न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शैंपू करते वक्त बचें इन गलतियों से, बनती हैं बाल झड़ने की वजह

शैम्पू करते समय की गई ये गलतियां आपके बालों की हेल्थ पर असर डालती हैं, तो अपने बालों पर शैंपू करते समय यहां दी गई इन सामान्य गलतियों को करने से बचें।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 03 Jan 2023 3:17:34

शैंपू करते वक्त बचें इन गलतियों से, बनती हैं बाल झड़ने की वजह

बाल आपकी खूबसूरती बढ़ाने और लुक को आकर्षक दिखाने का सबसे अच्छा जरिया बनते हैं। ऐसे में सभी चाहते हैं कि उनके बाल मजबूत, चमकदार और लंबे बने। इसके लिए बालों की सही देखभाल बहुत जरूरी हैं। हम में से ज्यादातर लोग अपने बालों की केयर और सफाई करने के लिए शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। इससे बालों में जमी हुई धूल और गंदगी से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। लेकिन, कई बार बालों में शैंपू करते वक्त लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिसकी वजह से बालों को नुकसान होने लगता हैं। शैम्पू करते समय की गई ये गलतियां आपके बालों की हेल्थ पर असर डालती हैं, तो अपने बालों पर शैंपू करते समय यहां दी गई इन सामान्य गलतियों को करने से बचें।

avoid these mistakes while shampooing it becomes the reason for hair fall,hair care tips,hair care,winter hair care tips,hair care  tips in hindi,beauty tips,beauty hacks

बालों को धोने के लिए गर्म पानी का उपयोग करना

गलती नम्बर एक, यह है कि हम सब बालों को शैंपू तो करते हैं, लेकिन बालों को धोने के लिए हम हॉट वाटर या गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि यह आरामदायक और सुखदायक हो सकता है, लेकिन बालों को गर्म पानी से धोना उन्हें नुकसाना पहुंचा सकता है। ऐसा करने से आपके स्कैल्प ड्राई और परतदार हो जाती है। गर्म पानी आपके बालों को कमजोर भी बना सकता है, जिससे यह बालों के झड़ने का कारण भी बनता है। ऐसे में अगर आप बालों को गर्म पानी से धोते हैं और आपके बाल नियमित रूप से गिरते हैं, तो आप इसका कारण समझ लें। आप यदि ठंडे मौसम में रहते हैं, तो आप गुनगुने पानी से बालों को धो सकते हैं।

avoid these mistakes while shampooing it becomes the reason for hair fall,hair care tips,hair care,winter hair care tips,hair care  tips in hindi,beauty tips,beauty hacks

जरूरत से ज्यादा शैम्पू खर्च करना

आमतौर पर हम जब शैम्पू लगाते हैं तो इससे झाग तैयार करते हुए पूरे बालों में फैलाने लगते हैं, लेकिन कुछ लोग झाग बढ़ाने की मेहनत नहीं करते और बालों में लगाने के लिए जरूरत से ज्यादा शैम्पू खर्च करने लगते हैं। इस बात को याद रखें कि किसी भी चीज की ज्यादती अच्छी नहीं होती, इससे बाल खराब हो सकते हैं।

avoid these mistakes while shampooing it becomes the reason for hair fall,hair care tips,hair care,winter hair care tips,hair care  tips in hindi,beauty tips,beauty hacks

गलत शैम्पू का यूज करना

आपके लिए कौन सा शैम्पू सही है ये बालों के हिसाब से तय होता है वरना गलत शैम्पू लगाने की वजह से बाल झड़ने लगेंगे। आपको इस बात का पता लगाना होगा आपके स्कैल्प ड्राई हैं या ऑयली उस हिसाब से हेयर प्रोडक्ट सेलेक्ट कर सकते हैं।

avoid these mistakes while shampooing it becomes the reason for hair fall,hair care tips,hair care,winter hair care tips,hair care  tips in hindi,beauty tips,beauty hacks

एक समान स्पॉट से बालों को धोना शुरू करना

अगर आपने कभी गौर किया हो, तो आप या हम में से अधिकांश लोग हमेशा एक ही स्पॉट या जगह से बालों को धोना शुरू करते हैं। एक समान स्पॉट या जगह आमतौर पर खोपड़ी के ऊपर होता है। यही कारण है कि हमारे बालों या खोपड़ी का यह हिस्सा ही आमतौर पर ड्राई होता है। इसलिए नियमित रूप से हेयर वॉशिंग स्पॉट को बदलें और बारी-बारी से खोपड़ी के अलग-अलग हिस्सों से बालों को धोने की कोशिश करें।

avoid these mistakes while shampooing it becomes the reason for hair fall,hair care tips,hair care,winter hair care tips,hair care  tips in hindi,beauty tips,beauty hacks

रोज़ाना शैम्पू करने की गलती न करें

बहुत लोग रोज़ाना शैम्पू करने के आदी होते हैं जबकि रोज़ाना शैम्पू करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे बालों का नेचुरल ऑयल खत्म होने लगता है। इसकी वजह से बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं और बालों के टूटने-झड़ने की दिक्कत होने लगती है।

avoid these mistakes while shampooing it becomes the reason for hair fall,hair care tips,hair care,winter hair care tips,hair care  tips in hindi,beauty tips,beauty hacks

सल्फेट बेस्ड शैम्पू न इस्तेमाल करें

ज्यादातर शैम्पू सल्फेट बेस्ड होते हैं जिनके इस्तेमाल से आपको बचना चाहिए। ये बालों को नुकसान पहुंचाता है। सल्फेट फ्री माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करना आपके लिए बेहतर होगा। अगर आप चाहें तो हर्बल और आयुर्वेदिक शैम्पू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें केमिकल्स की मात्रा बेहद कम या बिल्कुल नहीं होती है। इसके इस्तेमाल से बालों के टूटने-झड़ने की दिक्कत भी कम होती है साथ ही बाल मजबूत होते हैं।

avoid these mistakes while shampooing it becomes the reason for hair fall,hair care tips,hair care,winter hair care tips,hair care  tips in hindi,beauty tips,beauty hacks

कंडीशनर भी है जरूरी

बालों को वॉश करना सिर्फ शैंपू करने तक ही सीमित नहीं है। बालों की कंडीशनिंग भी उतनी ही अहम है। इससे आपके बालों को एक स्मूद लुक मिलता है। लेकिन बालों की कंडीशनिंग करते समय हमेशा याद रखें कि आप इसे अपनी स्कैल्प पर इस्तेमाल न करें। इससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और आपके बाल तेजी से टूटने लगते हैं। साथ ही कंडीशनर का इस्तेमाल करने के बाद उसे 3-4 से मिनट तक अवश्य रखें और फिर हेयर वॉश करें। हेयर वॉश भी बेहतर तरीके से करें ताकि उसमें कंडीशनर न रह जाए।

avoid these mistakes while shampooing it becomes the reason for hair fall,hair care tips,hair care,winter hair care tips,hair care  tips in hindi,beauty tips,beauty hacks

से सुखाएं बाल

कुछ लोग इस स्टेप को जरूरी नहीं समझते। जबकि वास्तव में यह भी उतना ही जरूरी होता है। हेड वॉश के बाद कभी भी बालों को सुखाने के लिए हेयर डॉयर का प्रयोग न करें। इस दौरान आपके बाल काफी कमजोर होते हैं और हेयर डायर आपके बालों को रूखा बना सकता है। बेहतर होगा कि आप तौलिए की मदद से अपने बालों को झाड़कर अतिरिक्त पानी सुखाएं या फिर कुछ देर के लिए अपने बालों को तौलिए में लपेटकर रखें। अंत में बालों को खुद ही सूखने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लोकसभा में FCRA बिल पर आर-पार की तैयारी, कांग्रेस ने 10 से 12 अगस्त तक जारी किया व्हिप

पुतिन पर बढ़ेगा अमेरिकी दबाव, सीनेट में रूस प्रतिबंध बिल पास; ट्रंप किन देशों पर लगा सकते हैं 100% टैरिफ?

मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'

पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र

'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, सर्जरी के बाद शुभेंदु अधिकारी ने की मुलाकात; जल्द मिल सकती है छुट्टी

'बटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे सनी देओल, सीएम योगी से की खास मुलाकात; प्रीति जिंटा भी रहीं साथ

सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो

करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल

भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर

रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ

प्रेमिका के पति को रास्ते से हटाने फ्लाइट से आया आरोपी, हत्या के बाद कोसी नदी में फेंका शव, 3 गिरफ्तार

बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश