Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आंखों की झुर्रियों को चाहते हैं छुपाना, ये मेकअप टिप्स बनाएंगे आपका काम

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती चली जाती हैं इसका असर आपकी त्वचा पर दिखना शुरू हो जाता हैं। खासतौर से आंखों के आसपास झुर्रियां आने लगती हैं। कई लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई हैं कि कम उम्र में भी झुर्रियां दिखने लगती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 20 Mar 2023 4:15:50

आंखों की झुर्रियों को चाहते हैं छुपाना, ये मेकअप टिप्स बनाएंगे आपका काम

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती चली जाती हैं इसका असर आपकी त्वचा पर दिखना शुरू हो जाता हैं। खासतौर से आंखों के आसपास झुर्रियां आने लगती हैं। कई लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई हैं कि कम उम्र में भी झुर्रियां दिखने लगती हैं। जब हम हंसते हैं तो आंखों के आसपास त्वचा सिकुड़ना शुरू हो जाती है। ऐसे में चेहरे का आकर्षण कम हो जाता हैं और आप समय से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं। इसके लिए वैसे तो कुदरती तरीकों को अपनाया जाना चाहिए, लेकिन त्वरित असर के लिए आप मेकअप की मदद ले सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आंखों की झुर्रियों को छुपाने में आपकी मदद करेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
wrinkles under eyes,makeup tips to hide wrinkles under eyes,eyes wrinkles,eyes care tips,skin care tips,beauty tips in hindi सिलिकॉन प्राइमर का करें उपयोग

मेकअप शुरू करने से पहले हम अपने चेहरे को मॉइस्चराइस करते हैं। फिर फाउंडेशन लगाते है, अगर हम फाउंडेशन लगाने के पहले सिलिकॉन प्राइमर का इस्तेमाल करें तो हमारी झुर्रियां कम दिखेंगी। सिलिकॉन प्राइमर हमारी त्वचा के दरारों को भर देता है जिससे कि झुर्रियां कम दिखाई देती हैं। wrinkles under eyes,makeup tips to hide wrinkles under eyes,eyes wrinkles,eyes care tips,skin care tips,beauty tips in hindi आई लिड को रखें साफ़

हमेशा आँखों पर मेकअप करते समय अपनी आइलिड को साफ़ रखें। यह साफ़ रहेगी, तो वहां पर त्वचा से निकलने वाला तेल जमा नहीं हो पायेगा। मेकअप के समय आँखों पर आयल न निकले, इसके लिए इन्होने गार्नियर स्किनएक्टिव माइक्रेलर क्लींजिंग वॉटर का प्रयोग किया है। एक क्यू टिप की सहायता से इसे अच्छे से आँखों पर लगाए। इसको लगाने से आँखों के ऊपर जमी सारी गंदगी साफ़ हो जाती है। wrinkles under eyes,makeup tips to hide wrinkles under eyes,eyes wrinkles,eyes care tips,skin care tips,beauty tips in hindi कैसा लगाएं फाउंडेशन?

सबसे पहले तो चेहरे के लिए एक बेस या फाउंडेशन की जरूरत होगी। चूंकि चेहरे पर झुर्रियां हैं तो इसके लिए अलग तरह का फाउंडेशन चाहिए। रिंकल्ड स्किन के लिए ऐसे फाउंडेशन लें जिनमें कॉलेजन को बढ़ावा देने वाले तत्व जैसे कि रैटिनॉल, ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और पेप्टाइटड्स हों। फाउंडेशन ऐसा हो जिसमें मॉइश्चराइजर पर्याप्त मात्रा में हो। इससे यह होगा कि मेकअप के बाद भी स्किन ग्लोइंग लगेगी। ऐसे फाउंडेशन चुनें जिनमें सैलिसिलिक ऐसिड न हो क्योंकि इससे स्किन ड्राई हो जाती है। wrinkles under eyes,makeup tips to hide wrinkles under eyes,eyes wrinkles,eyes care tips,skin care tips,beauty tips in hindi आंखों पर लगाएं आई प्राइमर

प्राइमर आपकी स्किन को स्मूथ बनाने में मदद करता है और चेहरे के फ्लॉ पर एक लेयर बनाता है, ताकि मेकअप अच्छे से सेट हो। इसी तरह आंखों के लिए अलग प्राइमर आता है और इसे आंखों पर लगाने से यह आपकी फाइन लाइन्स और झुर्रियों को छिपाने में मदद करता है। कॉइन साइज प्राइमर लेकर इसे अपनी आंखों के ऊपर और आसपास लगाकर ब्लेंड करें और फिर आगे का मेकअप करें। wrinkles under eyes,makeup tips to hide wrinkles under eyes,eyes wrinkles,eyes care tips,skin care tips,beauty tips in hindi हाई लाइटिंग एंड आईशैडो

आई मेकअप शुरू करने से पहले हमेशा स्मूथ और मीनरिलाइज्ड प्राइमर का प्रयोग करें। आइब्रो के नीचे का हिस्सा जिसे हाई लाइटिंग एरिया या बॉन एरिया कहते हैं। ज्यादातर झुर्रियों वाली आंखों में यह एरिया थोड़ा झुका हुआ होता है। इसलिए कभी भी ऐसी आंखों पर मेकअप करते वक्त शिमर हाइलाइटर यूज ना करें। आइज की क्रॉस लाइन जहां पर ज्यादातर फाइन लाइंस होती हैं वहां पर हमेशा डार्क कलर का ही प्रयोग करना चाहिए। जैसे कि ब्राउन, ग्रे, और वाइन कलर इत्यादि। ऐसी आंखों को कभी भी आईलीड से बाहर आई मेकअप ना करें। अगर आंखों को हल्का उभार देना हो तो हम आंखों के बीच में लाइट ग्रे या बेज कलर के आईशैडो का प्रयोग कर सकते हैं। wrinkles under eyes,makeup tips to hide wrinkles under eyes,eyes wrinkles,eyes care tips,skin care tips,beauty tips in hindi सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल

जब आप मॉइश्चराइज, आई क्रीम और प्राइमर लगा लें तो उसके बाद अपनी आंखों पर सेटिंग पाउडर से सेट करें। ध्यान रखें कि आई लिड पर और फाइन लाइन्स और झुर्रियों पर सेटिंग पाउडर की एक थिन लेयर लगाकर अच्छी तरह से ब्लेंड करें। कुछ भी लगाने बाद ब्लेंड करना एक महत्वपूर्ण स्टेप है। अगर यह सही से नहीं होगा तो लाइन्स में प्रोडक्ट जमने से झुर्रियां ज्यादा नजर आएंगी। wrinkles under eyes,makeup tips to hide wrinkles under eyes,eyes wrinkles,eyes care tips,skin care tips,beauty tips in hindi न्यूड आई पेंसिल का करें प्रयोग

अब अपनी आँखों पर काजल का प्रयोग न करते हुए, आँखों में नीचे की तरफ जो वाटर लाइन होती हैं, वह पर न्यूड आई पेन्सिल से आधे भाग तक काजल की तरह लगाए। इस तरह मेकअप करने से आपकी आँखों की झुर्रियां नजर नहीं आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology