न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपका रूप संवारने का काम करता हैं मेकअप, खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

कि इससे आपकी स्किन को कोई नुकसान न हो। इसलिए जरूरी है कि जब भी मेकअप के सामान आप खरीदें तो यहां बताई जा रही इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 14 Dec 2022 4:17:10

आपका रूप संवारने का काम करता हैं मेकअप, खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

फेस्टिवल हो या पार्टी हर किसी को सजना-संवरना बेहद पसंद होता है और इसके लिए मेकअप की मदद लेना आम बात हैं। महिलाएं हो या पुरुष आजकल सभी मेकअप की मदद से अपने चेहरे को आकर्षक बनाने की कोशिश करते हैं। हांलाकि महिलाएं इसे लेकर कुछ ज्यादा ही सेंसेटिव होती हैं। आजकल फैशन और मेकअप के मामले हर महिला आगे रहना चाहती है। इसके लिए वो हर तरह के मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करती है और अपने पास इसका कलेक्शन करती हैं। मेकअप आपका रूप संवारने का काम करता हैं, लेकिन आपको इस बात का भी ध्यान रखना होता हैं कि इससे आपकी स्किन को कोई नुकसान न हो। इसलिए जरूरी है कि जब भी मेकअप के सामान आप खरीदें तो यहां बताई जा रही इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

makeup works to beautify your look keep these things in mind while buying,beauty tips,beauty hacks

अपनी त्वचा का प्रकार जानें

सबकी स्किन अलग-अलग प्रकार की होती है। अलग-अलग त्वचा की जरूरतें भी अलग होती हैं। आमतौर पर नॉर्मल, ड्राय, ऑयली और मिली-जुली इस तरह के स्किन टाइप्स होते हैं। कॉस्मेटिक्स खरीदने से पहले कुछ समय निकालें और अपनी त्वचा का प्रकार पता लगाएं। इससे आपकी खरीदारी आसान हो जाएगी। जैसे अगर आप फाउंडेशन खरीदने जा रही हैं और आपकी स्किन टाइप ऑयली है तो आपको ऐसा फाउंडेशन खरीदना होगा, जो आपकी त्वचा पर बहुत ज्यादा भारी न हो।

makeup works to beautify your look keep these things in mind while buying,beauty tips,beauty hacks

आपको होनी चाहिए स्किन टोन की जानकारी

स्किन टाइप की तरह ही स्किन टोन की सही जानकारी भी बेहद जरूरी है। तीन मुख्य प्रकार के स्किन टोन्स होते हैं कूल, वॉर्म और न्यूट्रल। अपना स्किन टोन पता करने के लिए अपनी कलाई की नसों पर ध्यान दें। अगर आपकी नसें ब्लू हों तो स्किन टोन कूल है। अगर वे ग्रीन हों तो स्किन टोन वॉर्म है। अगर आपको समझ न आ रहा हो कि वे ब्लू हैं या ग्रीन तो आपकी स्किन टोन न्यूट्रल है।

makeup works to beautify your look keep these things in mind while buying,beauty tips,beauty hacks

प्रोडक्ट क्वालिटी

आज मार्केट में किसी भी तरह का प्रोडक्ट कई रूप में मिल जाएगा। ऐसे में कई बार हम सस्ता सामान खरीदने के चक्कर में किसी भी तरह का प्रोडक्ट खरीद लेते हैं जिसकी क्वालिटी सही नहीं होती है। सही क्वालिटी का प्रोडक्ट इस्तेमाल ना करने पर आपको चेहरे से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर यही है कि आप जब भी आप मेकअप खरीदें सबसे पहले उसकी क्वालिटी की अच्छे से चेक करें।

makeup works to beautify your look keep these things in mind while buying,beauty tips,beauty hacks

सही फाउंडेशन का चुनाव

चेहरे का मेकअप परफेक्ट तभी होगा जब बेस सही होगा और बेस सही होने के लिए ज़रूरी है कि आप सही फाउंडेशन का चुनाव करने के साथ ही उसे सही तरीके से लगाएं भी, तभी चेहरा एक समान दिखेगा और मेकअप बिल्कुल परफेक्ट लगेगा। फाउंडेशन हमेशा ट्राई करके लें, तभी आपको पता चलेगा कि आपकी स्किन टोन के लिए कौन सा शेड परफेक्ट है। साथ ही फाउंडेशन का शेड लाइट में देखने के अलावा बाहर की रोशनी में भी एक बार देख लें, इससे आपको सही शेड सिलेक्ट करने में मदद मिलेगी।

makeup works to beautify your look keep these things in mind while buying,beauty tips,beauty hacks

इन्ग्रीडिएंट्स चेक करें

जिस तरह खाने-पीने की चीजें खरीदने से पहले आप इन्ग्रीडिएंट्स देखें। उसी तरह मेकअप प्रॉडक्ट्स खरीदने से पहले इन्ग्रीडिएंट्स पर नजर डालने की आदत डालें। हो सकता है इसमें कोई ऐसी चीज हो, जो आपकी त्वचा को सूट न करती हो या आपको किसी इनग्रीडिएंट से एलर्जी हो। अगर आप इन्ग्रीडिएंट्स की सूची पढ़ने की आदत डालेंगी तो इस तरह की समस्या से बच सकेंगी।

makeup works to beautify your look keep these things in mind while buying,beauty tips,beauty hacks

एक्सपायरी डेट चेक करें

एक्सपायरी डेट किसी भी प्रोडक्ट को कब तक इस्तेमाल करना है यह बताती है। इस डेट के बाद किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालांकि हम कई बार मार्केट से बिना एक्सपायरी डेट चेक करें मेकअप प्रोडक्ट खरीद लेते हैं जो एक्सपायर भी हो सकता है। इस गलती से बचने के लिए हमेशा एक्सपायरी डेट चेक करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह