न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज हैं आलू, इस्तेमाल करें ये फेस पैक

आज इस कड़ी में हम आपको आलू से बने कुछ फेस पैक की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से त्वचा के कालेपन को दूर करते हुए निखार ला सकते हैं। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 31 Dec 2022 5:13:41

स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज हैं आलू, इस्तेमाल करें ये फेस पैक

स्किन केयर के लिए आप घर में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें से एक हैं आलू। यह सेहत के साथ त्वचा के लिए भी लाभकारी होते हैं। आलू का नियमित इस्तेमाल आपको मुंहासे, दाग-धब्बे और डार्क सर्कल को दूर करने में मदद करता है। इसके रस को कई अलग-अलग चीजों के साथ मिला कर फेस पैक बना कर लगाने से स्किन से डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन और टैनिंग की परेशानी दूर होती है। आज इस कड़ी में हम आपको आलू से बने कुछ फेस पैक की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से त्वचा के कालेपन को दूर करते हुए निखार ला सकते हैं। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में...

potatoes are the cure for many skin related problems use this face pack,beauty tips,beauty hacks

आलू और शहद

चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए आलू के रस में शहद मिलाएं और फिर इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कुछ देर सूखने के बाद चेहरे को पानी से साफ करें। इस फेस मास्क को रोजाना लगाएं। शहद और आलू का इस फेस पैक में मॉइश्चराइजिंग एजेंट होते हैं, जो स्किन को सॉफट और शाइनिंग बनाने में मदद करता है।

potatoes are the cure for many skin related problems use this face pack,beauty tips,beauty hacks

आलू और दही

सबसे पहले दो आलू को अच्छी तरह से धो लें और इसे काटकर मिक्सी में डालें। जब आप इसका पेस्ट बना लें तो मिक्सी में दो चम्मच दही मिलाकर एक बार फिर फेट लें। अब इसे कटोरी में निकाल लें और चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। अब साफ चेहरे पर इस पेस्ट को अच्छी तरह से लगाएं और 20 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। अब आप इसे साफ पानी से धो लें। आप सप्ताह में 3 दिन इसका इस्तेमाल करें जिससे इसका असर तेजी से नजर आए। कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से पिगमेंटेशन दूर होने लगेंगे।

potatoes are the cure for many skin related problems use this face pack,beauty tips,beauty hacks

आलू और नींबू

इस पैक को बनाने के लिए दो चम्मच आलू के रस में 2 चम्मच नींबू और शहद मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर छोड़ दें। चाहें तो इसे हाथ और पैरों पर भी लगा सकती हैं। जब ये सूख जाए तो फिर चेहरे को पानी से धोएं। ऑयली स्किन वालों के लिए काफी अच्छा है। इसे स्किन पर लगाने से स्किन क्लीन करने में मदद मिलती है।

potatoes are the cure for many skin related problems use this face pack,beauty tips,beauty hacks

आलू और मुल्तानी मिट्टी

आप इन दोनों का सामग्री का इस्तेमाल करके भी पेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए एक आलू को छीले। इसे काटकर इसका पेस्ट बना लें। इसमें 2 से 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर मिलाएं। अब इस पैक को चेहरे पर लगा लें। इसमें आप गुलाब जल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं। इस पैक को चेहरे पर लगभग 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी ऑयली त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। ये त्वचा के अधिक तेल उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद करती है। ये त्वचा पर ठंडक पहुंचाती है। आप हफ्ते में 1 से 2 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

potatoes are the cure for many skin related problems use this face pack,beauty tips,beauty hacks

आलू और टमाटर

इसे बनाने के लिए आलू का गूदा लें। फिर इसमें एक चम्मच टमाटर और एक चम्मच शहद लें। अच्छे से मिक्स करें। चेहरे को अच्छे से साफ करें और फिर इस फेस पैक अपने चेहरे पर लगाएं। जब ये सूख जाए तो पैक को गीला करें और मसाज करते हुए चेहरे को साफ करें।

potatoes are the cure for many skin related problems use this face pack,beauty tips,beauty hacks

आलू और हल्दी

आप आलू और हल्दी का इस्तेमाल करके फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए एक आलू को कद्दूकस करें। इसमें एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। इसे 20 से 30 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें। आप इस फेस का पैक इस्तेमाल हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। हल्दी का इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी किया जाता है। ये आपके चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने का काम करती है।

potatoes are the cure for many skin related problems use this face pack,beauty tips,beauty hacks

आलू और चावल

चावल का आटा और आलू की मदद से बेहतरीन फेस पैक बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको बस आलू के रस और चावल के आटे को अच्छे से मिक्स करना है। फिर ड्राई स्किन वाले इसमें शहद मिलाएं और ऑयली स्किन वाले इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और अच्छे से स्क्रब करें। फिर लगा छोड़ दें। स्किन में मौजूद टैनिंग को साफ करने के लिए आलू और चावल के आटे का बना ये पैक काफी बेहतरीन है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे