Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में फटने लगते हैं गाल, इन 10 घरेलू उपायों से दूर करें ये समस्या

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिन्हें आजमाकर सर्दियों में फटने वाले गालों की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते है इन उपायों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Mon, 23 Jan 2023 4:34:16

सर्दियों में फटने लगते हैं गाल, इन 10 घरेलू उपायों से दूर करें ये समस्या

मौसम के बदलाव के साथ ही स्किन की देखभाल में भी बदलाव लाने की जरूरत होती हैं अन्यथा आपको कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ सकता हैं। सर्दियों के इस मौसम में पनपने वाली समस्याओं में से एक हैं गालों का फटना। इस परेशानी में स्किन में खिंचाव के कारण दर्द तो होता ही है साथ ही आपकी खूबसूरती भी इससे काफी ज्यादा प्रभावित होती है। इस दिक्कत को दूर करने के लिए लोग दिन में कई-कई बार लोशन और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके बावजूद ये समस्या आसानी से दूर नहीं होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिन्हें आजमाकर सर्दियों में फटने वाले गालों की समस्या को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते है इन उपायों के बारे में...

cheeks start cracking in winter overcome this problem with these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks ऑलिव ऑयल

आप फटी और ड्राई कोहनी को ठीक करने के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती है। ये आपकी स्किन के रूखेपन को खत्म करने में काफी मददगार होता है। इसे लगाने के लिए रात को सोने से पहले कोहनी को साफ करके ऑयल को लगा लें। अगर आप इसे रोजाना प्रयोग करेगीं तो आपको असर दिखने लगेगा।

cheeks start cracking in winter overcome this problem with these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks शहद

शहद त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। फटी स्किन को मुलायम रखने के लिए आप इसका सीधा इस्तेमाल कर सकते हैं।

cheeks start cracking in winter overcome this problem with these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks एलोवेरा

एलोवेरा में सूदिंग गुण होते हैं जो कि त्वचा की जलन को कम करता है। एलोवेरा जेल त्वचा को मॉइश्चर देता है जिससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और फटती नहीं हैं। त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाने से फटी त्वचा ठीक होती है और त्वचा की जलन भी शांत होती है। cheeks start cracking in winter overcome this problem with these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks नारियल तेल

फटे हाथ-पैरों की परेशानी को दूर करने के लिए नारियल का तेल काफी हेल्दी हो सकता है। इस तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सिडेंट और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है जो घाव को भरने में मददगार साबित हो सकता है। यह आपकी स्किन को स्वस्थ रखने में प्रभावी है। अगर आपके पैर फट रहे हैं तो इस स्थिति में प्रभावित हिस्से पर नारियल तेल लगाएं। इसके बाद गर्म पानी से पैरों को धो लें। इससे फटी एड़ियों की परेशानी दूर हो सकती है। साथ ही ब्लीडिंग भी कम हो सकती है।

cheeks start cracking in winter overcome this problem with these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks पपीता

वैसे तो पपीता आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन, फटी त्वचा के लिए भी पपीता बहुत अच्छा होता है। पपीते का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट तक मसाज करें। पपीते में मौजूद तत्व डेड स्किन हटाकर त्वचा को मुलायम बनाता है। cheeks start cracking in winter overcome this problem with these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks देसी घी

गाल फट गए है और रूखेपन के कारण उनमें खिंचाव महसूस हो रहा हो तो आप गालों पर देसी घी से मसाज करें। इसके लिए आप हथेलियों पर थोड़ा सा देसी घी लें और इनमे महज दो बूंद शहद मिला लें अब इसे चेहरे पर लगाएं और एक मिनट तक इससे मसाज करें। घी से चेहरा मुलायम होगा और इससे नेचुरल ग्लो भी आएगा।

cheeks start cracking in winter overcome this problem with these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks हल्दी

गालों का रूखापन दूर करने और इनको गुलाबी बनाने के लिए आप हल्दी और शहद भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ी सी हल्दी में कुछ बूंदें शहद की मिक्स कर लें और इसमें थोड़ा सा ओट्स का पाउडर भी मिला लें। फिर इस पेस्ट को अपने फेस पर अप्लाई कर के करीब बीस मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। cheeks start cracking in winter overcome this problem with these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks दही

दही हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दही में लैक्टिक एस्डि के साथ-साथ कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारी स्किन को साफ करके ड्राईनेस को दूर करने में मदद करता है। इसका प्रयोग करने के लिए आप कोहनी को साबुन से साफ कर लें फिर करीब 25 मिनट के लिए इसे लगा लें। इसके बाद कोहनी को धो लें।

cheeks start cracking in winter overcome this problem with these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks केला

केले को मैश करके इसमें थोड़ी सी मलाई और नींबू का रस मिलाएं। इसे फेस पैक की तरह चेहरे पर अप्लाई कर लें और करीब 10 मिनट लगे रहने दें। अब हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लेना है। बनाना फेस पैक से आपके चेहरे पर ग्लो और स्मूदनेस आती है।

cheeks start cracking in winter overcome this problem with these 10 home remedies,beauty tips,beauty hacks दूध

हमारी स्किन को दूध मॉइश्चराइज करने में मदद करता है। कभी-कभी हमारी शरीर में पोटेशियम कम होने के कारण भी स्किन ड्राई होने लगती है, इसलिए हमें दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ दूध को रूखी कोहनी पर लगाने से भी ड्राइनेस कम हो जाती है। इसे लगाने के लिए आप दूध को रूई की मदद से अपनी कोहनियों पर लगा लें। फिर करीब 25 मिनट बाद कोहनी को पानी से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology