Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों के लिए संजीवनी हैं नारियल का तेल, जानें इससे मिलने वाले फायदे

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नारियल का तेल बालों को फायदा पहुंचाता हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 05 Jan 2023 5:02:34

बालों के लिए संजीवनी हैं नारियल का तेल, जानें इससे मिलने वाले फायदे

आमतौर पर कई लोग अपनी दिनचर्या में नारियल के तेल का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। त्वचा और बालों पर नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता हैं। बालों के लिए तो नारियल का तेल संजीवनी की तरह काम करता हैं और इनसे जुड़ी कई समस्याओं का निवारण करता हैं। नारियल के तेल में फैटी एसिड, एंटिफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। इन्हीं गुणों के चलते हेयर ऑयलिंग से लेकर हेयर मास्क तक में कोकोनट ऑयल मिक्स करना आम बात हो चुकी हैं। बालों की कई दिक्कतों को दूर करने में नारियल का तेल बेहतर भूमिका निभाने में कारगर होता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह नारियल का तेल बालों को फायदा पहुंचाता हैं।

coconut oil is lifeline for hair know its benefits,beauty tips,beauty hacks बालों को मॉइश्चराइज करे

नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं। अगर आपके बाल रूखे और बेजान हैं, तो आप बालों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। नियमित रूप से बालों पर नारियल का तेल लगाने से बालों को नमी प्रदान होती है। बाल मुलायम, शाइनी और चमकदार बन सकते हैं।

coconut oil is lifeline for hair know its benefits,beauty tips,beauty hacks बालों का झड़ना रोके

नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाए जाते हैं। यह गुण बालों की जड़ों में समा जाते हैं, जिससे बाल नारियल के तेल को जल्दी से अवशोषित कर लेते हैं। इससे बाल हाइड्रेट रहते हैं, बालों की फ्रिजीनेस कम होती है और बाल टूटने से बचते हैं। दरअसल, नारियल तेल बालों को जड़ से मजबूत बनाता है, जिससे बालों का टूटना बंद हो सकता है। coconut oil is lifeline for hair know its benefits,beauty tips,beauty hacks रूसी से बचाव

नारियल के तेल में मौजूद कई फैटी एसिड एंटी-डैंड्रफ एजेंट के रूप में काम करते हैं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल डैंड्रफ से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल में गुनगुने पानी और एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं। इस मिश्रण से अपने पूरे स्कैल्प और बालों की मालिश करें। इसके अलावा तिल के तेल और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर डैंड्रफ के लिए तैयार किया जा सकता है। इस मिश्रण को करीब 30-40 मिनट तक लगाएं और फिर अपने बालों को शैंपू कर लें। बालों पर नारियल तेल का इस्तेमाल करने के ये दो तरीके डैंड्रफ से लड़ने में कारगर हैं।

coconut oil is lifeline for hair know its benefits,beauty tips,beauty hacks हेयर डैमेज से छुटकारा

नारियल का तेल लगाकर आप हेयर डैमेज को जड़ से खत्म कर सकते हैं। बता दें कि बाल धोने के 3-4 घंटे पहले नारियल का तेल लगाने से डैमेज बाल रिपेयर हो जाते हैं और आपके बाल खूबसूरत दिखने लगते हैं। coconut oil is lifeline for hair know its benefits,beauty tips,beauty hacks बालों को करें काला

सफेद बालों की परेशानियों को दूर करने के लिए आप मेथी और नारियल तेल का मिश्रण बालों में इस्तेमाल कर सकते हैँ। यह आपके बालों को पोषण प्रदान करता है, जिससे आपके बाल काले हो सकते हैं।
coconut oil is lifeline for hair know its benefits,beauty tips,beauty hacks इंफेक्शन से बचाए

नारियल के तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको स्कैल्प में कोई एलर्जी या इंफेक्शन है, तो नारियल का तेल इसे ठीक करने में कारगर साबित हो सकता है। स्कैल्प इंफेक्शन को ठीक करने के लिए नारियल के तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल किया जा सकता है। coconut oil is lifeline for hair know its benefits,beauty tips,beauty hacks बालों की ग्रोथ के लिए

नारियल का तेल बाल बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके लिए अपने स्कैल्प पर डीप मसाज करें। नारियल का तेल ब्लड सर्कुलेशन में सुधार और तेज करने में मदद करता है। हर हफ्ते 2 या 3 बार 10-20 मिनट तक तेल से स्कैल्प पर मसाज करें। इसके लिए दो चम्मच नारियल के तेल में 4 बूंदें रोजमेरी एशेंशियल तेल मिलाएं। रोजमेरी एशेंशियल तेल ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में भी मदद करता है। 15 मिनट तक स्कैल्प में तेल की मालिश करने के बाद, अपने बालों को गर्म तौलिये से ढक लें। एक घंटे के बाद अपने बालों को किसी भी माइल्ड शैम्पू से धो लें और कंडीशनर का इस्तेमाल न करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology