Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उम्र के साथ बदल जाती हैं मेकअप की जरूरतें, 40 के पार हो चुकी महिलाएं आजमाए ये टिप्स

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने के बाद आप अपनी वास्तविक उम्र से काफी छोटी और खूबसूरत नजर आएंगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 27 Jan 2023 3:12:45

उम्र के साथ बदल जाती हैं मेकअप की जरूरतें, 40 के पार हो चुकी महिलाएं आजमाए ये टिप्स

मेकअप करना किसे पसंद नहीं होता हैं क्योंकि यह आपका रूप आकर्षक दिखाने में मदद करता हैं। लेकिन अक्सर देखने को मिलता हैं कि महिलाओं में एक उम्र तक ही मेकअप का क्रेज रहता हैं और उसके बाद वे इसके प्रति उदासीन हो जाती हैं। जबकि उम्र बढ़ने के साथ तो मेकअप की जरूरत और बढ़ जाती हैं। हांलाकि उम्र के साथ-साथ मेकअप की जरूरतें भी बदल जाती हैं। खासतौर से 40 के बाद त्वचा पर धीरे-धीरे झुर्रियां पड़ने लगती हैं। इसलिए इस समय मेकअप भी बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। थोड़ी सी भी गलती आपका पुरा लुक खराब कर सकती है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ मेकअप टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाने के बाद आप अपनी वास्तविक उम्र से काफी छोटी और खूबसूरत नजर आएंगी। आइये जानते हैं इनके बारे में...
make-up needs change with age women over 40 try these tips,beauty tips,beauty hacks क्रीमी फाउंडेशन का करें इस्तेमाल

अगर आपकी उम्र 40 से ज्यादा है तो आपको ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए जिनका टेक्सचर क्रीमी हो। खासतौर पर फाउंडेशन। बाजार में आपको क्रीमी टेक्सचर में कई फाउंडेशन मिल जाएंगे। यह आसानी से स्किन में अब्जॉर्ब हो जाते हैं, जिससे यह पता नहीं चलता कि आपने मेकअप किया है। वहीं लिक्विड फाउंडेशन में हाइड्रेटिंग इंग्रीडियट्स होते हैं। बढ़ती उम्र में लाइट फाउंडेशन का ही इस्तेमाल करना चाहिए। पाउडर फाउंडेशन फाइन लाइन्स और रिंकल्स में इकट्ठा हो जाता है, जिससे सारा ध्यान इन्हीं पर आ सकता है। इसलिए भूलकर पर पाउडर वाले फाउडेंशन का उपयोग न करें। इससे न केवल आपका लुक खराब हो जाएगा बल्कि आप उम्र से ज्यादा बढ़ी नजर आने लगेंगी।

make-up needs change with age women over 40 try these tips,beauty tips,beauty hacks मॉइश्चराइजर बेस्ड प्राइमर

अगर आपका मकसद मेकअप के जरिए अपनी उम्र को छिपाना है तो हमेशा मॉइश्चराइजर बेस्ड या जेल बेस्ड प्राइमर ही यूज करें। इसके अलावा चीक बोन्स की ऊंचाई पर ही ब्लश लगाएं। यदि स्किन पर गड्ढे हैं और आपने वहां ब्लश का यूज कर लिया तो गड्ढे हाईलाइट हो जाएंगे, जो देखने में काफी बुरे लगेंगे।

make-up needs change with age women over 40 try these tips,beauty tips,beauty hacks लिप लाइनर जरूर लगाएं

उम्र के साथ-साथ मुंह के आस पास की त्वचा ढीली पड़ने लगती है और झुर्रियां भी साफ नजर आने लगती हैं। लिप लाइनर के बिना लिपस्टिक लगाने पर यह तुरंत फैलने लगती है। लिप लाइनर लिपस्टिक को ढीली त्वचा तक पहुंचने नहीं देती है। इसलिए लिपस्टिक से पहले लिप लाइनर जरूर लगाएं।

make-up needs change with age women over 40 try these tips,beauty tips,beauty hacks आंखों पर दें खास ध्यान

ऐसा कहा जाता है कि आंखों से उम्र का पता चलता है। इसलिए 40 के बाद आपको अपनी आंखों की खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इस उम्र में आंखों के नीचे फाइन लाइन्स आने लगती है और लैशेज कम हो जाती है। आंखों को जीवंत बनाने के लिए आपको मैट आइशैडो लगाना चाहिए। लाइट कलर्स के आईशैडो ही चुनें। डार्क कलर आपको भद्दा दिखा सकते हैं। ब्लैक आईलाइनर के बजाय अन्य वॉर्म कलर्स ट्राई करें।
make-up needs change with age women over 40 try these tips,beauty tips,beauty hacks शिमर को कहें बाय

शिमर और पर्ल कलर्स का इस्तेमाल भूल से भी न करें। यह बारीक रेखाओं को आसानी से फोकस कर देते हैं। बेहतर होगा, इनके प्रयोग से बचा जाए। बजाय इनके न्यूट्रल शेड्स को प्राथमिकता दें, जो आसानी से ब्लेंड हो जाएं। ऐसे हर मेकअप प्रोडक्ट से बचें, जो चेहरे के दोष को उभारे, न कि छिपाएं। make-up needs change with age women over 40 try these tips,beauty tips,beauty hacks ब्लशर दिखाएगा कमाल

बढ़ती उम्र में हाईलाइटर्स और ब्लश बेहद काम आते हैं। इनके इस्तेमाल से चेहरे का कॉम्प्लेक्शन निखर जाता है। इसके लिए सही ब्लश चुनना बेहद जरूरी है। अन्यथा आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी नजर आएंगी। क्रीमी ब्लश का उपयोग करें। केवल ब्लश लगाने से ही आप अपने लुक को ग्लोइंग बना सकती हैं। बढ़ती उम्र के साथ आपको ब्लश लगाने का तरीका भी बदलना होगा। ब्लश को चीकबोन्स के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा में कसावट नजर आएगी।

make-up needs change with age women over 40 try these tips,beauty tips,beauty hacks आइब्रो मोटी रखें

उम्र बढ़ने के साथ आइब्रो पतली होने लगती हैं। इसलिए मेकअप के दौरान आईब्रो को मोटा दिखाएं। आइब्रो को मोटा और घना दिखाने से आपके पूरे लुक पर असर दिखता है। ऐसी आइब्रो पेंसिल चुनें जो आपके आइब्रो के कलर से मेल खाए। आइलैशेज को कर्ल करके उभारें। make-up needs change with age women over 40 try these tips,beauty tips,beauty hacks कलर करेक्टर भी है जरूरी

अक्सर कई महिलाएं ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं करती हैं। खासतौर पर बढ़ती उम्र में मेकअप से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में कलर करेक्टर आपके काम आएगा। इसके इस्तेमाल से ज्यादा मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इससे स्किन की रेडनेस और डार्कनेस कम होती है। कलर करेक्टर भी स्किन टाइप के अनुसार खरीदने चाहिए। डार्क स्किन टोन वाली महिलाओं को ऑरेंज कलर करेक्टर का इस्तेमाल करना चाहिए। मीडियम स्किन टोन के लिए पीच, फेयर और लाइट स्किन के लिए पिंक करेक्टर का उपयोग करें।
make-up needs change with age women over 40 try these tips,beauty tips,beauty hacks न्यूड शेड और मैट लिपस्टिक से बचें

उम्र के साथ-साथ त्वचा की नमी खोने लगती है जिसका असर होंठों पर भी पड़ता है और होंठ सूखने और फटने लगते हैं। मैट लिपस्टिक लगाने से होंठ और सूख जाते हैं जबकि न्यूड शेड से उम्र और ज्यादा दिखने लगती है। लिपस्टिक के ब्राइट शेड चुनें। होठों पर चमक लाने के लिए आप लिप ग्लॉस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology