न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करने का काम करेंगे ये 10 आहार, हर दिन बढ़ेगा निखार

खूबसूरत और जवां दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती। खासतौर से महिलाएं अपनी ब्यूटी को लेकर काफी परेशान रहती हैं। इसके लिए वे कई तरह की क्रीम और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 May 2023 8:50:23

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करने का काम करेंगे ये 10 आहार, हर दिन बढ़ेगा निखार

खूबसूरत और जवां दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती। खासतौर से महिलाएं अपनी ब्यूटी को लेकर काफी परेशान रहती हैं। इसके लिए वे कई तरह की क्रीम और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं। आपको बता दें कि जिस तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए खानपान जरूरी है, उसी तरह से स्किन को हेल्दी रखने के लिए भी आपकी डाइट बहुत मायने रखती हैं। चेहरे की खूबसूरती अंदर से आती है। आहार से मिले जरूरी पोषक तत्व स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचाव करते हुए चमकती त्वचा पाने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए। इससे आपकी स्किन नेचुरली ग्लोइंग और सुंदर बनी रहेगी। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करने का काम करेंगे ये 10 आहार, हर दिन बढ़ेगा निखार

अनार

अनार के बारे में हम सभी जानते हैं कि यह आयरन से भरपूर होता है। इसलिए शरीर के अंदर हीमोग्लोबिन बढ़ाने के मामले में ये हमेशा ही बेस्ट रहता है। आयरन साथ ही अनार में ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स भर-भरकर होते हैं। आयरन शरीर के अंदर हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है, जिससे त्वचा में नैचरल रेडिऐंट ग्लो आता है। आयरन आपकी त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और इनकी इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। ताकि आपकी त्वचा पर जल्दी से कोई बैक्टीरिया या फंगस ऐक्टिव ना हो पाए। ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा की अंदरूनी सूजन से बचाते हैं। इसलिए आपकी स्किन टाइट, क्लीन और जवां बनी रहती है।

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करने का काम करेंगे ये 10 आहार, हर दिन बढ़ेगा निखार

हल्दी

त्वचा के लिए हल्दी का इस्तेमाल सालों से किया जाता रहा है। दरअसल, हल्दी में पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं। यह त्वचा में मेलेनिन के उत्पादन को कम कर सकता है, जिससे उसकी निखार बरकरार रह सकती है। साथ ही इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों से लड़ कर उसकी चमक को बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करने का काम करेंगे ये 10 आहार, हर दिन बढ़ेगा निखार

पपीता

स्किन केयर के लिए एक और बहुत अच्छा फूड है पपीता जो आपके फेस को साफ और एक्ने फ्री रखता है। पपीते में पेपेन होता है जो एक तरह का डाइजेस्टिव एंजाइम है। ये एंजाइम इतना असरदार होता है कि इससे डेड स्किन सेल्स भी आसानी से हट जाते हैं। ये एक्ने के निशान, स्किन के मॉइश्चर और बंद पोर्स के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है।

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करने का काम करेंगे ये 10 आहार, हर दिन बढ़ेगा निखार

चुकंदर

चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो बॉडी को डीटॉक्स करती है। डीटॉक्स होने की वजह से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में चुकंदर को शामिल करें तो यह आपकी स्किन को हेल्दी और प्रॉब्लम फ्री रखेगा।

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करने का काम करेंगे ये 10 आहार, हर दिन बढ़ेगा निखार

एवोकाडो

आप हर दिन सिर्फ एक एवोकाडो खाकर त्वचा पर बुढ़ापा दिखाने वाली समस्याओं से बच सकती हैं। जैसे, एवोकाडो में पाए जाने वाले ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स आपकी त्वचा को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। जैसे, झुर्रियां, अंदरूनी सूजन और स्किन डलनेस। यह आपकी त्वचा की कोशिकाओं को पोषण देकर इन्हें जवां और ग्लोइंग बनाए रखने का काम करता है। यह सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से त्वचा को बचाता है। साथ ही पिग्मेंटेशन को रोकने में मदद करता है। इसलिए हर दिन एक एवोकाडो खाकर त्वचा को ग्लोइंग रखा जा सकता है।

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करने का काम करेंगे ये 10 आहार, हर दिन बढ़ेगा निखार

ब्रोकली

ब्रोकली की गिनती एक सूपरफूड के रूप में की जाती है। यह न केवल एंटीऑक्सीडेंट बल्कि विटामिन सी से भी समृद्ध होता है। इसमें जिंक और कॉपर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व त्वचा को हेल्दी बनाये रखते हैं। इसके अलावा, ब्रोकली में संक्रमण से भी लड़ने की क्षमता होती है। इसके ये सभी गुण त्वचा की चमक को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करने का काम करेंगे ये 10 आहार, हर दिन बढ़ेगा निखार

लहसुन

लहसुन स्किन को क्लीन और पिंपल फ्री बनाने में मदद करता है। लहसुन नैचुरल एंटीबायोटिक के तौर पर काम करता है जिससे ब्लड प्यूरिफाई करने में मदद मिलती है। लहसुन से इम्यून सिस्टम भी मज़बूत बनाता है। लहसुन स्किन के टिशू को रिपेयर करने में भी मदद करता है।

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करने का काम करेंगे ये 10 आहार, हर दिन बढ़ेगा निखार

खीरा

खीरा एक पानी से भरा हुआ फूड है जो स्किन के लिए बहुत हेल्दी होता है। ये आपकी स्किन को हाइड्रेटेड और ठंडा रखता है। ये एक्ने और यूवी रेडिएशन से आपकी स्किन को बचाता है। ये रिंकल्स से भी स्किन को बचाता है और स्किन को टाइट करता है। ये स्किन सेल्स को डैमेज होने से बचाता है।

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करने का काम करेंगे ये 10 आहार, हर दिन बढ़ेगा निखार

टमाटर

टमाटर के सेवन से भी त्वचा की चमक को बढ़ाया जा सकता है। दरअसल, टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट के रूप में मौजूद लाइकोपीन प्राकृतिक सनस्क्रीन की तरह काम करता है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों से उसकी रक्षा कर त्वचा की चमक को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, इसका प्राकृतिक कसैला गुण खुले रोम छिद्रों के आकार को कम कर अत्यधिक तेल को भी निकालता है।

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करने का काम करेंगे ये 10 आहार, हर दिन बढ़ेगा निखार

नट्स और सीड्स

स्वस्थ त्वचा पाने के लिए आप खाने में नट्स और सीड्स जरूर शामिल करें। आपको डाइट में बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट शामिल करने चाहिए। इसके अलावा फ्लैक्स सीड्स, कद्दू के बीज, चिया सीड्स को भी अपने आहार का हिस्सा बनाना चाहिए। इनसे विटामिन ई मिलता है, जो त्वचा की नमी को बरकरार रखता है। स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
क्या तेहरान जाएंगे पीएम मोदी? खामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने का मिला आमंत्रण
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
400 फीट गहरी खाई में केतन को धक्का देने वाली सिया ने कबूला जुर्म, हत्या की वजह भी बताई
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
कौन है सिया गोयल? जिसने मंगेतर केतन को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दिया, शादी के लिए बुक था 17 करोड़ का महल
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
अश्वथ मारिमुथु की 'धर्मन' से रजनीकांत का दमदार फर्स्ट लुक जारी, डॉक्टर अवतार चर्चा में
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
केतन हत्याकांड पर हिना खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- सिर्फ सच बोल देतीं तो एक जिंदगी बच सकती थी
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 'मां की रोक-टोक से तंग आ गई थी', आरोपी बेटी श्वेता गिरफ्तार
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
मुल्तानी मिट्टी लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान, छोटी सी गलती भी बढ़ा सकती है त्वचा का रूखापन
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
Realme P4R पर मिला बड़ा प्राइस ड्रॉप, दमदार 8000mAh बैटरी वाला फोन हुआ किफायती
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
अब नहीं जाना पड़ेगा पार्लर! सिर्फ 10 रुपये में घर पर करें पेडीक्योर, जानिए आसान घरेलू तरीका
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन