न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों को देना चाहते हैं अच्छी ग्रोथ, इन बातों का ध्यान रख करें हेयर केयर

बालों को सिर का ताजा कहा जाता है। बाल खूबसूरत हों तो अपने आप चेहरे और पूरी पर्सनालिटी में चार चांद लग जाते हैं। सभी को अपने बालों से बहुत प्यार होता हैं फिर वह चाहे लड़का हो या लड़की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 17 Jul 2023 9:06:53

बालों को देना चाहते हैं अच्छी ग्रोथ, इन बातों का ध्यान रख करें हेयर केयर

बालों को सिर का ताजा कहा जाता है। बाल खूबसूरत हों तो अपने आप चेहरे और पूरी पर्सनालिटी में चार चांद लग जाते हैं। सभी को अपने बालों से बहुत प्यार होता हैं फिर वह चाहे लड़का हो या लड़की। हर कोई अपने बालों के प्रति बहुत संवेदनशील होता है।महिलाएं इस मामले में थोड़ी आगे होती हैं क्योंकि अधिकतर को लंबे बड़े बाल चाहिए होते हैं। वहीं कोई भी पुरुष यह नहीं चाहता कि उसके बाल झड़े। ऐसे में आपको अपने बालों को अच्छी ग्रोथ के लिए उनकी देखभाल पर सही ध्यान देने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपको हेयर केयर से जुड़ी कुछ बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रखते हुए बालों को अच्छी ग्रोथ दी जा सकती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

natural hair care tips,beautiful hair care routines,healthy hair care practices,tips for maintaining natural hair,hair care remedies for beautiful locks,nourishing hair care techniques,natural ingredients for hair health,hair care tips for shiny and lustrous hair,diy hair care recipes for beautiful strands,essential oils for hair care and growth

स्कैल्प अच्छी तरह से धोएं और मसाज करें

नियमित अंतराल पर अपने स्कैल्प यानी खोपड़ी को अच्छी तरह से धीरे-धीरे धोना चाहिए। ध्यान रहे बालों में शैम्पू करते समय स्कैल्प की मालिश आराम से करनी है। ऐसा करने से ब्लड का प्रवाह बढ़ जाता है। तनाव में कमी आती है और हेयर फॉलिकल बेहतर परफार्मेंस देने के लिए काफी सक्रिय रहते हैं। इस मालिश से बालों के विकास में बढ़ातरी देखने को मिलती है। स्कैल्प पर ब्लड का प्रवाह बेहतर होने से हेयर फॉलिकल तक जरुरी न्यूट्रीएंट और ऑक्सीजन पहुंच पाती है।

natural hair care tips,beautiful hair care routines,healthy hair care practices,tips for maintaining natural hair,hair care remedies for beautiful locks,nourishing hair care techniques,natural ingredients for hair health,hair care tips for shiny and lustrous hair,diy hair care recipes for beautiful strands,essential oils for hair care and growth

नियमित वक्त के बाद बालों को ट्रिम कराते रहें

हो सके तो अपने बालों को नियमित रूप से ट्रिम करवाएं। कोरोना के दौरान अपनी सेहत से कोई समझौता न करें, लेकिन कई सैलून ऐसे हैं जो सेफ्टी के साथ घर पर आ कर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। यदि आप उनका लाभ उठा सकती हैं, तो ऐसा जरूर करें। ट्रिमिंग से आप दो मुंहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। 6 से 8 हफ्तों के अंतराल के बाद बालों को ट्रिम कराने से उनके तेजी से बढ़ने की क्षमता बरकरार रहती है।

natural hair care tips,beautiful hair care routines,healthy hair care practices,tips for maintaining natural hair,hair care remedies for beautiful locks,nourishing hair care techniques,natural ingredients for hair health,hair care tips for shiny and lustrous hair,diy hair care recipes for beautiful strands,essential oils for hair care and growth

ठीक से करें क्लेंजिंग

बालों को अच्छे से साफ ना किया जाए तो बिल्डअप जमा होने लगता है जिसे हाथ लगाते ही लगने लगता है कि मैल छूट रहा है। ऐसे में आपको अपने बालों को धोने से पहले कम से कम 10 मिनट तक उन्हें गीला करके रखना है। इसके अलावा आप किसी हेयर मास्क या बालों को साफ करने वाली क्रीम को 10 मिनट तक लगाए रख सकते हैं जिससे बाल धोने के समय वे ठीक तरह से साफ हों।

natural hair care tips,beautiful hair care routines,healthy hair care practices,tips for maintaining natural hair,hair care remedies for beautiful locks,nourishing hair care techniques,natural ingredients for hair health,hair care tips for shiny and lustrous hair,diy hair care recipes for beautiful strands,essential oils for hair care and growth

पानी का तापमान बनाए रखें

पानी का तापमान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह जानना दिलचस्प है कि गर्म पानी आपके बालों के रोमों को नुकसान पहुंचा सकता है और बालों के विकास को रोक सकता है, जबकि बहुत ठंडा पानी आपकी खोपड़ी पर केशिकाओं को संकुचित कर देगा। बेहतर होगा कि आप अपने बालों को धोने के लिए सामान्य पानी का इस्तेमाल करें।

natural hair care tips,beautiful hair care routines,healthy hair care practices,tips for maintaining natural hair,hair care remedies for beautiful locks,nourishing hair care techniques,natural ingredients for hair health,hair care tips for shiny and lustrous hair,diy hair care recipes for beautiful strands,essential oils for hair care and growth

हफ्ते में एक बार डीप कंडीशनिंग

हर हफ्ते कम से कम एक बार बालों में हेयर मास्क लगाएं जिससे बालों की डीप कंडीशनिंग हो और उन्हें अंदर तक पोषण मिले। जितने बाल बढ़ते जाते हैं उतना ही वे गंदगी, धूप और प्रदूषण की चपेट में आने लगते हैं। ऐसे में हेयर मास्क से बालों का नेचुरल ऑयल भी बरकरार रहता है और वे मुलायम भी बनते हैं।

natural hair care tips,beautiful hair care routines,healthy hair care practices,tips for maintaining natural hair,hair care remedies for beautiful locks,nourishing hair care techniques,natural ingredients for hair health,hair care tips for shiny and lustrous hair,diy hair care recipes for beautiful strands,essential oils for hair care and growth

टाइट हेयर स्टाइल से बचें

टाइट हेयर स्टाइल जैसे चोटी, पोनीटेल या यहां तक ​​कि बन जो आपके बालों को खींचते हैं, आपके बालों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकते हैं। टाइट हेयरस्टाइल से आपके बाल जड़ों से ढीले हो जाते हैं और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। हर बार जब आप टाइट हेयरस्टाइल बनाती हैं, तो इससे बाल कमजोर हो जाते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए समय-समय पर अपने बालों को ढीला छोड़ें और अपने बालों को बांधने के लिए हमेशा बहुत टाइट रबर बैंड का इस्तेमाल न करें।

natural hair care tips,beautiful hair care routines,healthy hair care practices,tips for maintaining natural hair,hair care remedies for beautiful locks,nourishing hair care techniques,natural ingredients for hair health,hair care tips for shiny and lustrous hair,diy hair care recipes for beautiful strands,essential oils for hair care and growth

बालों में कैफीन का इस्‍तेमाल

जी हां, आपने सही सुना! कैफीन वास्‍तव में आपके बालों के लिए एक अच्छा घटक है। जब बालों की हेल्‍थ की बात आती है तो यह आपके स्‍कैल्‍प में ब्‍लड सर्कुलेशन को उत्तेजित करता है और बालों के झड़ने के लिए जिम्मेदार हार्मोन DHT का भी प्रतिकार करता है। इसलिए, अपनी दिनचर्या में कैफीन युक्त प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करना आपके बालों के लिए चमत्कार कर सकता है।

natural hair care tips,beautiful hair care routines,healthy hair care practices,tips for maintaining natural hair,hair care remedies for beautiful locks,nourishing hair care techniques,natural ingredients for hair health,hair care tips for shiny and lustrous hair,diy hair care recipes for beautiful strands,essential oils for hair care and growth

पोषणयुक्त लें आहार

बालों की हेल्थ और ग्रोथ को बूस्ट करने के लिए आहार में कोलेजेन और बॉयोटिन की पर्याप्त मात्रा शामिल कर लेनी चाहिए। हमारे बाल केरोटिन से बने होते हैं, जिसमें सिस्टीन, सेरीन, ग्लूटामिक एसिड, ग्लाइसिन और प्रोलाइन सहित कई अमीनो एसिड जुड़े होते हैं। जिस अमीनो एसिड से मिलकर कैरोटीन प्रोटीन बना होता है, वही कोलैजन और बायोटिन में भी काफी अधिक मात्रा मौजूद होता है। आहार में कोलैजेन और बॉयोटिन की प्रचुर मात्रा शामिल करने से बाल हेल्दी और तेजी से ग्रो करते हैं।

(Pic: Freepik)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?

दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम

‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?

किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं

अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत

सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया

मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित

55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन

गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार

Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन

दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल