Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुंदरता को बिगाड़ने का काम करते हैं चेहरे पर आए लाल धब्बे, इन घरेलू उपायों से करें इन्हें दूर

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से चेहरे पर आए लाल धब्बे आसानी से दूर किए जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Feb 2023 12:29:59

सुंदरता को बिगाड़ने का काम करते हैं चेहरे पर आए लाल धब्बे, इन घरेलू उपायों से करें इन्हें दूर

हर किसी को अपने चेहरे से प्यार होता हैं जिसे आकर्षक बनाने के लिए त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता हैं। अक्सर देखने को मिलता हैं कि चेहरे पर मुंहासों, खुजली या कई अन्य कारणों की वजह से लाल धब्बे पड़ने लगते हैं जो सुंदरता को बिगाड़ने का काम करते हैं। लोग चेहरे के इन लाल धब्बों को मिटाने के लिए तरह-तरह के क्रीम, लोशन या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। जिनका अपना एक साइड इफेक्ट भी होता है। ऐसे में कुदरती निखार पाने के लिए आपको कुदरती उपायों की जरूरत पड़ती हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से चेहरे पर आए लाल धब्बे आसानी से दूर किए जा सकते हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to treat red spots,beauty tips,beauty hacks बर्फ का इस्तेमाल करें

चेहरे पबर्फ का इस्तेमाल करेंर बर्फ के इस्तेमाल से लालिमा और स्किन फ्लशिंग के इफैक्ट से राहत मिल सकती है। आप या तो बर्फ के ठंडे पानी से अपना चेहरा धो सकते हैं या सीधे अपने चेहरे पर बर्फ लगा सकते हैं। ये स्किन की सूजन (इंफ्लेमेशन) और लाली को कम करने में मदद करता है।

home remedies to treat red spots,beauty tips,beauty hacks नारियल का तेल

नारियल के तेल की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में अगर आपके चेहरे पर लाल धब्बे हो गए हैं, इन पर खुजली या जलन हो रही है, तो आप नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग, एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। नारियल तेल के ये सभी गुण चेहरे के लाल धब्बों को मिटाने में मदद कर सकते हैं। लेकिन चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। home remedies to treat red spots,beauty tips,beauty hacks टमाटर

लाल धब्बों को हटाने के लिए आप टमाटर को दो हिस्सों में काट लें। उसके बाद इसे त्वचा पर रब करें। रब करते समय ध्यान रहे कि टमाटर का गूदा आपकी त्वचा पर लगे। इस पल्प को आधे घंटे तक त्वचा पर लगे रहने दें उसके बाद त्वचा को पानी से धो लें। इसके अलावा टमाटर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते है जिसके लिए टमाटर के जूस में 2-3 चम्मच शहद मिला लें। अब इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर 15-20 मिनट तक लगे रहने दें। home remedies to treat red spots,beauty tips,beauty hacks नींबू का रस

नींबू के रस में विटामिन सी के साथ-साथ एंटी-पिगमेंट्री, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। जो आपको आसानी से इन रेड स्पॉट से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लगाने के लिए एक कॉटन पैड में नींबू का रस लेकर अच्छी तरह से चेहरे पर लगाए। करीब 5 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें। इसके साथ बाद चेहरे को पोछ कर कोई मॉश्चराइजर लगा लें।
home remedies to treat red spots,beauty tips,beauty hacks एलोवेरा जेल

आपकी स्किन को ठंडक का एहसास कराने और लालिमा को कम करने के लिए एलोवेरा जेल को सबसे अच्छे उपायों में से एक माना जाता है। ये खुजली को भी कम करता है। एलोवेरा में रिजेनेरेशन के गुण होते हैं जो डैमेज स्किन को तेजी से ठीक करने में मदद करते हैं।

home remedies to treat red spots,beauty tips,beauty hacks खीरे का रस

चेहरे के लाल धब्बों को हटाने के लिए खीरे का रस भी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप खीरे को कद्दूकस कर लें। अब इसका रस निकालें और लाल धब्बों पर लगा लें। आप चाहें तो इसे पूरे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। खीरे में पानी अधिक होता है, इससे स्किन हाइड्रेट बनती है। स्किन में निखार भी आता है। खीरे का रस लाल धब्बों को भी मिटाने में मदद कर सकता है। home remedies to treat red spots,beauty tips,beauty hacks सेब का सिरका

सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो ऐसे बैक्टीरिया को मार देते जिसके कारण रेड स्पॉट पड़ते हैं। इसके लिए एक बाउल में आधा चम्मच सेब का सिरका और 2 चम्मच पानी मिला कर कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो साफ पानी से धोकर सुखा लें और मॉश्चराइजर लगा लें। ऐसा दिन में दो बार करें। home remedies to treat red spots,beauty tips,beauty hacks केले का छिलका

चेहरे के लाल धब्बों को मिटाने के लिए केले का छिलका भी एक बेहतरीन घरेलू उपाय के रूप में काम कर सकता है। केले का छिलका मुहांसों, दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप केले का छिलका लें, इसका नरम हिस्सा निकालें। अब इसे लाल धब्बें पर हल्के हाथों से रगड़ें। 10-15 मिनट बाद चेहरे का पानी से साफ कर लें। आपको बता दें कि केले के एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे की स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करते हैं।

home remedies to treat red spots,beauty tips,beauty hacks कोकोआ बटर

कोकोआ बटर हल्का होने के साथ-साथ यह दानों से आसानी से छुटकारा दिला सकता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व आपके डैमेज स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके लिए थोड़ी मात्रा में ऑर्गेनिक कोकोआ बटर लेकर हल्के हाथों से मसाज करें। रातभर ऐसे ही छोड़ दें। दूसरे दिन साफ पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए रोजाना सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology