Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महंगी क्रीम से नहीं इन घरेलू उपायों की मदद से दूर करे चेहरे के काले दाग धब्बे, कुछ ही दिनों दिखेगा फायदा

इनका कोई उल्टा असर भी नहीं होता है। बस इन्हें आपको अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना है और कुछ ही दिनों में आप फर्क महसूस करेंगे। आइए जानते हैं कि कैसे इन घरेलू नुस्खों से चेहरे के काले दाग -धब्बे आसानी हटाए जा सकते हैं।

Posts by : Neha_H | Updated on: Wed, 21 Dec 2022 10:53:39

महंगी क्रीम से नहीं इन घरेलू उपायों की मदद से दूर करे चेहरे के काले दाग धब्बे, कुछ ही दिनों दिखेगा फायदा

चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते हैं। महंगे से महंगे उत्पाद तक खरीद डालते हैं। हर किसी कि तमन्ना होती है उसके चेहरे की चमक ताउम्र बनी रहे।लेकिन हम जो त्वचा के लिए महंगे प्रोडक्टस इस्तेमाल करते है उनका असर तभी तक रहता है, जब तक कि हम इन्हे इस्तेमाल करते है। जैसे ही हम इन्हें चेहरे पर लगाना छोड़ देते हैं, चेहरे के काले दाग- धब्बे फिर से वापस आ जाते हैं,ऐसे में याद आते है घरेलू नुस्खे । इनका कोई उल्टा असर भी नहीं होता है। बस इन्हें आपको अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करना है और कुछ ही दिनों में आप फर्क महसूस करेंगे। आइए जानते हैं कि कैसे इन घरेलू नुस्खों से चेहरे के काले दाग -धब्बे आसानी हटाए जा सकते हैं।
easy and effective way to remove dark spots on the face no need for expensive cream,beauty tips,beauty hacks पपीता

वाकई पपीता बहुत गुणकारी है। इसे खाने से जितने फायदे हैं, उतना ही इसे चेहरे पर लगाने से आपको लाभ होगा। पपीता विटामिन A, C, E और K से भरपूर है। कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में पपीता प्रयोग में लाया जाता है। इसमें क्लींजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं।

उपयोग करने का तरीका


किसी साफ कटोरी में पपीते के एक चौथाई हिस्से को काटकर उसका पेस्ट बना लीजिए। अब उसमें दस बूंद नींबू और आधा छोटा चम्मच शहद डालकर मिला लीजिए। लीजिए तैयार है आपका फेसपैक। इसे आपको दिन में कम से कम दो बार लगाना है। तभी आपको इन काले दाग-धब्बों से निजात मिलेगी।

easy and effective way to remove dark spots on the face no need for expensive cream,beauty tips,beauty hacks एलोवेरा

एलोवेरा बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाता है। यदि आपके पास फ्रेश एलोवेरा है तो उसे ही चेहरे पर लगाई। अन्यथा आप कोई सा भी एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपकी स्किन को सूट करता हो। इसमें डीपिगमेंटेशन कंपाउंड्स होते हैं, जो त्वचा की रंगत को हल्का कर देते हैं।

उपयोग करने का तरीका

एलोवेरा को विटामिन E के साथ मिलाकर लगाने से लाभ होगा। रात को सोते समय इन दोनों चीजों को हथेली में लेकर मिला लीजिए और जहां-जहां दाग-धब्बे वाली जगह पर लगाएं। easy and effective way to remove dark spots on the face no need for expensive cream,beauty tips,beauty hacks ग्रीन टी

ग्रीन टी टोनर का काम करता है। यह आपकी त्वचा को तरोताजा रखने का काम करता है। यह चेहरे की अतिरिक्त चर्बी को भी कम करती है। साथ ही साथ यह त्वचा में कसाव करने का भी काम करता है। काले दाग-धब्बों में यह कमाल का असर दिखता है।

उपयोग करने का तरीका

ग्रीन टी बैग को रातभर एक छोटी कटोरी में भिगोकर रख दीजिए। अगले दिन उस पानी में दो बड़े चम्मच गुलाब जल मिला लीजए। यह बन गया है आपका टोनर। इसे नहाने से पहले चेहरे पर स्प्रे कर लीजिए। इसे आपको तक़रीबन 10 मिनट तक रखना है। इसके अलावा आप ग्रीन टी बैग को रातभर फ्रिज में रखकर इसे सीधा अपने चेहरे पर कुछ देर के लिए रख सकती हैं, इससे भी आपके दाग-धब्बे हल्के पड़ने शूरू हो जाएंगे। easy and effective way to remove dark spots on the face no need for expensive cream,beauty tips,beauty hacks शहद

हम सभी जानते हैं कि शहद के कितने फायदे हैं। सर्दियों में जहां यह आपकी सर्दी-खांसी को ठीक रखता है, वहीं त्वचा के रूखे और कालेपन को भी दूर करता है।

उपयोग करने का तरीका


एक चम्मच में कच्चा दूध और शहद मिला लें और इसे चेहरे पर मलें। 10 मिनट तक आपको इसे करना है। दिन में दो बार करने से आप देख पाएंगे कि आपकी त्वचा के काले दाग-धब्बे काफी हलके पड़ गए हैं। easy and effective way to remove dark spots on the face no need for expensive cream,beauty tips,beauty hacks लाल प्याज का रस

प्याज विटामिन C का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, एक एंटीऑक्सीडेंट है, जिसका उपयोग रंजकता के इलाज के लिए किया जा सकता है।

उपयोग में लाने का तरीका

प्याज के रस को सीधे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाकर करीब 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर ठन्डे पानी से चेहरा धोएं। ऐसा कम-से-कम 3 से 4 हफ्ते तक करें। easy and effective way to remove dark spots on the face no need for expensive cream,beauty tips,beauty hacks जैतून का तेल

बेदाग त्वचा पाने के घरेलू उपाय के तौर पर जैतून के तेल का इस्तेमाल भी काफी सहायक साबित हो सकता है। जैतून से जुड़े एक शोध से यह बात स्पष्ट होती है। शोध में जिक्र मिलता है कि जैतून में प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। जैतून के तेल का यह गुण त्वचा की रंगत में सुधार करने के साथ ही बढ़ती उम्र के प्रभाव के कारण त्वचा पर दिखने वाले दाग-धब्बों को दूर करने में मदद कर सकता है ।

उपयोग करने का तरीका :

जैतून तेल की कुछ बूंदें त्वचा पर लगाकर हल्के-हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करें। फिर कुछ मिनट के लिए उसे त्वचा में अवशोषित होने दें।इसके बाद साफ कपड़े को गर्म या गुनगुने पानी में डुबोकर त्वचा को साफ कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology