न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुकंदर बनेगा आपकी खूबसूरती का राज, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए कई लोग डाइट में चुकंदर का सेवन करते हैं। चुकंदर का सेवन स्किन को अंदरूनी तौर पर पोषित भी करता हैं। चुकंदर का इस्तेमाल उसका रस निकालकर किया जाता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 21 May 2023 9:29:49

चुकंदर बनेगा आपकी खूबसूरती का राज, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

शरीर में खून की कमी पूरी करने के लिए कई लोग डाइट में चुकंदर का सेवन करते हैं। चुकंदर का सेवन स्किन को अंदरूनी तौर पर पोषित भी करता हैं। चुकंदर का इस्तेमाल उसका रस निकालकर किया जाता है। ये स्किन को डिटॉक्स करता है साथ ही स्किन में ग्लो भी लाता है। यह विटामिन A, B1, B2, B6 और C से भी समृद्ध है। इनकी वजह से चुकंदर त्वचा को बहुत फायदे पहुंचाता है। चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो चेहरे पर होने वाली झुर्रियों और आंखों के डार्क सर्कल जड़ से खत्म करने में मदद करता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि चुकंदर आपकी खूबसूरती का राज बन सकता हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप चुकंदर का इस्तेमाल अपनी खूबसूरती को बढ़ाने में कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में...

beetroot benefits for skin,natural skin care with beetroot,beetroot remedies for healthy skin,diy beetroot face masks,beetroot juice for glowing skin,skin brightening with beetroot,nourishing properties of beetroot for skin,anti-aging benefits of beetroot,beetroot skincare routine,enhance complexion with beetroot

मुल्तानी मिट्टी और चुकंदर का इस्तेमाल

चेहरे पर गुलाबी निखार पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और चुकंदर का इस्तेमाल करें। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 1 चुकंदर को पीसकर इसका रस निकालकर डालें। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। अगर पेस्ट पतला नहीं हुआ है तो इसमें थोड़ा गुलाबजल मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हाथों पर पानी लगाकर करीब 2 मिनट तक के लिए मसाज करें। इसके बाद चेहरा अच्छे से साफ कर लें। इससे आप अपने चेहरे पर गुलाबी निखार पा सकते हैं। साथ ही यह आपकी स्किन को डार्क सर्कल से बचाव कर सकता है।

मलाई और चुकंदर का इस्तेमाल

फटे होंठों को ठीक करने व होंठों को सॉफ्ट करने के लिए चुकंदर का जूस का इस्तेमाल करें। चुकंदर के जूस को फ्रिज में रख दें, जब वह गाड़ा हो जाए, तो इसे रात को अपने होंठो पर लगाएं। सुबह आप इसे मलाई की मदद से साफ कर लें इससे नैचुरल तरीके से आपके होंठ सॉफ्ट व गुलाबी होंगे।

beetroot benefits for skin,natural skin care with beetroot,beetroot remedies for healthy skin,diy beetroot face masks,beetroot juice for glowing skin,skin brightening with beetroot,nourishing properties of beetroot for skin,anti-aging benefits of beetroot,beetroot skincare routine,enhance complexion with beetroot

नींबू और चुकंदर का इस्तेमाल

चेहरे के डेड स्किन सेल्स से छुटकारा पाने के लिए चुकंदर के छिलकों का फेस पैक लगाना बेस्ट होता है। ऐसे में चुकंदर के छिलकों को धोकर पानी में भिगो दें। अब पानी का रंग बदलने के बाद इसे छान कर अलग कर लें। इसके बाद पानी में नींबू का रस मिलाएं और फिर फेस पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। अब आधे घंटे बाद साफ पानी से फेस वॉश कर लें। इससे आपकी त्वचा निखरी और चमकदार बन आएगी।

beetroot benefits for skin,natural skin care with beetroot,beetroot remedies for healthy skin,diy beetroot face masks,beetroot juice for glowing skin,skin brightening with beetroot,nourishing properties of beetroot for skin,anti-aging benefits of beetroot,beetroot skincare routine,enhance complexion with beetroot

दही और चुकंदर का इस्तेमाल

अगर आपकी स्किन ऑइली है तो फिर चुकंदर इसका सबसे बेहतर इलाज है। ऑइली स्किन पर यह जादू की तरह काम करता है और कील-मुंहासे भी दूर रखता है। ऑइली स्किन के लिए चुकंदर का पैक बनाने के लिए आधा कप चुकंदर पीसकर उसमें 1 चम्मच दही और 1 चम्मच उड़द की दाल पीसकर मिक्स कर लें और उस पैक को चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिन में ऑइली स्किन ठीक हो जाएगी और कील-मुंहासे भी दूर हो जाएंगे।

beetroot benefits for skin,natural skin care with beetroot,beetroot remedies for healthy skin,diy beetroot face masks,beetroot juice for glowing skin,skin brightening with beetroot,nourishing properties of beetroot for skin,anti-aging benefits of beetroot,beetroot skincare routine,enhance complexion with beetroot

शहद और चुकंदर का इस्तेमाल

यह त्वचा पर स्क्रब की तरह काम करता है, जो आपके स्किन पोर्स को खोलता ह। इसके लिए सबसे पहले चुकंदर को पीस लें। अब इसमें एलोवेरा जेल और शहद डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस पैक को 4 मिनट साइड में रख दें। अब अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें और ठंडे पानी से धो लें। फिर इस पैक को 20 से 30 मिनट के लिए लगा लें। जब ये सूख जाए तो चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।

beetroot benefits for skin,natural skin care with beetroot,beetroot remedies for healthy skin,diy beetroot face masks,beetroot juice for glowing skin,skin brightening with beetroot,nourishing properties of beetroot for skin,anti-aging benefits of beetroot,beetroot skincare routine,enhance complexion with beetroot

एलोवेरा और चुकंदर का इस्तेमाल

चेहरे पर गुलाबी निखार पाने के लिए एलोवेरा और चुकंदर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और चुकंदर का रस मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 2 मिनट तक स्क्रब करें। बाद में चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे आपकी स्किन काफी ग्लो करेगी। साथ ही चेहरे से दाग-धब्बों की परेशानियां भी कम हो सकती हैं।

beetroot benefits for skin,natural skin care with beetroot,beetroot remedies for healthy skin,diy beetroot face masks,beetroot juice for glowing skin,skin brightening with beetroot,nourishing properties of beetroot for skin,anti-aging benefits of beetroot,beetroot skincare routine,enhance complexion with beetroot

चीनी और चुकंदर का इस्तेमाल

होंठो को सॉफ्ट और पिंक बनाने के लिए आप चुकंदर के छिलकों से बना लिप स्क्रब ट्राई कर सकते हैं। ऐसे में चुकंदर के छिलकों को घिसकर इसमें चीनी मिला लें। अब इस मिक्सचर हो होंठो पर लगाकर स्क्रब करें। इससे होंठो को डेड स्किन सेल्स खत्म हो जाएंगे। साथ ही आपके होंठ भी गुलाबी और चमकदार दिखने लगेंगे।

beetroot benefits for skin,natural skin care with beetroot,beetroot remedies for healthy skin,diy beetroot face masks,beetroot juice for glowing skin,skin brightening with beetroot,nourishing properties of beetroot for skin,anti-aging benefits of beetroot,beetroot skincare routine,enhance complexion with beetroot

आंवला और चुकंदर का इस्तेमाल

चुकंदर बालों को झड़ने से भी रोकता है। इसके लिए एक कप चुकंदर पीसकर उसमें एक नींबू का रस, 2 चम्मच दही, आधा चम्मच भिगोया हुआ मेथी दाना और 1 आंवला पीसकर मिक्स कर लें। इस पैक को हफ्ते में 3 दिन बालों में अच्छी तरह से लगाएं। 3-4 घंटे बाद बालों को शैंपू की मदद से अच्छी तरह से धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर

सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस

नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची

नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप

‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार

बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप

चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क

‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे

हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं

रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन

श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’

रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे