न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्वचा को निखार दे सकता है भोजन का जायका बढ़ाने वाला प्याज, जानें कैसे

आज हम आपको इससे जुड़ी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह प्याज का इस्तेमाल करते हुए त्वचा को निखार दिया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 03 Jan 2023 4:20:31

त्वचा को निखार दे सकता है भोजन का जायका बढ़ाने वाला प्याज, जानें कैसे

आप सभी ने प्याज का सेवन तो किया ही होगा, जिसके बिना भारतीय रसोई अधूरी लगती हैं। प्याज को अपने गुणों के लिए जाना जाता हैं जो कि भोजन का जायका बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह प्याज आपके लिए एक ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर काम कर सकता हैं। जी हां, प्याज के रस में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी और ई भरपूर मात्रा में मौजूद होते है जो चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाते है। प्याज के रस का इस्तेमाल स्किन को डिटॉक्स करने के साथ ही कई स्किन समस्याओं से निजात पाने में भी किया जा सकता हैं। आज हम आपको इससे जुड़ी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं कि किस तरह प्याज का इस्तेमाल करते हुए त्वचा को निखार दिया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

onion,which enhances the taste of food can improve the skin know how,beauty tips,beauty hacks

चेहरे से तिल को हटाने में सहायक

प्याज का रस चेहरे में तिल को हटाने का काम भी करता है। इसके लिए प्याज के रस को सीधे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने के बाद करीब 30 मिनट बाद चेहरे को धो लें। ऐसा कम से कम 3 से 4 हफ्ते तक करें धीरे धीरे चेहरे से तिल साफ होने लगेंगे।

onion,which enhances the taste of food can improve the skin know how,beauty tips,beauty hacks

डल स्किन के लिए फायदेमंद

आपकी स्किन डल और काली है तो प्याज का रस लगाएं। आप एक प्याज लें और उसे मोटा-मोटा काट कर उसे पीस लें। अब प्याज को एक कॉटन के कपड़े में डालें और उसका रस निकाल लें। इस रस को स्किन पर 20 मिनट तक लगाएं और वॉश करलें। रस के इस्तेमाल से आपकी स्किन से दाग धब्बे और कालापन दूर होगा, साथ ही स्किन की फाइन लाइन्स और झुर्रियों भी दूर रहेंगी।

onion,which enhances the taste of food can improve the skin know how,beauty tips,beauty hacks

दाग-धब्बों से दिलाए राहत

अगर आपके चेहरे पर किसी चीज का दाग है, तो आप प्याज के इस से अपनी इस समस्या को भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए प्याज के रस में नींबू या दही को मिलाना होगा। चेहरे से जिद्दी दाग को हटाने के लिए 1/4 चम्मच प्याज का रस लें। इसमें सामान्य मात्रा में नींबू का रस मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को साफ कर लें। इससे चेहरे से जिद्दी दाग दूर हो सकते हैं।

onion,which enhances the taste of food can improve the skin know how,beauty tips,beauty hacks

मुहांसों से कर सकता है बचाव

प्याज में सल्फर और विटामिन्स होते हैं और लहसुन में एंटी फंगल और एंटी एजिंग दोनों ही गुण होते हैं। प्याज और लहसुन के रस को बराबर मात्रा में लेकर उसका सिरका बनाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के 20 मिनट बाद धो लें ऐसा करने पर चेहरे में निखार आ जाता है और मुहांसों से बचाव भी होता है।

onion,which enhances the taste of food can improve the skin know how,beauty tips,beauty hacks

एंटी एजिंग की समस्या होगी दूर

प्याज के रस का चेहरे पर इस्तेमाल करने से एंटी-एजिंग की समस्या दूर होती है। दरअसल, प्याज में मौजूद क्वेरसेटिन और फाइटोकेमिकल्स स्किन को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। इससे बढ़़ती उम्र के लक्षण दूर होते हैं। चेहरे पर प्याज के रस का नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज की कुछ बूंदें हथेली पर लेँ। अब इसमें कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल की डालें और अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। नियमित रूप से इस नुस्खे को अपनाने से एंटी-एजिंग की परेशानी दूर हो सकती है।

onion,which enhances the taste of food can improve the skin know how,beauty tips,beauty hacks

त्वचा को ग्लोइंग बनाए

प्याज का रस एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर है जो स्किन की गंदगी साफ करने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल स्किन पर टोनर या मास्क की तरह कर सकती हैं। प्याज का फेस मास्क बनाने के लिए आप एक चम्मच बेसन लें और उसमें एक चम्मच प्याज का रस और आधा चम्मच दूध की मलाई मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में चेहरे पर फर्क साफ नजर आएगा।

onion,which enhances the taste of food can improve the skin know how,beauty tips,beauty hacks

त्वचा को डिटॉक्स करें

प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रक्तप्रवाह से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं। इसके अलावा प्याज में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो सूजन को कम करने और ब्रेकआउट को रोकने में मदद करते हैं। 2 चम्मच प्याज का रस लें। अब इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डालें। तैयार मिश्रण को कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे