न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मेकअप का जरूरी हिस्सा हैं ब्लश, स्किन टोन के अनुसार करें इसका चुनाव

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह की स्किन के लिए कौनसा ब्लश बेहतर रहेगा और इसे लगाने का सही तरीका क्या हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Mar 2023 1:17:42

मेकअप का जरूरी हिस्सा हैं ब्लश, स्किन टोन के अनुसार करें इसका चुनाव

मेकअप करना हर महिला को पसंद होता हैं जो उनके रूप को संवारने में मदद करता हैं। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि आप मेकअप में कुछ जरूरी चीजों को शामिल करें। ऐसी ही एक हैं ब्लश जो मेकअप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे चाहे आप मेकअप के ऊपर लगाएं या सिर्फ़ स्किनकेयर बेस लगाने के बाद, चिक्स पर लगाएं या चिक्सबोन पर, इसके जुड़ते ही आपके चेहरे पर एक अलग तरह की चमक आ जाती है और चेहरे का ग्लो बढ़ जाता है। यह एक रिफ्रेशिंग लुक देता है, लेकिन यह आपकी स्किन पर तभी अच्छा लगता है, जब आप सही तरह से इसका इस्तेमाल करें। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह की स्किन के लिए कौनसा ब्लश बेहतर रहेगा और इसे लगाने का सही तरीका क्या हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to choose blush according to skin tone,beauty tips,beauty hacks

फेयर स्किन टोन

ब्लशर फेस को आकर्षक बनाने के साथ चिक बोन को उभारने का काम भी करता है। ब्लशर का चुनाव हमेशा स्किन टोन के अनुसार करना चाहिए। इससे मेकअप फरफेक्ट लगता है। जैसे गोरी या पीली स्किन वालों को लाइट पिंक या पीच कलर का चुनाव करना चाहिए। पिंक कलर मेकअप को नेचुरल लुक देगा। वैसे तो गोरी रंगत वाले किसी भी लाइट कलर का चुनाव कर सकते हैं लेकिन ड्रेस और लिपस्टिक के कलर का चुनाव उनके मेकअप को आकर्षक लुक दे सकता है।

tips to choose blush according to skin tone,beauty tips,beauty hacks

मीडियम स्किन टोन

मीडियम स्किन टोन वाली महिलाओं के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि अलग-अलग लुक को हासिल करने के लिए आप बहुत सारे शेड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। पिंक या पीच कलर आपकी स्किन को एक नेचुरल लुक देता है, वहीं अगर आप एक बोल्ड लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो ऐसे में आप mauve शेड को चुन सकती हैं। इस तरह आप कई तरह के कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करके अपने मेकअप में डिफरेंट लुक्स क्रिएट कर सकती हैं।

tips to choose blush according to skin tone,beauty tips,beauty hacks

डार्क स्किन टोन

डार्क स्किन टोन वाली महिलाएं मेकअप और ब्लश को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं। डार्क स्किन टोन की महिलाओं को ऐसे शेड्स का चुनाव करना चाहिए जो उनकी रंगत को निखार सके न कि डल और दबा हुआ दिखाए। डार्क स्किन वालों को बोल्ड कलर्स का चुनाव करना चाहिए। ये कलर वॉर्म अंडरटोन के साथ परफेक्ट लुक देते हैं। गालों को उभारने के लिए आरेंज कलर का भी चुनाव किया जा सकता है।

tips to choose blush according to skin tone,beauty tips,beauty hacks

ब्लश लगाने का सही तरीका

फाउंडेशन का बेस तैयार करने के बाद ब्लश लगाना चाहिए। ब्लश के लिए एक अच्छा ब्लेंडिंग ब्रश होना चाहिए। ब्रश पर ब्लशर लें और गालों पर लगाने से पहले अपने हाथ पर डैब करें और उसके बाद इसे गालों पर लगाएं। इससे एक्सेस ब्लश हाथों पर रह जाएगा और गाल पर ब्लेंडिंग आसान होगी। ब्लशर लगाने के बाद उसे ब्रश से अच्छे से ब्लेंड करना न भूलें। ब्लशर हमेशा कान से गाल की तरफ लाएं। चिकबोन से नीचे लगाते हुए इसे कान की तरफ ही ब्लेंड करें।

tips to choose blush according to skin tone,beauty tips,beauty hacks

ब्लशर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

ब्लशर का यूज बहुत ज्यादा या गहरा न करें। ब्लश केवल आपके गालों को हाइलाइट करने के लिए होते हैं। यदि इसे ज्यादा लगाया जाए तो ये मेकअप को बिगाड़ सकता है। ब्लशर को हमेशा कान से नाक की ओर लाएं। चिकबोन से नीचे की ओर गालों के पास इसे लगाना चाहिए। एक अच्छा ब्रश इसे लगाने और ब्लेंड करने के लिए होना जरूरी है।

बल्शर के साथ लगाएं ये चीजें

ब्लशर लगा कर आप ये न सोचें की आपका मेकअप कंप्लीट हो गया। ब्लशर के साथ चिकबोन के पास ऊपरी तरफ हाईलाइटर का प्रयोग जरूर करें। यदि ऐसा न किया जाए तो आपका चेहरा सपाट सा नजर आएगा। हाईलाइटर आपके फेस के उन हिस्सों को उभारता और शेप देता है, जिससे आपका मेकअप चेहरे पर ओवरपावर नहीं होने पाता। चिकबोन के ऊपरी हिस्से, माथे, नाक और ठुड्डी के पास हाईलाटर लगाने के बाद ही आपका मेकअप कंप्लीट होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका