Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में स्किन पड़ने लगती हैं काली, इन उपायों से निखारे अपनी रंगत

लेकिन आप घबराएं नहीं, कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से त्वचा के कालेपन को हटाया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा की रंगत को निखारने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 10 Jan 2023 3:24:49

सर्दियों में स्किन पड़ने लगती हैं काली, इन उपायों से निखारे अपनी रंगत

सर्दियों का मौसम जारी हैं जहां लोग गुनगुनी धूप का मजा लेना पसंद करते हैं। यह सभी को अच्छी लगती हैं, लेकिन इसकी वजह से टैनिंग होने लगती हैं। सर्दियों के इस मौसम में स्किन काले पड़ने लगती हैं और रंगत खो जाती हैं। खासतौर पर यह समस्याएं उन लोगों को अधिक होती है, जो अपनी स्किन का ध्यान नहीं रख पाते हैं। इसके लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन ये इतने महंगे होते हैं कि लोग इस्तेमाल करने से कतराते हैं। लेकिन आप घबराएं नहीं, कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से त्वचा के कालेपन को हटाया जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्वचा की रंगत को निखारने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

skin turns black in winter improve your complexion with these measures,beauty tips,beauty hacks आलू का रस

आलू के अंदर विटामिन बी और सी होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आलू को काटकर पूरे फेस पर और गले पर इसके छिल्के से स्कीन को रगड़ लें। जब ये सूख जाए तो पांच मिनट के बाद चेहरा धो लें। आलू त्वचा के कालेपन और डार्क सर्कल हटाने के लिए अच्छा कार्य करता है। रोजाना इस्तेमाल से आप देखेंगे कि आपकी बेजान और काली त्वचा में निखार आ गया।
skin turns black in winter improve your complexion with these measures,beauty tips,beauty hacks कोकोआ बटर

कोकोआ बटर की मदद से टैन हुई स्किन से राहत संभव है। इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स भी मौजूद होते हैं। कोकोआ बटर की मदद से त्वचा में झुर्रियां, एक्ने और दाग-धब्बों की समस्या भी दूर होती है। कोकोआ बटर को कोकोनट मिल्क के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और टैन हुई त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से त्वचा को धो लें। skin turns black in winter improve your complexion with these measures,beauty tips,beauty hacks पपीता

पपीते में विटामिन ए,बी और सी होता है। साथ इसमें लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि त्वचा पर से डेड स्किन को हटाकर उसमें निखार लाते हैं। इसका पेपन नामक एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते है। इसके लिए पपीता के छोटे-छोटे पीस कर लें और उसमें एक चम्मच हनी मिला लें। जो त्चचा और भी फायदेमंद बन जाएगा। अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगा लें। पेस्ट को 20 मिनट के लिए लगा कर रखें। फिर इसे हटाते हुए ध्यान रखना है कि इसे गोलाई में मसाज करते हुए हटा दें। आप इसे हफ्ते में दो बार लगा सकते है इससे आपकी स्किन का रंग पहले जैसा साफ हो जाएगा। skin turns black in winter improve your complexion with these measures,beauty tips,beauty hacks हल्दी

सर्दिकयों में धूप से काली पङी त्वचा की पुरानी रंगत पाने के लिए हल्दी और चंदन का उपयोग करें। चंदन पाउडर को हल्दी के साथ मिलाएं। उसमें थोड़ा सी मलाई या कच्चा दूध डालें। पेस्ट को त्वचा पर लगा लें। चंदन में कूलिंग प्रॉपर्टी होती है। धूप से झुलसी त्वचा को राहत देने के लिए यह एक कारगर उपाय है। वहीं हल्दी में टैनिंग दूर करने के गुण होते हैं। हल्दी और चंदन के पैक को चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के अन्य अंगों में भी लगा सकते हैं। skin turns black in winter improve your complexion with these measures,beauty tips,beauty hacks गाजर

गाजर में त्वचा को निखारने के लिए विटामिन सी और एंटी ऑक्सिडेंट्स है। यह काली पड़ी त्वचा को फिर से निखारने के लिए बेहद लाभकारी है। ये त्वचा पर से काफी परत हटा कर उस पर ग्लो ला देता है। इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच गाजर का रस, शहद और कुछ बूंदे नींबू की मिला लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे और शरीर के खुले स्थानों पर लगा लें। 20 मिनट के लिए सूखने को छोड़ दें। पैक के सूखने के बाद आप गुनगुने पानी से चेहरे को धो सकते हैं। ऐसा करने से आपको मिलेगी चमकती त्वचा।

skin turns black in winter improve your complexion with these measures,beauty tips,beauty hacks चावल

चावल को पीसें, और दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसमें आधा चम्मच शहद लेकर अच्छी प्रकार मिलाकर चेहरे पर लगा लें। दस मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इस प्रयोग को हफ्ते में दो या तीन बार करने से चेहरे का साँवलापन निश्चित तौर पर ठीक हो जाता है। चेहरे का कालापन दूर करने के उपाय में यह उपाय असरदार है। skin turns black in winter improve your complexion with these measures,beauty tips,beauty hacks मसूर दाल

मसूर की दाल में मौजूद अद्भुत गुण बेजान त्वचा को फिर से नया रूप देने में माहिर हैं। मसूर दाल का पेस्ट आपकी स्किन को जवां रखने में मदद करता है। आप इस पेस्ट को चेहरे और शरीर पर लगा सकते हैं। एक चम्मच दाल को रात में भिगोने के बाद दरदरा पेस्ट तैयार कर लेना है। इसके बाद पेस्ट में टमाटर और एलोवेरा मिलाना है। इस पेस्ट को करीब आधे घंटे तक लगाए रखें। कुछ दिनों में बदलाव देखने को मिलेगा।

skin turns black in winter improve your complexion with these measures,beauty tips,beauty hacks नींबू

नींबू त्वचा की रंगत को हल्का करता है, जबकि खीरा और गुलाब जल त्वचा को ठंडक प्रदान करते हैं। इन्हें मिलाकर त्वचा पर लगाएँ और दस मिनट बाद ठण्डे पानी से धो लें। 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच कक़ड़ी का रस और हल्दी पाउडर की एक चुटकी लें। इनका पेस्ट बनाकर लगाएँ। इससे कालापन दूर हो जाता है।

skin turns black in winter improve your complexion with these measures,beauty tips,beauty hacks खीरा

खीरा स्किन का पोषक करता है, जलन से राहत दिलाता है और स्किन की रंगत भी निखारता है। गर्मियों में धूप से रफ और डार्क हो चुकी स्किन की खोयी रंगत पाने के लिए इन सब्जियों का रस लगाया जाता है। स्किन टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निचोड़ लें और इसे समान मात्रा में गुलाब जल मिलाएं। फिर इस रस को शरीर के उन हिस्सों पर लगाएं जो धूप के सम्पर्क में आते हैं। 15-20 मिनट तक इसे त्वचा पर लगा रहने दें और फिर सादे पानी से त्वचा को साफ कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology