न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेडीक्योर के लिए घर पर ही बनाए ये स्क्रब, डेड स्किन हटने के साथ ही पैरों को मिलेगी खूबसूरती

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे स्क्रब की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर घर पर ही पेडीक्योर किया जा सकता हैं और पैरों को खूबसूरती दी जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन स्क्रब के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Mar 2023 2:10:29

पेडीक्योर के लिए घर पर ही बनाए ये स्क्रब, डेड स्किन हटने के साथ ही पैरों को मिलेगी खूबसूरती

अक्सर महिलाएं अपने चेहरे को चमकाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और घरेलू उपाय अपनाती हैं। चेहरे की त्वचा पर जरा सा भी धब्बा देख, आपको उसे जल्द से जल्द हटाने की जल्दी रहती है। लेकिन इस बीच आपको पैरों पर भी ध्यान देने की जरूरत होती हैं क्योंकि जब आप किसी से नगे पैर मिलते हैं और अगर वे भद्दे नजर आए तो इम्प्रेशन खराब हो जाता हैं। हांलाकि महिलाएं इसके लिए पार्लर जाकर पेडीक्योर कराना पसंद करती हैं। लेकिन यह सभी के बजट में नहीं हो पाता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे स्क्रब की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर घर पर ही पेडीक्योर किया जा सकता हैं और पैरों को खूबसूरती दी जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन स्क्रब के बारे में...

scrubs to do pedicure at home,beauty tips,beauty hacks

दूध से बना स्क्रब

इसके लिए एक कप गुनगुने दूध में 1 बड़ा चम्मच चीनी और 1 बड़ा चम्मच नमक डाल लें। अब इसमें 1 चम्मच बेबी ऑयल डालकर पेस्ट बना लें। इसे आप सीधे पैरों पर लगाकर स्क्रब कर सकते हैं या पहले गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठ जाएं। उसके थोड़ी देर बाद पैरों को स्क्रब करें।

scrubs to do pedicure at home,beauty tips,beauty hacks

नमक से बना स्क्रब

सबसे पहले एक कप सेंधा नमक को एक चौथाई चम्मच नारियल तेल और एक चौथाई चम्मच विटामिन ई के तेल के साथ मिला लें। अब इसे बाल्टी या टब में मौजूद गर्म पानी में मिलाएं। अब पैरों को इसमें डुबोएं और 15 मिनट के लिए पैरों को डुबो रहने दें।

scrubs to do pedicure at home,beauty tips,beauty hacks

जैतून तेल से बना स्क्रब

तीन चम्मच जैतून का तेल लेकर उसको गर्म कर लें। इसमें एक बड़ा चम्मच नारियल तेल या एक बड़ा चम्मच ग्लिसरीन या अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल मिलाएं। इस मिश्रण को ठंडा होने दें और किसी बोतल में स्टोर करें। इस प्रकार घर में ही क्यूटिकल क्रीम बना सकते हैं।

scrubs to do pedicure at home,beauty tips,beauty hacks

कॉफी से बना स्क्रब

1 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर में 1 बड़ा चम्मच नमक डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें आधा कप शहद डालें और खुशबू के लिए 2-3 ड्रॉप कोई भी एसेंशियल ऑयल मिला लें। आप चाहें तो इसे गुनगुने पानी में भी डाल सकते हैं या इस स्क्रब से भीगे हुए पैरों को मसाज करें।

scrubs to do pedicure at home,beauty tips,beauty hacks

ब्राउन शुगर से बना स्क्रब

पहले टब या बाल्टी में गर्म पानी डाल लें। फिर उसमें एक चम्मच ब्राउन शुगर, एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण में आप पैरों को डुबोएं और 15 मिनट के लिए पैरों को ऐसे ही डूबा हुआ रहने दें। आप इस फुट स्क्रब को कोहनी या घुटनों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

scrubs to do pedicure at home,beauty tips,beauty hacks

ओटमील से बना स्क्रब

दो बड़े चम्मच ओटमील पाउडर और दो बड़े चम्मच ब्राउन शुगर को एक साथ मिलाएं। अब इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, एक बड़ा चम्मच शहद और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और इस्तेमाल करें।

scrubs to do pedicure at home,beauty tips,beauty hacks

शहद से बना स्क्रब

सबसे पहले एक बाल्टी या टब लें। अब उसमे गर्म पानी मिलाएं। गर्म पानी में आधा कप शहद, एक चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू मिला लें। फिर इसमें पैरों को रखें और 15 मिनट के लिए पैरों को उसमे ही रहने दें। इससे पैरों की सभी मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी।

scrubs to do pedicure at home,beauty tips,beauty hacks

पेडीक्योर करने का तरीका

पेडीक्योर करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले किसी टब में गुनगुना पानी डाल लें। अब उसमें होममेड स्क्रब डालें और पैरों को 10-15 मिनट तक पानी में डाले रहें। दूसरे तरीके में आप 5-10 मिनट गर्म पानी में पैर भिगोए रखें और फिर स्क्रबिंग करें। अब प्यूबिक स्टोन या किसी फुटब्रश से पैरों को अच्छी तरह रगड़कर साफ कर लें। अब भीगे हुए पैरों से डेड स्किन को अच्छी तरह से निकाल लें। एड़ी और नाखूनों के आस-पास अच्छी तरह से साफ कर लें। अब पैरों को पोंछने के बाद कोई मॉश्चराइजर से पैरों की मालिश कर लें। अब फाइलर की मदद से अपने नाखूनों को अच्छी शेप दें। अब अपना कोई पसंदीदा नेल पेंट लगा लें। सिर्फ 20-25 मिनट में आपके पैरों की खूबसूरती में निखार आ जाएगा और पैर चमकने लगेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
नेपाल में बाढ़ के बाद फिर बारिश का अलर्ट, मृतकों की संख्या 675 पहुंची; 2,400 से ज्यादा लोग लापता
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
यश की ‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 4 दिन में 190 करोड़ के पार पहुंची कमाई
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता