न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में बढ़ी ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये नेचुरल शीट मास्क, जानें और आजमाएं

आज हम आपको यहां कुछ नेचुरल शीट मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो सर्दियों में बढ़ी ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 02 Jan 2023 2:03:33

सर्दियों में बढ़ी ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये नेचुरल शीट मास्क, जानें और आजमाएं

सभी चाहते हैं कि उनकी स्किन हमेशा खूबसूरत और दमकती हुई दिखाई दें। लेकिन सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाओं के कारण स्किन हाइड्रेट नहीं रह पाती हैं जिसके कारण यह रूखी और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में अधिकतर लोग सर्दियां शुरू होते ही अलग-अलग तरह के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन आप चाहे तो घर में नेचुरल चीजों से बने शीट मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। शीट मास्क काम में ली जाने वाली सामग्रियों के गुणों को स्किन पर लंबे समय तक काम करने का मौका देता है और साथ-साथ स्किन को हाइड्रेट भी करते है। आज हम आपको यहां कुछ नेचुरल शीट मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जो सर्दियों में बढ़ी ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

these natural sheet masks will get rid of the problem of increased dry skin in winter learn and try,beauty tips,beauty hacks

गुलाब जल और ग्लिसरीन शीट मास्क

सर्दियों के मौसम में ड्राई स्किन को हाइड्रेटेड रखने और स्किन में मॉइश्चर लॉक रखने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है। वहीं गुलाबजल एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है जो स्किन को फ्री रेडिकल और सेल्स डैमेज से प्रोटेक्ट करता है। इसके लिए 1 कॉटन फेस शीट मास्क लेकर 1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन में 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद मिक्सचर तैयार कर लें और तैयार किए गए मिक्स में कॉटन शीट को डुबाकर चेहरे पर कम से कम 20 मिनट के लिए अप्लाई करें। शीट मास्क को हटाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर सकते हैं।

these natural sheet masks will get rid of the problem of increased dry skin in winter learn and try,beauty tips,beauty hacks

ग्रीन टी और टी ट्री ऑयल शीट मास्क

सबसे पहले एक कप पानी में हाफ चम्मच ग्रीन टी डालकर उसे अच्छी तरह उबाल लें। इसे तब तक उबालना है जब तक पानी की मात्रा आधी ना हो जाए। इसके बाद ग्रीन टी छान लें और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। उसके बाद उसमें 2 बूंद टी ट्री ऑयल मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण में वाइप को अच्छी तरह डिप कर दें। वहीं वेट वाइप की जगह आप चाहें तो टॉफी शीट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह मार्केट में आसानी से उपलब्ध होता है।

these natural sheet masks will get rid of the problem of increased dry skin in winter learn and try,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा और गुलाब जल शीट मास्क

यह शीट मास्क आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं। साथ ही यह त्वचा पर एक नेचुरल टोनर का काम करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा निकाल लें। इसमें आप गुलाब जल के करीब 3 चम्मच मिलाएं। इसके बाद आप विटामिन-ई के कैप्सूल को डालें। अब इन तीनों को अच्छी तरह से मिला लें। अच्छी तरह से इनका मिश्रण बना कर आप इसमें फेस वाइप्स को भिगो दें। भिगोने के बाद इसे आप अपने चेहरे पर लगा लें। इसे हल्के हाथों से दबाएं ताकि यह आपके चेहरे पर आसानी से टिक जाए। ऐसा करने के बाद आप इसे कम से कम 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में करीब 3 से 4 बार तक कर सकती हैं।

these natural sheet masks will get rid of the problem of increased dry skin in winter learn and try,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा जेल और कैमोमाइल शीट मास्क

सर्दियों के मौसम में ड्राई और हाइड्रेटेड स्किन के लिए एलोवेरा जेल और कैमोमाइल शीट मास्क एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। एलोवेरा जेल में मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती है और कैमोमाइल अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में सहायक है। इसके लिए 1 कॉटन फेस शीट मास्क लेकर 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 2 से 5 ड्रॉप्स कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल मिला लें एक्स्ट्रा पोषण के लिए ग्रीन टी को पानी में मिलाकर भी मिक्स कर सकते हैं। सभी सामग्रियों को एक प्लेट में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और मास्क शीट को लगभग 15 मिनट तक मिक्सचर में डुबाकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद मास्क को अप्लाई करें और 20 मिनिट बाद चेहरे को साफ कर लें।

these natural sheet masks will get rid of the problem of increased dry skin in winter learn and try,beauty tips,beauty hacks

ग्रीन टी और नींबू शीट मास्क

ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनोल्स और एंटीऑक्सीडेंट आपकी स्किन को ना केवल डिटॉक्सिफाई करते हैं, बल्कि इससे स्किन को अतिरिक्त मॉइश्चर मिलता है। सबसे पहले ग्रीन टी बैग्स को 15-20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें। अब पानी को ठंडा होने दें। इसके बाद आप इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं। अब कॉटन फेशियल मास्क को इस चाय में भिगोएं और 20-30 मिनट के लिए फ्रीज में रख दें। अब अपनी स्किन को साफ करें और इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। करीबन 20 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। अंत में मास्क हटाएं और अपना चेहरा धो लें।

these natural sheet masks will get rid of the problem of increased dry skin in winter learn and try,beauty tips,beauty hacks

खीरा और नींबू शीट मास्क

ये शीट मास्क हर तरह के स्किन के लिए बेस्ट है। इसके लिए 4 चम्मच खीरे का रस लें और उसमें 2 से 3 बूंद लेमन एसेंशियल ऑयल मिक्स कर दें। रस निकालने के लिए खीरे को कद्दूकस कर लें और फिर उसे छन्नी में डालकर चम्मच की मदद से निचोड़ लें। आप चाहें तो छन्नी की जगह कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। टॉफी शीट को सबसे पहले पानी में डिप कर दें, जब यह पूरी तरह खुल जाए तो एक बार निचोड़ लें, फिर उसे खीरे के मिश्रण में दोबारा डिप कर दें। उसके बाद फेस पर अप्लाई करें। 15 मिनट बाद उसे हटा दें और उंगलियों से अच्छी तरह मसाज करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह