न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डेड स्किन के कारण पीठ और गर्दन होने लगती हैं काली, इन नुस्खों से करें त्वचा की देखभाल

ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो आप कुछ देसी नुस्खों का इस्तेमाल कर अपनी इस समस्या का हल निकाल सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पीठ और गर्दन के कालेपन से निजात दिलाएंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Mar 2023 2:10:44

डेड स्किन के कारण पीठ और गर्दन होने लगती हैं काली, इन नुस्खों से करें त्वचा की देखभाल

गर्मियों का समय आ चुका हैं जहां पसीने की वजह से डेड स्किन होने और उसके काले होने की समस्या बनी रहती हैं। देखने को मिलता हैं कि लोग अपने चेहरे और हाथों-पैरों के रंग को निखारने की तरफ तो ध्यान दे देते हैं, लेकिन पीठ और गर्दन को नजरअंदाज कर देते है। लड़कियों व महिलाओं के लिए ये समस्या और भी बड़ी है, क्योंकि वो बैकलेस कपड़े पहनती हैं। ऐसे में काली पीठ उनको शर्मिंदा महसूस करा सकती है। गर्दन और पीठ के कालेपन को दूर करने के लिए लोग कई तरह के कैमिकल युक्त प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो की काफी महंगे होते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो आप कुछ देसी नुस्खों का इस्तेमाल कर अपनी इस समस्या का हल निकाल सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पीठ और गर्दन के कालेपन से निजात दिलाएंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

home remedies to treat blackness of neck,beauty tips,beauty hacks

एप्पल साइडर विनेगर

अगर आपकी पीठ और गर्दन बहुत ज्यादा काली हो रही है तो एप्पल साइडर विनेगर काम कर सकता है। ये स्किन का pH लेवल ठीक कर सकता है। आपको करना सिर्फ ये है कि 4 चम्मच पानी में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाना है और इसे रुई की मदद से अपनी गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। जब ये हो जाए तो फिर इसे धो लें। इस प्रोसेस को हर दूसरे दिन करें और आपकी पिगमेंटेशन की समस्या कम हो जाएगी। इसके बाद स्किन को ठीक से मॉइश्चराइज करना न भूलें। अगर आपकी ड्राई स्किन है तो इसे पीठ में न करें। अगर ऑयली है तो पीठ के लिए भी ये ट्रिक अच्छी साबित हो सकती है।

home remedies to treat blackness of neck,beauty tips,beauty hacks

नींबू का रस

एक कटोरी में दो नींबू का रस निचोड़ लें। इसमें दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। अगर ये फ्रेश हो, तो और भी अच्छा रहेगा। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और पीठ और गर्दन पर अप्लाई करें। एक-दो मिनट तक इस मिश्रण से मसाज करें और फिर लूफा की मदद से स्क्रबिंग करें। इसके बाद पीठ और गर्दन को हल्के गरम पानी से धो लें।

home remedies to treat blackness of neck,beauty tips,beauty hacks

खीरे का रस

ककड़ी का इस्तेमाल ज्यादातर लोग सलाद के रूप में करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं। इसके इस्तेमाल से काली गर्दन और पीठ को भी गोरा किया जा सकता है। गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए खीरे को कद्दूकस करके उसको अपनी गर्दन पर लगाएं। आप चाहे तो इसका रस भी लगा सकते हैं। रस लगाने के बाद गर्दन और पीठ पर हल्के हाथों से मसाज करें। एेसा करने से गर्दन और पीठ का कालपन दूर होगा।

home remedies to treat blackness of neck,beauty tips,beauty hacks

बेकिंग सोडा

पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बहुत अच्छा साबित हो सकता है। ये स्किन से गंदगी और डेड स्किन को हटाने के बहुत काम आ सकता है। इसके लिए 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा को थोड़े पानी में मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को गर्दन और पीठ पर लगाएं और सूखने दें। एक बार सूख जाने पर इसे नम उंगलियों से स्क्रब करें और उस एरिया को फिर पानी से धो लें। स्किन को मॉइश्चराइज करें और इस प्रोसेस को हर दिन रिपीट करें और कुछ ही दिनों में आप देखेंगी कि पिगमेंटेशन से आपको छुटकारा मिल रहा है।

home remedies to treat blackness of neck,beauty tips,beauty hacks

मसूर दाल का पाउडर

बाजार में मसूर की दाल का पाउडर मिलता है, लेकिन अगर न भी मिले, तो आप दाल को पीसकर घर पर ही इसे तैयार कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में तीन बड़े चम्मच मसूर दाल पाउडर डालें। इसमें दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं। एक छोटा चम्मच एलोवेरा और दही ऐड करें। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद पीठ और गर्दन पर लगाएं और थोड़ा सा स्क्रब करें। दाल के पैक को पीठ पर तब तक लगा रहने दें, जब तक कि वो अच्छे से सूख न जाए। पीठ और गर्दन को गीले तौलिए से साफ कर लें।

home remedies to treat blackness of neck,beauty tips,beauty hacks

शहद और टमाटर

शहद स्किन को मॉइश्चराइज करने और टमाटर स्किन को निखारने में सहायक है। इन दोनों को साथ में मिलाकर लगाने से गर्दन और पीठ का रंग साफ होता है। शहद में टमाटर का रस मिलाकर 20 मिनट के लिए गर्दन और पीठ पर लगाएं। कुछ दिनों तक एेसा करें। गर्दन का रंग साफ हो जाएगा।

home remedies to treat blackness of neck,beauty tips,beauty hacks

आलू का रस

आलू के जूस में ब्लीच जैसे गुण होते हैं और वो स्किन लाइटेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर पिगमेंटेशन की समस्या है तो आलू का रस बहुत मददगार साबित हो सकता है। ये शायद सबसे आसान तरीका होगा। आपको सिर्फ आलू को ग्रेट करके उसका रस निकालना है और वो रस ही पीठ और गर्दन पर लगाना है। इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लेना है। इसे हर दिन करें और फर्क आपको खुद ही दिखने लगेगा।

home remedies to treat blackness of neck,beauty tips,beauty hacks

संतरे का गुदा

संतरे में विटामिन सी पाया जाता है जो रंग को निखारने में सहायक है। सबसे पहले संतरे के गुदे को सुखाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को दूध में मिलाकर गर्दन और पीठ पर लगाएं। कुछ देर कर उसको एेसे ही रहने दें। आपकी गर्दन और पीठ चमकने लेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे