न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें ब्राइडल मेकअप के दौरान ये गलतियां, बर्बाद हो जाएगा आपका लुक

आज हम आपको ब्राइडल मेकअप के दौरान होने वाली उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 23 Dec 2022 8:51:02

ना करें ब्राइडल मेकअप के दौरान ये गलतियां, बर्बाद हो जाएगा आपका लुक

शादियों का सीजन जारी हैं जहां हर दिन कई लोग शादियों के बंधन में बंध रहे हैं। शादी को लेकर सभी ख़ास तैयारियां करते हैं। शादी एक लड़की के जीवन का सबसे खास दिन होता है। अपनी शादी के दिन वह सबसे अधिक खूबसूरत लगना चाहती है ताकि हर किसी की निगाहें सिर्फ और सिर्फ उसी पर टिकी हों। शादी के दिन दुल्हन का लुक पूरी तरह उसके मेकअप पर ही निर्भर करता है। लेकिन अक्सर देखने को मिलता हैं कि ब्राइडल मेकअप के दौरान की गई कुछ गलतियां सुंदरता निखारने की बजाय बिगाड़ने का काम करती हैं। आज हम आपको ब्राइडल मेकअप के दौरान होने वाली उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

do not do these mistakes during bridal makeup your look will be ruined,beauty tips,beauty hacks

शादी से पहले मेकअप का करें ट्रायल

ज्यादातर महिलाएं मेकअप का ट्रायल नहीं लेती जो कि बहुत बड़ी गलती है। ब्राइडल मेकअप बुक कराते समय मेकअप का ट्रायल जरुर लें। देखें कि मेकअप आपकी पसंद के अनुसार हुआ है या नहीं। अगर आपको मेकअप पसंद नहीं आता है तो आप दूसरे ऑप्शन की तलाश कर सकते हैं।

do not do these mistakes during bridal makeup your look will be ruined,beauty tips,beauty hacks

बहुत ज्यादा ब्लश अप्लाई करना

ब्लशर आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाता है, लेकिन इसे बहुत ज्यादा लगाने से परेशानी हो सकती है। ब्लश चेहरे को काफी आकर्षक और आर्टिफिशियल बनाता है। इसलिए, ध्यान रखें कि आपका मेकअप आर्टिस्ट ब्लश को ठीक से ब्लेंड करें, ऐसा करने से आपको नैचुरल लुक मिलेगा। ब्लशर लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप सॉफ्ट स्ट्रोक का इस्तेमाल करें। यह गालों को फ्रेश लुक देगा।

do not do these mistakes during bridal makeup your look will be ruined,beauty tips,beauty hacks

मेकअप में कुछ नया ना करें ट्राई

महिलाएं ब्राइडल मेकअप करवाते समय नया एक्सपेरिमेंट करने लगती है। ऐसा करने से आपको बचना चाहिए। यह कभी-कभी बहुत उल्टा पड़ जाता है और आपके लुक को पूरी तरह से खराब कर देता है। अगर आपको अपना कुछ नया लुक चाहिए तो इन सबका ट्रायल शादी से पहले ही कर लें। इसके बाद ही शादी वाले दिन उसे अपनाएं, नहीं तो यह आपके मेकअप को पूरी तरह से खराब कर सकता है।

do not do these mistakes during bridal makeup your look will be ruined,beauty tips,beauty hacks

बॉडी मेकअप की ओर ध्यान न देना

अगर आप लहंगे के साथ ऐसा ब्लाउज़ कैरी करने वाली हैं जिसका गला डीप है। उसमें आपका नेक एरिया दिखेगा तो यहां भी मेकअप करवाएं। क्योंकि ऐसा नहीं करने पर चेहरे का मेकअप को ओके है लेकिन बॉडी का कलर एकदम अलग नजर आएगा। ऐसे भले ही उतना न लगे लेकिन फोटो में तो ये अंतर हर कोई नोटिस कर लेगा। इसके अलावा मेकअप से बॉडी के दाग-धब्बों को भी छुपाया जा सकता है।

do not do these mistakes during bridal makeup your look will be ruined,beauty tips,beauty hacks

ना करवाएं ड्रैमेटिक आई मेकअप

किसी दुल्हन के लिए आई मेकअप बहुत जरूरी होता है। शादी के दिन आप आंखों को ड्रैमेटिक लुक देने से बचें। इसके साथ ही बहुत ज्यादा काले कलर का आईशैडो का इस्तेमाल भी ना करें। यह आपके ब्राइडल लुक को खराब कर सकता है। इसके बजाए ब्राइट कलर्स का ज्यादा इस्तेमाल करें।

do not do these mistakes during bridal makeup your look will be ruined,beauty tips,beauty hacks

नए ब्रांड का मेकअप ट्राई करना

शादी के दिन ब्राइडल मेकअप करवाते समय किसी नए ब्रांड का प्रॉडक्ट तो गलती से भी न इस्तेमाल करें। हो सकता है कि नया मेकअप आपकी स्किन को सूट ना करे। ऐसे में आपको स्किन एलर्जी या कोई और प्रॉब्लम हो सकती हैं, जिससे आपकी लुक खराब हो जाएगी।

do not do these mistakes during bridal makeup your look will be ruined,beauty tips,beauty hacks

बेस अप्लाई न करना

ज्यादातर लोग इस बात को भूल जाते हैं। चेहरे पर तो हर को अपने बेस को अप्लाई कर लेता है लेकिन दूसरे हिस्सों, जैसे पीठ, बाहों, कंधों जैसी जगहों पर मेकअप बेस लगाने में अक्सर लोग चूक कर जाते हैं। ऐसे में ये हिस्से आपके चेहरे से अलग दिखने लगते हैं। ध्यान रखें कि आप अपने मेकअप आर्टिस्ट से इन सभी जगहों पर मेकअप लगाने के लिए कहें।

do not do these mistakes during bridal makeup your look will be ruined,beauty tips,beauty hacks

वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल

ब्राइडल मेकअप करवाते समय मेकअप आर्टिस्ट से यह जरूर कह दें कि आपका मेकअप वो वाटरप्रूफ प्रोडक्ट्स से ही करें। ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि विदाई में रोते समय आपका मेकअप खराब नहीं हो जाए।

do not do these mistakes during bridal makeup your look will be ruined,beauty tips,beauty hacks

लिपलाइनर के बिना लिपस्टिक लगाना

अपने लिपस्टिक और लिप्स को परफेक्ट दिखाने के लिए पहले लिप लाइनर लगाएं। उसके बाद ही लिपस्टिक अप्लाई करें। इसके अलावा लिपस्टिक का कलर अपने लंहगे और मेकअप के हिसाब से ही लगाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे