न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये देसी तरीके, आजमाते ही महसूस होगा फर्क

मॉनसून के इन दिनों में भी सनबर्न की समस्या बनी रहती हैं जहां धूप, धूल-मिट्टी या प्रदूषण के कारण स्किन से जुड़ी कई तकलीफें भी सामने आती हैं। सनस्क्रीन लगाने के बाद भी लंबे समय तक धूप में रहने की वजह से सनबर्न का खतरा बना रहता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Aug 2022 6:49:07

सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये देसी तरीके, आजमाते ही महसूस होगा फर्क

मॉनसून के इन दिनों में भी सनबर्न की समस्या बनी रहती हैं जहां धूप, धूल-मिट्टी या प्रदूषण के कारण स्किन से जुड़ी कई तकलीफें भी सामने आती हैं। सनस्क्रीन लगाने के बाद भी लंबे समय तक धूप में रहने की वजह से सनबर्न का खतरा बना रहता हैं। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें आपकी स्किन को प्रभावित करती हैं। सनबर्न की समस्या में स्किन का झुलसना, जलन, खिंचाव आदि शामिल हैं। ऐसे में आप ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह देसी तरीकों की मदद ले सकते हैं। आज हम आपको कुछ नेचुरल उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप सनबर्न की समस्या को दूर कर सकते हैं। जानें इन उपायों के बारे में...

सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये देसी तरीके, आजमाते ही महसूस होगा फर्क

एप्पल साइडर विनेगर

सेब के सिरके में कई तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की सूजन को कम करते हैं। साथ ही इसकी मदद से आप सनबर्न को भी ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आप सेब के सिरके और पानी को मिलाएं। अब एक साफ कपड़े को इस मिश्रण में भिगोकर अपनी स्किन पर वाइप डाउन करें। इसके अलावा आप स्प्रे बोतल में भी इस मिश्रण को भरकर अप्लाई कर सकती हैं।

सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये देसी तरीके, आजमाते ही महसूस होगा फर्क

एलोवेरा

सनबर्न से तुरंत राहत पाने के लिए चेहरे को ठंडे पानी से धोएं। उसके बाद टिश्यू पेपर की मदद से टैप करते हुए पोंछ लें। फिर एलोवेरा जेल अप्लाई करें। इसके लिए एलोवेरा के ताजे पत्तों का इस्तेमाल करें। सबसे पहले पत्तों से जेल निकालकर पीस लें और उसे फ्रिज में रख दें। थोड़ी देर बाद इसे लेप की तरह चेहरे पर लगाएं। गर्मियों में आप एलोवेरा को पीस कर फ्रिज में हमेशा रखें। यह आपके बहुत काम आ सकता है।

सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये देसी तरीके, आजमाते ही महसूस होगा फर्क

कच्चा शहद

कच्चा शहद एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक है, जिसके कारण यह रूखी, जली हुई व डैमेज्ड स्किन के इलाज में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप पहले कच्चा शहद प्रभावित स्थान पर लगाएं और फिर किसी पतले कपड़े से इसे ढक दें। कुछ देर में भी आपको आराम महसूस होगा।

सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये देसी तरीके, आजमाते ही महसूस होगा फर्क

ग्रीन टी

इसमें टैनिन एसिड होता है, जो त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। 2 कप गर्म पानी में 2-3 टी बैग डालें। फिर ठंडा होने दें। इस पानी में कॉटन बॉल डुबोएं और लगाएं। आप चाहें तो नहाने के पानी में भी 4-5 टी बैग्स डाल सकती हैं। ठंडा टी बैग भी उन स्थानों पर रख सकती हैं, जहां तुरंत आराम की जरूरत हों। मसलन आंखों, गाल और नाक पर।

सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये देसी तरीके, आजमाते ही महसूस होगा फर्क

बर्फ की सिकाई

सनबर्न से तुरंत राहत पाने के लिए बर्फ की सिकाई करें। इसके लिए आईस क्यूब को कपड़ों के बीच रखें और उससे चेहरे की सिकाई करें। सिर्फ चेहरा ही नहीं सनबर्न से प्रभावित अन्य जगहों पर भी सिकाई के लिए ये ट्रिक आजमा सकते हैं। अगर आप सिकाई नहीं करना चाहते हैं तो एक बाउल में पानी और आईस क्यूब को मिक्स कर दें। थोड़ा बर्फ को पानी में पिघलने दें और अब उस पानी से चेहरे को धोएं। इससे आपकी परेशानी मिनटों में दूर होगी।

सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये देसी तरीके, आजमाते ही महसूस होगा फर्क

दूध

दूध में प्रोटीन व फैट्स पाया जाता है, जो ना सिर्फ आपकी स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है। सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए दूध का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक बाउल में ठंडा दूध लेकर उसमें एक वॉशक्लॉथ भिगोएं। अब इसे प्रभावित स्थान पर इस्तेमाल करें। इससे आपको ठंडक का अहसास होगा।

सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये देसी तरीके, आजमाते ही महसूस होगा फर्क

बेकिंग सोडा

ठंडे पानी में थोडा बेकिंग सोडा डालकर शॉवर लेने से त्वचा की जलन कम होती है। सोडा मिले पानी में लगभग 10-15 मिनट तक त्वचा को डुबोएं। इसके अलावा पानी में ओटमील मिलाकर त्वचा साफ करने से जलन और कालापन हट जाता है। बाथ सॉल्ट, ऑयल या बबल बाथ का इस्तेमाल न करें। बजाय इसके एक कप ओटमील को घोल कर कुछ देर त्वचा पर लगाएं। यह स्किन सूदर का काम करता है।

सनबर्न से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये देसी तरीके, आजमाते ही महसूस होगा फर्क

खीरे का रस

सनबर्न से राहत पाने के लिए खीरे का रस भी अप्लाई कर सकते हैं। सबसे पहले खीरे को धोकर उसे अच्छी तरह छील लें। उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में कर लें और फिर पीस लें। अब इसका पेस्ट 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और फिर उसे सनबर्न वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको ठंडक का एहसास होगा। अगर सनबर्न की वजह से त्वचा अधिक जल गई और इसकी वजह से जलन हो रही है तो खीरे का रस लगाने से बचें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में AC ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 21वीं मंजिल से उठीं लपटें
नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में AC ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 21वीं मंजिल से उठीं लपटें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में दर्ज हुआ चंपत राय का बयान, अब अनिल मिश्रा और गोपाल राव की बारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में दर्ज हुआ चंपत राय का बयान, अब अनिल मिश्रा और गोपाल राव की बारी
1 लाख रुपये तक का इंसेंटिव, रोड टैक्स पूरी तरह माफ; 1 जुलाई से लागू होगी दिल्ली की नई EV पॉलिसी, जानिए बड़ी घोषणाएं
1 लाख रुपये तक का इंसेंटिव, रोड टैक्स पूरी तरह माफ; 1 जुलाई से लागू होगी दिल्ली की नई EV पॉलिसी, जानिए बड़ी घोषणाएं
RSS पर विवादित टिप्पणी के बाद प्रियांक खरगे की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने जारी किया समन
RSS पर विवादित टिप्पणी के बाद प्रियांक खरगे की बढ़ीं मुश्किलें, अदालत ने जारी किया समन
क्या सिया ने ही गायब कराया था केतन का पासपोर्ट? कैब ड्राइवर के खुलासों से जांच को मिली नई दिशा
क्या सिया ने ही गायब कराया था केतन का पासपोर्ट? कैब ड्राइवर के खुलासों से जांच को मिली नई दिशा
वीकेंड पर भी कायम रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, 10वें दिन शानदार कमाई; अक्षय कुमार की नई फिल्म के बावजूद नहीं थमी रफ्तार
वीकेंड पर भी कायम रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, 10वें दिन शानदार कमाई; अक्षय कुमार की नई फिल्म के बावजूद नहीं थमी रफ्तार
धक्का देने से 34 मिनट पहले हुई आखिरी कॉल, फिर 400 फीट गहरी खाई में गिरा केतन; डिजिटल सबूतों ने खोली सिया-चेतन की कथित साजिश
धक्का देने से 34 मिनट पहले हुई आखिरी कॉल, फिर 400 फीट गहरी खाई में गिरा केतन; डिजिटल सबूतों ने खोली सिया-चेतन की कथित साजिश
संडे को 'कैरी ऑन जट्टा 4' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, दो पंजाबी फिल्मों को छोड़ा पीछे, बनाया नया रिकॉर्ड
संडे को 'कैरी ऑन जट्टा 4' की कमाई में आया जबरदस्त उछाल, दो पंजाबी फिल्मों को छोड़ा पीछे, बनाया नया रिकॉर्ड
कराची हमले के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, आतंकियों को निशाना बनाने का दावा; 35 नागरिकों की मौत पर उठे सवाल
कराची हमले के बाद पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला, आतंकियों को निशाना बनाने का दावा; 35 नागरिकों की मौत पर उठे सवाल
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, चार मंत्रियों पर संकट के बादल; कल हो सकता है ऐलान
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज, चार मंत्रियों पर संकट के बादल; कल हो सकता है ऐलान
भारत में 40 डिग्री सामान्य, लेकिन यूरोप में जा रही लोगों की जान; आखिर क्यों नहीं झेल पा रहे गर्मी?
भारत में 40 डिग्री सामान्य, लेकिन यूरोप में जा रही लोगों की जान; आखिर क्यों नहीं झेल पा रहे गर्मी?
केतन केस में सिया का यू-टर्न? पुलिस से बोली- 'चेतन ने ही धक्का दिया था'
केतन केस में सिया का यू-टर्न? पुलिस से बोली- 'चेतन ने ही धक्का दिया था'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान