Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जाने बॉडी पॉलिशिंग क्या है, इस तरह करें घर पर, होंगे ये फायदे

इस प्रक्रिया में शरीर की मालिश की जाती है जिससे शरीर को आराम मिलता है और आप अच्छा महसूस करते हैं। इससे तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है।

Posts by : Karishma-H | Updated on: Thu, 15 Dec 2022 6:06:37

जाने बॉडी पॉलिशिंग क्या है, इस तरह करें घर पर, होंगे ये फायदे

चेहरे की चमक और सुंदरता के लिए तो हम तरह-तरह के उपाय करते है और घरेलू नुस्खों को अपनातेहै। लेकिन क्या आप जानते है हमारे शरीर की चमक और सुंदरता भी उतनी ही जरूरीहै जितना चेहरे की।जी हां, चेहरे के साथ-साथ शरीर के भी डेड स्किन को निकालना जरूरी होता है, जिसके लिए बॉडी पॉलिशिंग एक बेहतर विकल्प माना जाता है। आज के इस लेख में हम आपको बताते हैं कि बॉडी पॉलिशिंग क्या है और इसे कैसे किया जाता है। इसके अलावा हम आपको इस लेख के जरिए घर में ही बॉडी पॉलिशिंग करने का तरीका बताएंगे।

क्या होती है बॉडी पॉलिशिंग?

बॉडी पॉलिशिंग करने से पहले आपको ये जानना जरूरी है कि बॉडी पॉलिशिंग क्या होता है।बॉडी पॉलिशिंग एक प्रकार की ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करती है। इसके जरिए शरीर से मृत कोशिकाओं को निकाला जाता है, जिससे बॉडी में चमक आती है। साथ ही उसकी नमी बनी रहती है और त्वचा कोमल और मुलायम बनी रहती है।

बॉडी पॉलिशिंग के फायदे

बॉडी पॉलिशिंग सिर्फ आपकी त्वचा के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि यह आपको कई अन्य लाभ भी प्रदान करती है। बॉडी पॉलिशिंग से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही शरीर की थकान भी दूर होती है। इस प्रक्रिया में शरीर की मालिशकी जाती है जिससे शरीर को आराम मिलता है और आप अच्छा महसूस करते हैं। इससे तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है।
know what is body polishing do body polishing easily at home what are the benefits of body polishing,beauty tips,beauty hacks,simple beauty tips in hindi बॉडी पॉलिशिंग के कई फायदे है जो इस प्रकार है

डेड स्किन सेल्स को करें रिमूव


बॉडी पॉलिशिंग का सबसे बड़ा फायदा ये है की ये बॉडी के डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है। हमारी स्किन बहुत ही सेंसिटिव होती है, इसका ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है जितना बाकी चीजों का। प्रदूषण के कारण हमारे शरीर पर डेड स्किन जमने लग जाती है, जिसका साफ होना बेहद जरूरी होता है। इसलिए बॉडी पॉलिशिंग करवाने से शरीर में जितनी भी डेड स्किन होती है उसे हटाने में मदद मिलती है। अक्सर ये हमें दिखती नहीं है, इसलिए समय समय पर सफाई करवाते रहना चाहिए।
know what is body polishing do body polishing easily at home what are the benefits of body polishing,beauty tips,beauty hacks,simple beauty tips in hindi त्वचा में लाएंग्लो

बॉडी पॉलिशिंग करवाने से त्वचा में ग्लो आता है। साथ ही इसको करवाने से त्वचा कोमल भी बनती है। जैसा कि हमने आपको बताया ही है कि इससे डेड स्किन को साफ करने में मदद मिलती है। इसी वजह से जब आपकी स्किन भी ग्लो करने लगती है।
know what is body polishing do body polishing easily at home what are the benefits of body polishing,beauty tips,beauty hacks,simple beauty tips in hindi ब्लड सर्कुलेशन होता है इम्प्रूव

बॉडी पॉलिशिंग करवाने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। क्योंकि इस दौरान शरीर के सारे जरूरी प्रेशर पॉइंट को भी दबाया जाता है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन को सही करने में मदद मिलती है औरब्लड का प्रवाह अच्छे से होता है।
know what is body polishing do body polishing easily at home what are the benefits of body polishing,beauty tips,beauty hacks,simple beauty tips in hindi स्ट्रेस को करें दूर

बॉडी पॉलिशिंग करने से स्ट्रेस कम होता है। क्योंकि इस दौरान शरीर की मसाज की जाती है, जिससे आराम मिलता है और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है। know what is body polishing do body polishing easily at home what are the benefits of body polishing,beauty tips,beauty hacks,simple beauty tips in hindi ऐसे करें घर में बॉडी पॉलिशिंग

ये जरुरी नहीं किबॉडी पॉलिशिंग के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़े या महंगे सैलून में जाना पड़े। आप चाहे तो घर में भी अपनी बॉडी को क्लीन करने के लिए बॉडी पॉलिशिंग कर सकती है। ऐसे करें बॉडी पॉलिशिंगबॉडी पॉलिशिंग करने से पहले गुनगुने पानी से नहा लें। इसके बाद अपने पूरे बॉडी में स्क्रब लगाकर उसे 15 से 20 मिनट के लिए वैसे ही छोड़ दे। अब अपनी हथेली में हल्का सा पानी लगाकर शरीर को रगड़ें। ध्यान रहे कि रगड़ने के दौरान ज्यादा जोर न लगाएं, इससे त्वचा छिल सकती है। फिर साफ पानी से बॉडी को साफ कर लें। इसके बाद अपने पूरे शरीर में त्वचा के अनुसार पैक लगाएं और 15 मिनट के लिए उसे छोड़ दें। पैक जब सूख जाए तो उसे मुलायम गिले सूती कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद अंत में एसेंशियल ऑयल से बॉडी की मसाज करें। know what is body polishing do body polishing easily at home what are the benefits of body polishing,beauty tips,beauty hacks,simple beauty tips in hindi बॉडी पॉलिशिंग के दौरान इन बातों का रखेंख्याल

बॉडी पॉलिशिंग के समय स्क्रबिंग की प्रक्रिया को जोर से न करें। इससे त्वचा छिल सकती है। बॉडी पॉलिशिंग के तुरंत बाद धूप में न निकलें।बॉडी पॉलिशिंग के मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। बॉडी पॉलिशिंग के लिए शाम के समय का ही चुनाव करें।अगर त्वचा से जुड़ी किसी प्रकार की गंभीर समस्या है तो बॉडी पॉलिशिंग से बचें।सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को भी बॉडी पॉलिशिंग से परहेज करना चाहिए। बॉडी पॉलिशिंग महीने में एक बार ही करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology