने के लिए आप कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं...

tips to treat itching between the thighs in summers,beuaty tips,beauty hacks नारियल तेल

नारियल तेल में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर के रैशेज और एलर्जी को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है। नारियल तेल गर्मियों में आपकी स्किन को ठंडक भी पहुंचाता है। इससे होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। नारियल का तेल शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है। इसके लिए आप हाथों में नारियल तेल की कुछ बूंदें ले लें। फिर उसे हल्के हाथों से प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे स्किन में काफी आराम मिलता है।
tips to treat itching between the thighs in summers,beuaty tips,beauty hacks एलोवेरा

रैशेज़, खुजली और जलन जैसी कई समस्याओं को दूर करने में एलोवेरा बहुत असरदार होता है। एलोवेरा जेल में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिक्स करें। इसे कॉटन की मदद से रैशेज वाली जगह लगाएं। आराम से इसे सूखने दें उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। दिन में दो बार रोज़ाना इस्तेमाल करें जब तक रैशेज दूर नहीं हो जाते। tips to treat itching between the thighs in summers,beuaty tips,beauty hacks अजवाइन

अजवाइन की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन के, मैंगनीज, आयरन, विटामिन ई और ट्रिप्टोफैन पाया जाता है, जो स्किन की एलर्जी दूर करने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी दूर कर सकता है। कई बार स्किन एलर्जी की वजह से आपकी स्किन में दाग के निशान आ सकते हैं। इससे बचने के लिए आप अजवाइन के पत्तों को पीसकर लगा सकते हैं या फिर अजवाइन पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। tips to treat itching between the thighs in summers,beuaty tips,beauty hacks शहद

एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद भी त्वचा पर होने वाले रेशैज दूर करने का कारगर घरेलू उपाय है। इसके इस्तेमाल के लिए दो टेबलस्पून शहद में बस एक टेबलस्पून पानी मिलाएं। कॉटन पैड या हाथ से ही इसे रैशेज वाली जगह अच्छी तरह से लगाएं। सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें। इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करें। tips to treat itching between the thighs in summers,beuaty tips,beauty hacks टी बैग

टी बैग में नैचुरली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपकी स्किन के लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं। आप जांघों के बीच की खुजली दूर करने के लिए टी बैग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन के रैशेज और दाग-धब्बे ठीक हो सकते हैं। आप चाहे तो टी बैग को सूखाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं या टी बैग को पानी के साथ उबालकर इसको कॉटन में भिगोकर फिर फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें और खुजली होने पर इसे रैशेज में लगाएं।

tips to treat itching between the thighs in summers,beuaty tips,beauty hacks धनिया के पत्ते

धनिया के पत्ते भी रैशेज़ की समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते हैं। इसके लिए एक मुट्ठी धनिया के पत्तों को नींबू के रस के साथ पीस लें। पेस्ट को रेशैज वाली जगह पर अच्छी तरह से लगाएं और कम से कम 15-20 मिनट तक लगाकर रखें।उसके बाद ठंडे पानी से धो लें। दिन में तीन बार लगाएं।

tips to treat itching between the thighs in summers,beuaty tips,beauty hacks कपूर

कपूर खुजली के लिए रामबाण उपाय माना जाता है। इसे लगाने से जांघों के बीच की खुजली दूर हो सकती है। साथ ही यह जलन और खुजली से भी आराम दिला सकता है। इसके अलावा आप चाहे तो कपूर पाउडर बनाकर इसे स्किन पर रात को लगाकर सो सकते हैं। tips to treat itching between the thighs in summers,beuaty tips,beauty hacks एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होता है। यह फंगल इंफेक्शन के दौरान होने वाली खुजली से आराम दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह कैंडिडा और कवक के विकास को रोकने में मददगार हो सकता है। जांघों के बीच फंगल इंफेक्शन होने पर एक स्प्रे बोतल में पानी और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में भरें। अब इसे अच्छे से मिक्स करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके बाद आप इसे फ्रिज या किसी ठंडे स्थान पर रखें और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology