न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कड़वा नीम दिलाएगा आपको ग्लोइंग स्किन, इस्तेमाल करें इससे बने ये 8 फेस पैक

ऐसे में आज हम आपको नीम से बने कुछ ऐसे फेस पैक की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद फाइन लाइन, झुर्रियां, मुहांसे, एक्ने, दाग-धब्बे और रेडनेस को दूर किया जा सकता हैं। ऐसे में कड़वा नीम आपको ग्लोइंग स्किन दिलाने का काम करता हैं। आइये जानते हैं नीम से बने इन फेस पैक के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Mar 2023 9:24:36

कड़वा नीम दिलाएगा आपको ग्लोइंग स्किन, इस्तेमाल करें इससे बने ये 8 फेस पैक

चेहरे की परेशानियों को दूर करने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं जिनमे से कई में नीम का इस्तेमाल भी किया जाता हैं। नीम को आयुर्वेद में औषधि के रूप में देखा जाता हैं जिसकी पत्तियों में एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट, और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको नीम से बने कुछ ऐसे फेस पैक की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से स्किन पर मौजूद फाइन लाइन, झुर्रियां, मुहांसे, एक्ने, दाग-धब्बे और रेडनेस को दूर किया जा सकता हैं। ऐसे में कड़वा नीम आपको ग्लोइंग स्किन दिलाने का काम करता हैं। आइये जानते हैं नीम से बने इन फेस पैक के बारे में...

face packs of neem  for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और शहद से बना फेस पैक

आप नीम से बने फेसमास्क का इस्तेमाल ड्राय और इरिटेड स्किन को ठीक करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए 2 टेबलस्पून नीम के पत्तों का पेस्ट लें। इसमें आपको 1 चम्मच शहद और डेढ़ चम्मच दूध मिक्स करना है। इससे स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसे फेस पर लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। नीम फेसमास्क से त्वचा साफ और निखरी हुई दिखेगी।

face packs of neem  for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और बेसन से बना फेस पैक

मुंहासे दूर करने के लिए आप इस पैक को लगा सकते हैं। ये मुंहासो को दूर करने के साथ-साथ दाग-धब्बों को भी कम करता है और चेहरे पर चमक लाता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी लें और उसमें एक चम्मच बेसन, एक चम्मच नीम पाउडर और थोड़ी-सी दही डालें। इन चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर चेहरे पर लगाएं। लेकिन मास्क लगाने से पहले चेहरा पानी से जरूर धोएं। 15 मिनट के बाद मास्क को पानी से साफ कर लें। हफ्ते में दो बार इस मास्क को लगाएं।

face packs of neem  for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और नींबू से बना फेस पैक

स्किन पर नजर आ रहे पिंपल्स को हटाने के लिए और चेहरे से एक्सेस ऑयल को कम करने के लिए यह पेस्ट अच्छा है। इसे बनाने के लिए नीम के पत्तों को सुखाकर पीस लें। एक कटोरी में 2 चम्मच नीम का पाउडर डालकर उसमें गुलाबजल मिला लें। अब एक नींबू का रस (Lemon Juice) डालें और पेस्ट बनाएं। इस फेस पैक को सूखने तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर धो लें। चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।

face packs of neem  for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक

अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप मुंहासों से परेशान रहते हैं तो आपको ये फेसमास्क जरूर लगाना चाहिए। इसके लिए 2 टेबलस्पून नीम पत्ती का पेस्ट लें। इसमें 1 चम्मच दही और ¾ चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर मिला दें। इसमें गुलाबजल डालते हुए पेस्ट तैयार कर लें। इसे पेस्ट को 10 मिनट लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।

face packs of neem  for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और गुलाब जल से बना फेस पैक

नीम के एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा के दाग-धब्बों और निशानों को दूर करते हैं। रोमछिद्रों को सिकोड़ने के लिए गुलाब जल एक प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है। नीम और गुलाबजल का फेस मास्क बनाने के लिए मुट्ठी भर नीम की पत्तियों को सुखाकर इसका बारीक पाउडर बना लें। एक पेस्ट बनाने के लिए पाउडर को गुलाब जल की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें।

face packs of neem  for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और हल्दी से बना फेस पैक

आपको अगर बहुत ज्यादा पिंपल्स की समस्या रहती है तो आपको नीम और टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। इस मास्क को बनाने के लिए 2 टेबलस्पून नीम पत्ती का पेस्ट, 1 बूंद टी ट्री ऑयल और 1 टीस्पून हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे फेस पर लगाएं और 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

face packs of neem  for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और एलोवेरा से बना फेस पैक

फेस पैक बनाने के लिए आपको नीम का पाउडर चाहिए होगा। यह आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं। बस नीम के पत्तों को सूखा लें और फिर इसे मिक्सी में पीस लें। लीजिए तैयार है आपका नीम पाउडर। अब एक बाउल में 1 चम्मच नीम पाउडर और 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है आपका नीम से बना फेस पैक।

face packs of neem  for glowing skin,beauty tips,beauty hacks

नीम और तुलसी से बना फेस पैक

लसी में भी बैक्टीरिया-रोधी गुण होते हैं। नीम और तुलसी से बना फेसपैक दाग-धब्बों, एक्ने को दूर कर त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। इस पैक को बनाने के लिए मुट्ठीभर तुलसी और नीम की पत्तियां लें। इन्हें दिनभर धूप में सूखने के लिए रख दें। जब ये सूख जाएं तो इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। अब एक कटोरी में 1 चम्मच शहद, एक चम्मच चंदन पाउडर या मुल्तानी मिट्टी डालें। इसमें नीम और तुलसी के पत्तों से बना पाउडर डालकर कुछ बूंद पानी डालें और पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह