न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाएंगे इन फल-सब्जियों के छिलके, ना करें इन्हें फेंकने की गलती

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी फल-सब्जियों के छिलकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन छिलकों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Mar 2023 2:10:46

स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाएंगे इन फल-सब्जियों के छिलके, ना करें इन्हें फेंकने की गलती

हेल्दी खानपान से शरीर अच्छा रहता है और उसका अंदरूनी निखार चेहरे पर साफ नजर आता है। इसलिए अच्छी सेहत और स्किन के लिए ताज़ा फलों को अपनी डाइट में शामिल करना बेहद ज़रूरी माना है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फल के छिलके भी सौंदर्य को संवारने में खास भूमिका निभाते हैं। कुछ फलों के छिलके कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जिन्हें चेहरे पर लगाने से त्वचा को नमी और पोषण दोनों ही मिलता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी फल-सब्जियों के छिलकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन छिलकों के बारे में...

healthy and shiny skin,beauty tips,beauty hacks

नींबू के छिलके

नींबू साइट्रस से भरपूर होने की वजह से नेचुरल क्लींजर का काम करता है। नींबू का रस निचोड़ लेने के बाद इसके छिलकों को फेंकने की गलती न करें। क्योंकि इसके कई फायदे हैं। छिलके को सीधे दाग पर रगड़ें या छिलके पर थोडा सा बेकिंग सोडा डालकर दाग पर रगड़े। ऐसा करना दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार साबित होता है।

healthy and shiny skin,beauty tips,beauty hacks

अनार के छिलके

अनार के छिलके एक अच्छे मॉइश्चराइजर और फेस स्क्रब की तरह काम करते हैं। इन्हें एजिंग कम करने के लिए और झुर्रियों को दूर करने के लिए भी जाना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर इन छिलकों को लगाने के लिए इन्हें धूप में सुखाकर पीस लें। इसके बाद गुलाबजल या नींबू का रस मिलाकर इन छिलकों के पाउडर से फेस पैक बनाएं और चेहरे पर लगा ले।

healthy and shiny skin,beauty tips,beauty hacks

पपीते के छिलके

चेहरे का रूखापन दूर करने और ग्लो बढ़ाने के लिए आप पपीते का छिलका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पपीते के छिलके को सुखा कर बारीक पीस कर इसका पाउडर बना लें। दो चम्मच पाउडर में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर चेहरा धों लें। चेहरे पर टैनिंग को हटाने के लिए पपीते के छिलके को पीसकर उसमें नींबू का रस मिला का इस्तेमाल कर सकते हैं।

healthy and shiny skin,beauty tips,beauty hacks

आम के छिलके

गर्मियों के मौसम की सबसे अच्छी बात है आम का आना। फलों के राजा आम का बेसब्री से इंतज़ार सभी को रहता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसके छिलके भी त्वचा को काफी फायदें पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आपको आम के छिलकों को पीसकर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाना है और सूखने पर पानी से धो लेना है। आम के छिलकों का फेस पैक आपको झुर्रियों और मुंहासों से छुटकारा दिला सकता है। आप आम के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर भी बना सकती हैं। फिर इस पाउडर में गुलाब जल और आटे को मिलाकर पेस्ट बनाकर इसका इस्तेमाल करें।

healthy and shiny skin,beauty tips,beauty hacks

संतरे के छिलके

संतरे के छिलकों में भी विटामिन सी भरपूर होता है। आप इस छिलके को दबाकर उसका रस निकाल सकते हैं और उसे हल्के हाथ से सीधे चेहरे पर रब कर सकते हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए ये कारगर तरीका है। इसके अलावा आप संतरे के छिलके सुखाकर पीस कर रख लें। जब भी आप बाल धोएं इस पाउडर का उपयोग करें या फिर छिलकों का पेस्ट बनाकर बालों पर लगाएं। इससे हेयर शाइन बढ़ जाएगी।

healthy and shiny skin,beauty tips,beauty hacks

केले के छिलके

वैसे तो लोग आमतौर पर केले को खाने के बाद उसके छिलके फेंक देते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि केले के छिलके आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। जी हां आप सही सुन रहे हैं। केले के छिलके स्किन को कोमल और मुलायम बनाने का काम करते हैं। आपको बस केले के छिलके को अपने फेस पर रगड़ना है।

healthy and shiny skin,beauty tips,beauty hacks

सेब के छिलके

सेब को स्किन फ्रेंडली पोषक तत्वों का पावरहाउस कहा जाता है। इसके छिलके चेहरे को क्लेंज करने और डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए अच्छे हैं। इन्हें चेहरे पर लगाने के लिए सेब को छीलकर ताजा-ताजा इन छिलकों को चेहरे पर मलें। इसके थोड़ी देर बाद चेहरे को धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। आपकी स्किन चमक जाएगी।

healthy and shiny skin,beauty tips,beauty hacks

आलू के छिलके

आलू का इस्तेमाल तो रोजाना हर घर में किया जाता है। केले के छिलके की तरह ये भी आपकी त्वचा को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। आलू के छिलकों को आंखों के ऊपर और नीचे रगड़ने से आंखों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। आलू के छिलकों में कैटेकोलेस नाम का एक एंजाइम होता है। ये एंजाइम आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे को कम करने में सहायता करता है और एक जैसा स्किन टोन देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे