न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दमकती त्वचा की चाहत को पूरा करेंगे ये 10 आहार, अपनी डाइट में करें शामिल

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो दमकती त्वचा की चाहत को पूरा करेंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 29 Dec 2022 3:33:36

दमकती त्वचा की चाहत को पूरा करेंगे ये 10 आहार, अपनी डाइट में करें शामिल

सेहत को बनाए रखने में पोषक तत्वों से भरपूर खानपान का बहुत महत्व होता हैं, लेकिन आपका यही खानपान आपकी त्वचा की सेहत के लिए भी बहुत जरूरी माना गया हैं। जी हां, अपने खानपान में कुछ चीज़ें शामिल कर आसानी से त्वचा की सेहत बरकरार रखी जा सकती है। पोषक तत्व युक्त आहार त्वचा को अंदरूनी तौर पर पोषित करते हुए चमकदार और ख़ूबसूरत बनाते हैं। तमाम तरीके के कॉस्मेटिक्स चेहरे पर लगाने या फिर तरह-तरह के स्किन ट्रीटमेंट लेने से ज्यादा जरूरी हैं आपका सही खानपान। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो दमकती त्वचा की चाहत को पूरा करेंगे। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

these 10 foods will fulfill the desire of glowing skin include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

अनार

फ्री रेडिकल्स स्किन सेल्स को नुक़सान पहुंचाते हैं, इससे त्वचा पर झुर्रियां और एजिंग के लक्षण नज़र आने लगते हैं। ऐसे में आप अनार का सेवन कर सकते हैं। अनार पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अनार में ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के विकास को रोकने में मदद करते हैं। त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखते हैं।

these 10 foods will fulfill the desire of glowing skin include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

ग्रीन टी

हरी चाय, यह हर्बल चाय बेहद फायदेमंद है। इसके अंदर भी कई विटामिंस, ऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं जो त्वचा की रक्षा करने में बेहद मददगार हैं। अगर आप इनका सेवन करते हैं तो यह त्वचा को सनबर्न और दाग धब्बों से बचाते हैं। साथ ही ग्रीन टी के सेवन से वजन भी कम होता है तो यह हर प्रकार से सेहत के लिए एक अच्छा विकल्प है। आप आकर्षक निखार और फिट रहने के लिए ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।

these 10 foods will fulfill the desire of glowing skin include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

हल्दी

हल्दी के ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसका डाइट में सेवन करने से भी आपको कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इसमें भारी मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। यह स्किन पर होने वाले मुंहासे और पिंपल्स को रोकता है। आप इसे चाहे तो दूध में मिलाकर सेवन कर सकती है। शादी के दिन आपके चेहरे पर अलग ही ग्लो दिखेगा।

these 10 foods will fulfill the desire of glowing skin include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

ब्राउन राइस

खाद्य पदार्थ के रूप में जाने जाने वाली ब्राउन राइस त्वचा को स्वस्थ बनाने में भी बेहद उपयोगी है। बता दें इसके अंदर लिपिड्स मॉलिक्यूल मौजूद होता है जो न केवल त्वचा में नमी बनाए रखता है बल्कि इसके अंदर पाए जाने वाला कैरामिड्स त्वचा में नई उर्जा प्रदान करता है। ऐसे में आप अपनी त्वचा को हेल्दी बनाने के लिए अपनी डाइट में ब्राउन राइस को जोड़ सकते हैं।

these 10 foods will fulfill the desire of glowing skin include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

बादाम

आपको बता दें बादाम में भारी मात्रा में विटामिन ई पाया जाता है जो स्किन के लिए बहुत लाभकारी है। इसे आप रात में सोने से पहले भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपके स्किन पर ग्लो नजर आने लगेगा।

these 10 foods will fulfill the desire of glowing skin include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

सैल्मन

सैल्मन में ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड भी प्रचुर मात्रा में होता है। फ़ैटी एसिड ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाता है और त्वचा में नमी बनाए रखता है। इसलिए त्वचा को ग्लोइंग और चमकदार बनाए रखने के लिए आपको सैल्मन का सेवन ज़रूर करना चाहिए। सैल्मन सूजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।

these 10 foods will fulfill the desire of glowing skin include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

चुकंदर

पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर खाने से सेहत ही नहीं, खूबसूरती में भी निखार आता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए एंटी-एजिंग एजेंट के रूप में काम करता है। इसका रस पीने से स्किन हाइड्रेट रहती है, चेहरे की झुर्रियां व दाग-धब्बे दूर होते हैं।

these 10 foods will fulfill the desire of glowing skin include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपकी स्किन में होने वाले कोलेजन ब्रेकडाउन को रोकता है और उसे सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। डार्क चॉकलेट में मौजूद जिंक,आयरन आदि मिनरल्स स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है।

these 10 foods will fulfill the desire of glowing skin include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

नींबू

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और कब्ज जैसी समस्या को दूर करने में नींबू एक वरदान की तरह है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नींबू चेहरे के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है। नींबू के अंदर विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अपने आहार में नींबू को जरूर शामिल करें। विटामिन सी शरीर में गंदगी को बाहर निकालने और चेहरे पर निखार लाने के लिए बेहद जरूरी तत्व है। ऐसे में आप नींबू के रस का सेवन गर्म पानी के साथ करें। इसके अलावा आप सलाद में भी नींबू को छोड़कर इसका सेवन कर सकते हैं।

these 10 foods will fulfill the desire of glowing skin include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

टमाटर

टमाटर विटामिन सी से भरपूर होता है़। यह सभी जानते हैं कि विटामिन सी त्वचा के लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होता है। विटामिन सी त्वचा के कोलेजन को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके साथ ही टमाटर में लाइकोपाइन पाया जाता है। लाइकोपाइन डैमेज़ स्किन को रोकने में मदद करता है। टमाटर में मौजूद ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स त्वचा की सूजन और रेडनेस को भी कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने और ख़ूबसूरत बनाए रखने के लिए आपको अपनी डाइट में टमाटर ज़रूर शामिल करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे