न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की कई समस्याओं का समाधान हैं मेथी दाना, करें इन 6 हेयर मास्क का इस्तेमाल

बाल महिलाओं का सबसे अनमोल गहना होते हैं और अपने इस गहने की हिफाजत के लिए महिलाएं बहुत कुछ करती रहती हैं। इन्हें काले, घने और शाइनी बनाने के लिए महिलाएं कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 06 May 2024 12:58:37

बालों की कई समस्याओं का समाधान हैं मेथी दाना, करें इन 6 हेयर मास्क का इस्तेमाल

बाल महिलाओं का सबसे अनमोल गहना होते हैं और अपने इस गहने की हिफाजत के लिए महिलाएं बहुत कुछ करती रहती हैं। इन्हें काले, घने और शाइनी बनाने के लिए महिलाएं कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। यदि आप बालों के झड़ने की समस्या को रोकने के लिए कोई नेचुरल और स्थाई विकल्प तलाश रही हैं तो मेथी दाना को ट्राई कर सकते हैं। मेथी के बीज बालों के लिए एक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। मेथी दाना पोटेशियम और कैल्शियम का भंडार है जिसमें फोलिक एसिड, विटामिन ए, के, और सी भी पाया जाता हैं जो बालों को पोषण देने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको मेथी दाना से बने कुछ हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर बालों की कई समस्याओं का समाधान किया जा सजता हैं। आइये जानते हैं इन हेयर मास्क के बारे में...

fenugreek benefits for hair,methi benefits for hair,methi nourishes hair,know how good is fenugreek (methi) for hair,benefits of fenugreek seeds for hair,methi (fenugreek) prevents hair loss,methi revives damaged hair,methi fights dandruff,methi controls scalp inflammation,methi seeds benefits your hair health,hair care tips,hair care,hair care with fenugreek,fenugreek hair remedies,natural hair care with methi,healthy hair tips with fenugreek,methi for strong hair,methi hair masks,fenugreek seed hair treatments,scalp care with fenugreek

मेथी दाना और आंवला का हेयर मास्क

एक कटोरे में, दो बड़े चम्मच आंवला पाउडर और मेथी पाउडर लें और एक साथ मिलाएं। स्मूद पेस्ट तैयार करने के लिए थोड़ा पानी डालें। इससे उंगलियों से स्कैल्प पर हल्के हाथों से मसाज करें। बालों की लंबाई पर भी लगाएं। अपने बालों को एक बन में बांधें और एक शॉवर कैप पहनें। होममेड मेथी हेयर मास्क को लगभग 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे एक माइल्ड शैम्पू से धो लें। सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल करें।

fenugreek benefits for hair,methi benefits for hair,methi nourishes hair,know how good is fenugreek (methi) for hair,benefits of fenugreek seeds for hair,methi (fenugreek) prevents hair loss,methi revives damaged hair,methi fights dandruff,methi controls scalp inflammation,methi seeds benefits your hair health,hair care tips,hair care,hair care with fenugreek,fenugreek hair remedies,natural hair care with methi,healthy hair tips with fenugreek,methi for strong hair,methi hair masks,fenugreek seed hair treatments,scalp care with fenugreek

मेथी दाना और दही का हेयर मास्क
रात को सोने से पहले मेथी दाना पानी में भिगोकर रख दें। एक कप मेथी दाना को डेढ़ कप पानी में भिगोएं। सुबह इस भीगे हुए मेथी दाना को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें और पानी की जरूरत लगे तो पानी की जगह दो से तीन चम्मच दही इसमें डाल लें। तैयार पेस्ट को कटोरी में निकालें और इसमें ऐलोवेरा जेल अच्छी तरह मिला लें। आप चाहें तो मिक्सी में पीसते समय भी ऐलोवेरा जेल मिला सकते हैं। तैयार पेस्ट को हेयर मास्क की तरह बालों पर स्कैल्प से लेकर लेंथ तक अच्छी तरह लगाएं। इसके बाद 40 से 45 मिनट के लिए छोड़ दें। अब पहले पानी से बालों को धुलें और जब पूरा मास्क निकल जाए तो माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। ध्यान रखें आपका शैंपू माइल्ड ही होना चाहिए, नहीं तो हार्ड शैंपू इस हेयर मास्क से मिले पोषक तत्वों को भी बालों से धो देगा।

fenugreek benefits for hair,methi benefits for hair,methi nourishes hair,know how good is fenugreek (methi) for hair,benefits of fenugreek seeds for hair,methi (fenugreek) prevents hair loss,methi revives damaged hair,methi fights dandruff,methi controls scalp inflammation,methi seeds benefits your hair health,hair care tips,hair care,hair care with fenugreek,fenugreek hair remedies,natural hair care with methi,healthy hair tips with fenugreek,methi for strong hair,methi hair masks,fenugreek seed hair treatments,scalp care with fenugreek

मेथी दाना और गुड़हल का हेयर मास्क

मुट्ठी भर ताजे लाल हिबिस्कस फूल और पत्ते लें। इन्हें अच्छी तरह धोकर पंखुड़ियां अलग कर लें। इन्हें पत्तों के साथ ग्राइंडर में डालें। थोड़ा सा पानी डालकर पीस कर पेस्ट बना लें। इसे निकाल कर प्याले में रख लीजिए। इसमें 1-2 चम्मच मेथी पाउडर मिलाएं। इन्हें एक साथ मिलाएं और मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं। अच्छी तरह से मसाज करें। शावर कैप पहनें और मास्क को 30-40 मिनट तक लगा रहने दें। माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस होममेड मेथी हेयर मास्क को हफ्ते में एक या दो बार दोहराएं।

fenugreek benefits for hair,methi benefits for hair,methi nourishes hair,know how good is fenugreek (methi) for hair,benefits of fenugreek seeds for hair,methi (fenugreek) prevents hair loss,methi revives damaged hair,methi fights dandruff,methi controls scalp inflammation,methi seeds benefits your hair health,hair care tips,hair care,hair care with fenugreek,fenugreek hair remedies,natural hair care with methi,healthy hair tips with fenugreek,methi for strong hair,methi hair masks,fenugreek seed hair treatments,scalp care with fenugreek

मेथी दाना और प्याज का हेयर मास्क

मेथी के दानों को रात भर के लिए भिगोने रख दें और सुबह इनका महीन पेस्ट बना लें। अब एक मध्यम आकार के प्याज का आधा टुकड़ा पीस लें और मलमल के कपड़े से रस को छान लें। अब कटोरे में मेथी का पेस्ट और प्याज का रस एक साथ मिलाएं और अपने बालों और जड़ों में इसे लगाएं। इसे एक घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। सप्ताह में एक दिन ऐसा करें। प्याज सल्फर से भरपूर होता है जो बालों के पतले होने और टूटने जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

fenugreek benefits for hair,methi benefits for hair,methi nourishes hair,know how good is fenugreek (methi) for hair,benefits of fenugreek seeds for hair,methi (fenugreek) prevents hair loss,methi revives damaged hair,methi fights dandruff,methi controls scalp inflammation,methi seeds benefits your hair health,hair care tips,hair care,hair care with fenugreek,fenugreek hair remedies,natural hair care with methi,healthy hair tips with fenugreek,methi for strong hair,methi hair masks,fenugreek seed hair treatments,scalp care with fenugreek

मेथी दाना और करी पत्ते का हेयर मास्क

एक मुट्ठी मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगो दें। अगली सुबह, इन्हें एक महीन पेस्ट में पीस लें। एक ब्लेंडर में मुट्ठी भर ताजा करी पत्ते डालें और थोड़ा पानी भी डालें और एक चिकना पेस्ट तैयार करने के लिए ब्लेंड करें। इसे निकाल कर दोनों पेस्ट को आपस में मिला लें। इस होममेड मेथी हेयर मास्क को स्कैल्प पर लगाएं, अपनी उंगलियों से धीरे से मसाज करें। इसके अलावा अपने बालों की लंबाई पर लगाएं। इसे एक घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस होममेड मेथी हेयर मास्क को हफ्ते में एक या दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

fenugreek benefits for hair,methi benefits for hair,methi nourishes hair,know how good is fenugreek (methi) for hair,benefits of fenugreek seeds for hair,methi (fenugreek) prevents hair loss,methi revives damaged hair,methi fights dandruff,methi controls scalp inflammation,methi seeds benefits your hair health,hair care tips,hair care,hair care with fenugreek,fenugreek hair remedies,natural hair care with methi,healthy hair tips with fenugreek,methi for strong hair,methi hair masks,fenugreek seed hair treatments,scalp care with fenugreek

मेथी दाना और कैस्टर ऑयल का हेयर मास्क

सबसे पहले मेथी के दाने को रात भर के लिए पानी में भिगो कर रख लें। सुबह उठ कर भीगे हुए मेथी के दाने को मिक्सी में पीस कर एक फाइन पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में कैस्टर ऑयल मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर हल्की मसाज के साथ लगाना शुरू करें। इसके बाद आप बालों की लेंथ में भी इस होममेड हेयर मास्क को लगाएं। 30 मिनट तक इस मास्क को बालों में ही लगा रहने दें। बाद में आप नॉर्मल वॉटर से बालों को वॉश कर लें। यदि आप बालों के झड़ने की समस्या को रोकने के लिए कोई नेचुरल और स्थाई विकल्प तलाश रही हैं तो इस हेयर मास्क को जरूर आजमाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत