न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चमकती त्वचा के लिए इन 10 प्राकृतिक चीजों का सेवन है लाभदायक,आप भी करे अपनी डाइट मे शामिल

इसलिए आज हम आपके लिए इसी संदर्भ मे ऐसी प्राकृतिक चीजे लेकर आए है जिनके सेवन से ही आप चमकती दमकती त्वचा पा सकती है ।

Posts by : Neha_H | Updated on: Fri, 16 Dec 2022 4:54:26

चमकती त्वचा के लिए इन 10 प्राकृतिक चीजों का सेवन है लाभदायक,आप भी करे अपनी डाइट मे शामिल

चमकती त्वचा पाना हर किसी की ख्वाहिश होती है। इसके लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार ये केमिकल-युक्त प्रोडक्ट्स त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में प्राकृतिक चीजों को अपनाने की सलाह दी जाती है। कहते हैं चेहरे की खूबसूरती अंदर से आती है। इसलिए, तरह-तरह की क्रीम और नुस्खों को अपनाने से कहीं ज्यादा जरूरी है सही खानपान। यही वजह है कि हमे चमकती त्वचा पाने के लिए सही डाइट प्लान की आवश्यकता होती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए इसी संदर्भ मे ऐसी प्राकृतिक चीजे लेकर आए है जिनके सेवन से ही आप चमकती दमकती त्वचा पा सकती है ।

consuming these 10 natural things is beneficial for glowing skin you should also include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

एलोवेरा

ग्लोइंग स्किन डाइट में एलोवेरा को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। एलोवेरा पर हुए शोध से जानकारी मिलती है कि यह झुर्रियों को कम कर, मुहांसों की समस्या को ठीक कर सकता है। साथ ही यह त्वचा को स्वस्थ और कोमल बनाकर उसे नई चमक प्रदान कर सकता है ।

consuming these 10 natural things is beneficial for glowing skin you should also include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

हल्दी

त्वचा के लिए हल्दी का इस्तेमाल सालों से किया जाता रहा है। दरअसल, हल्दी में पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं। यह त्वचा में मेलेनिन के उत्पादन को कम कर सकता है, जिससे उसकी निखार बरकरार रह सकती है । साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों से लड़ कर उसकी चमक को बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं।

consuming these 10 natural things is beneficial for glowing skin you should also include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

पानी

चमकती त्वचा के लिए पानी पीना भी फायदेमंद माना जाता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के अनुसार, रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। यह त्वचा से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है । यह प्रक्रिया त्वचा की निखार को बनाए रखने में मदद कर सकती है।

consuming these 10 natural things is beneficial for glowing skin you should also include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

मछली का तेल

बेहतर स्वास्थ्य के अलावा, त्वचा की चमक को बढ़ाने के लिए भी मछली के तेल का सेवन करना लाभकारी माना जा सकता है। बताया जाता है कि मछली का तेल एलर्जी, फोटोएजिंग, मुंहासे और पिगमेंटेशन की समस्या को कम कर त्वचा की चमक को बरकरार रख सकता है ।

consuming these 10 natural things is beneficial for glowing skin you should also include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

गाजर

ग्लोइंग स्किन के लिए खाद्य पदार्थ की लिस्ट में गाजर को भी शामिल किया जा सकता है। दरअसल, गाजर बीटा-कैरोटीन से समृद्ध होता है। यह स्वस्थ त्वचा के विकास में सहायता कर सकता है। इसके अलावा, गाजर सूर्य की हानिकारक किरणों से भी त्वचा की रक्षा कर सकता है, जिससे बढ़ती उम्र का प्रभाव कम हो सकता है और त्वचा जवां दिखी रह सकती है ।

consuming these 10 natural things is beneficial for glowing skin you should also include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

दही

दही कई प्रकार के गुणों से समृद्ध होता है। यही वजह है कि इसका सेवन न केवल स्वास्थ्य बल्कि त्वचा को भी फायदा पहुंचाता है। दही स्किन की इलास्टिसिटी को बूस्ट करता है। साथ ही यह डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । इससे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं और स्किन ग्लो करने लगता है।

consuming these 10 natural things is beneficial for glowing skin you should also include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

ब्रोकली

ब्रोकली की गिनती एक सूपरफूड के रूप में की जाती है। यह न केवल एंटीऑक्सीडेंट बल्कि विटामिन सी से भी समृद्ध होता है। इसमें जिंक और कॉपर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी बनाये रखते हैं। इसके अलावा, ब्रोकली में संक्रमण से भी लड़ने की क्षमता होती है । इसके ये सभी गुण त्वचा की चमक को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

consuming these 10 natural things is beneficial for glowing skin you should also include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

अनार

अनार को स्वास्थ्यवर्धक तो माना ही जाता है। साथ ही यह त्वचा में निखार लाने में भी मदद करता है। दरअसल, अनार में हाइपरपिगमेंटेशन के साथ-साथ दाग-धब्बों को रोकने की क्षमता होती है। इसका एंटी एजिंग गुण चेहरे की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, स्किन के टोन को भी बढ़ाने में अनार के जूस को लाभकारी माना गया है ।

consuming these 10 natural things is beneficial for glowing skin you should also include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

खीरा

खीरे का इस्तेमाल शुरू से ही स्किन के ग्लो को बढ़ाने और उसे टाइट करने के लिए किया जाता रहा है। खीरे का रस सिलिका से भरपूर होता है, जो रंगत निखारने और त्वचा में चमक लाने के लिए जाना जाता है। साथ ही साथ यह त्वचा की नमी को भी बनाए रखता है ।

consuming these 10 natural things is beneficial for glowing skin you should also include them in your diet,beauty tips,beauty hacks

टमाटर

टमाटर के सेवन से भी त्वचा की चमक को बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में मौजूद लाइकोपीन प्राकृतिक सनस्क्रीन की तरह काम करता है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों से उसकी रक्षा कर त्वचा की चमक को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, इसका प्राकृतिक कसैला गुण खुले रोम छिद्रों के आकार को कम कर अत्यधिक तेल को भी निकालता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत