Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में बढ़ने लगी हैं फटे होठों की समस्या, आजमाए ये 8 होममेड लिप बाम

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ होममेड लिप बाम लेकर आए हैं जिनको रोजाना इस्तेमाल करने से आपको खूबसूरत और मुलायम होंठ मिलेंगे। आइये जानते हैं इन होममेड लिप बाम के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 27 Dec 2022 9:59:22

सर्दियों में बढ़ने लगी हैं फटे होठों की समस्या, आजमाए ये 8 होममेड लिप बाम

सर्दियों में स्किन को ड्रायनेस का सामना करना पड़ता है, खासतौर से होंठों को। सदियों के दिनों में होंठों की नमी छिनने की वजह से ये फटने लगते हैं और कई बार तो हालत यह हो जाती हैं कि होंठों से खून भी आने लगता हैं। ऐसे में सर्दियों में होंठों की देखभाल करना बेहद ही जरूरी हो जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल नुकसानदायक भी हो सकते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ होममेड लिप बाम लेकर आए हैं जिनको रोजाना इस्तेमाल करने से आपको खूबसूरत और मुलायम होंठ मिलेंगे। आइये जानते हैं इन होममेड लिप बाम के बारे में...

the problem of chapped lips has started increasing in winter try these 8 homemade lip balms,beauty tips,beauty hacks कोको बटर लिप बाम

जब बात विंटर लिप बाम की हो तो ऐसे में कोको बटर का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार हो सकता है। यह आपके होंठों के हाइड्रेशन लेवल को बनाए रखता है और आपके होंठों को अधिक नमीयुक्त बनाता है। सबसे पहले डबल-बॉयलर के निचले पैन में पानी डालें और उसे गर्म होने दें। अब डबल-बॉयलर के ऊपरी हिस्से में 1 कप मीठे बादाम का तेल, 1/2 कप बीस़वैक्स पेस्टिल्स और 1/2 कप कोको बटर डालें। आप इसके पिघलने तक बार-बार हिलाते रहें। जैसे ही सब कुछ पिघल जाता है और अच्छी तरह से मिल जाता है, गैस बंद कर दें। अब आप इसमें एसेंशियल ऑयल डालें और एक बार फिर से मिक्स करें। अब आप इसे हल्का ठंडा होने का इंतजार करें, हालांकि, पूरा ठंडा ना करें। अब आप इसे लिक्विड लिप बाम कंटेनर में डालें और लिड लगाने से पहले उन्हें पूरी तरह से ठंडा और सख्त होने दें। आपका होममेड लिप बाम बनकर तैयार है।
the problem of chapped lips has started increasing in winter try these 8 homemade lip balms,beauty tips,beauty hacks शहद लिप बाम

अगर विंटर में आपके होंठ बहुत अधिक रूखे हो जाते हैं या फिर फटते हैं तो ऐसे में आप शहद की मदद से भी लिप बाम बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए बीसवैक्स को पिघलाकर इसमें कोकोनट ऑयल और शहद डालकर मिक्स करें।अब आप इसमें विटामिन ई ऑयल के दो कैप्सूल डालें। आप इस मिश्रण को एक कंटेनर में ट्रांसफर करें। अब आप इसे ठंडा करने और सेट करने के लिए कुछ देर के लिए छोड़ दें। आपका हाइड्रेटिंग लिप बाम बनकर तैयार है। आप इसे नियमित रूप से अपने होंठों पर लगाएं। इससे आपके होंठों को सर्दी की मार नहीं झेलनी पड़ेगी।

the problem of chapped lips has started increasing in winter try these 8 homemade lip balms,beauty tips,beauty hacks चॉकलेट लिप बाम

चॉकलेट खाना तो हम सभी को पसंद होता है। लेकिन अगर आप विंटर में अपने लिप्स का ख्याल रखना चाहती हैं तो ऐसे में चॉकलेट लिप बाम ट्राई करें। चॉकलेट लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच बीसवैक्स और एक चम्मच कोको बटर पिघलाकर अच्छी तरह मिलाएं। अब आप इसमें दो चम्मच बादाम का तेल और 7-8 बूंदे पेपरमिंट ऑयल भी मिलाएं। अब आप इसे ठंडा होने दें। आपका चॉकलेट लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार है। इसे कंटेनर में डालें और नियमित रूप से अपने लिप्स पर लगाएं। the problem of chapped lips has started increasing in winter try these 8 homemade lip balms,beauty tips,beauty hacks चुकंदर लिप बाम

इसके रोजाना इस्तेमाल करने से आपको खूबसूरत और मुलायम होंठ मिलेंगे। इसे बनाने के लिए एक चुकंदर को अच्छे से उबाल लें। फिर इस अच्छे से छील लें और ब्लेंड करें। आप चाहें तो चुकंदर पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब चुकंदर को छान लें और इसका रस निकाल लें। इसमें नारियल का तेल डालें और अच्छे से मिक्स करके कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें। फ्रिज से इसे निकालें और इसमें पेट्रोलियम जेली डालें और इसमें विटामिन ई तेल डालें। इसकी कंसिस्टेंसी आपको थोड़ी गाढ़ी रखनी है। अच्छे से मिक्स करने के बाद इसे एक कंटेनर में रखें। the problem of chapped lips has started increasing in winter try these 8 homemade lip balms,beauty tips,beauty hacks घी लिप बाम

घी से आप लिप बाम बना सकती हैं, ये आपके होठों की नमी को बनाए रखने में बेहद मददगार है। इसके लिए आप एक बाउल में 3 बड़े चम्मच घी लें, अब इसे गर्म करें। जब ये पूरी तरह पिघल जाए, तो 2 चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच शहद अच्छी तरह मिला लें। अब गैस बंद कर दें, इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे फ्रिज में रख दें। जब ये जम जाए, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

the problem of chapped lips has started increasing in winter try these 8 homemade lip balms,beauty tips,beauty hacks ग्रीन टी लिप बाम

ग्रीन टी से लिप बाम बनाने के लिए 2 चम्मच प्रेस्ड नारियल तेल, 2 चम्मच बीजवैक्स और एक ग्रीन टी बैग की आवश्यकता होगी। सबसे पहले एक बर्तन में नारियल तेल को गर्म कर अच्छी तरह पिघला लें। अब उसमें ग्रीन टी बैग को डिप कर दें और आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इस दौरान उसे अच्छी तरह ढक दें। इसके बाद दोबारा गैस को ऑन करें और बर्तन को रख दें। अब इसमें बीजवैक्स को मिक्स करें और उसे पिघलने दें। जब यह पूरी तरह से मिक्स हो जाए तो गैस को बंद कर दें और तुरंत एक जार में छान लें। अब इसे ठंडा होने दें और फिर आधे घंटे के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें। इसके बाद आप इसे अपने होंठों पर अप्लाई कर सकती हैं।
the problem of chapped lips has started increasing in winter try these 8 homemade lip balms,beauty tips,beauty hacks विटामिन ई कैप्सूल लिप बाम

विटामिन ई का कैप्सूल स्किन और बाल दोनों के लिए ही काफी फायदेमंद है। साथ ही, यह आपके होंठों को भी लंबे समय तक मॉइश्चराइज रखने में मदद करेगा। लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें एक या 2 विटामिन ई का कैप्सूल मिक्स कर दें। आप अपनी त्वचा की ड्राईनेस को देखते हुए विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर सकती हैं। दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद उसमें 1 चम्मच वैसलीन मिक्स कर दें। ध्यान रखें कि मिक्स करने से पहले वैसलीन को अच्छी तरह पिघला लें। जब यह पिघल जाए तो दोनो इंग्रेडिएंट्स के साथ उसे मिक्स कर एक जार में रख लें। अब उसे थोड़ी देर के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें। 3 से 4 घंटे के बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं।
the problem of chapped lips has started increasing in winter try these 8 homemade lip balms,beauty tips,beauty hacks अनार लिप बाम

अनार में फाइबर और एसेंशियल विटामिन व मिनरल्स होता है। आप इसमें कोकोनट ऑयल मिक्स करके एक नरिश्ड लिप बाम तैयार कर सकती हैं। सबसे पहले आप अनार के बीज लें और उनका रस निकालने के लिए उसे क्रश करें। अब आप इसमें एक चम्मच नारियल का तेल डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे रेफ्रिजरेट करें। आपका होममेड लिप बाम बनकर तैयार है। आप इसे लिप बाम कंटेनर में डालें और अपने लिप्स पर दिन में कई बार लगाएं। इस लिप बाम से ना केवल आपके होंठ मुलायम होंगे, बल्कि उनकी रंगत भी निखरेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology