न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उम्र के साथ लटकने लगती हैं चेहरे की स्किन, कसावट लाने के लिए आजमाए ये उपाय

जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे इसके लक्षण आपकी स्किन पर दिखने लग जाते हैं। देखने को मिलता हैं कि उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा कसावट खो देती हैं और लटकने लगती हैं जो कि किसी भी हाल में आपकी सुंदरता और आकर्षण के लिए अच्छा नहीं हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 24 Sep 2022 9:38:53

उम्र के साथ लटकने लगती हैं चेहरे की स्किन, कसावट लाने के लिए आजमाए ये उपाय

जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे इसके लक्षण आपकी स्किन पर दिखने लग जाते हैं। देखने को मिलता हैं कि उम्र बढ़ने के साथ ही त्वचा कसावट खो देती हैं और लटकने लगती हैं जो कि किसी भी हाल में आपकी सुंदरता और आकर्षण के लिए अच्छा नहीं हैं। कई बार उचित देखभाल के अभाव और गलत आदतों के कारण उम्र से पहले ही त्वचा का कसाव खत्म होने लगता है। ऐसे में लोग, स्किन में कसाव कैसे लाया जाए इन सवालों के जवाब खोजते रहते हैं। आपकी इस तलाश को समाप्त करते हुए हम आपके लिए आज कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिन्हें आजमाते हुए चेहरे की स्किन में कसावट लाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

skin tightening,home remedies for skin tightening,skin care tips,beauty tips

# फेस मसाज

चेहरा शरीर का ऐसा हिस्सा है, जो गतिशील नहीं है। एक जगह ही स्थिर रहता है, इसलिए चेहरे की त्वचा पर ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक प्रकार से तब तक नहीं होता है, जब तक हम फेस मसाज न करें। आप कई तरह से फेस मसाज कर सकती हैं, मगर सबसे आसान तरीका है कि आप चेहरे की त्वचा को हल्के से पिंच करें। ऐसे करने से ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक प्रकार से होने लगता है। इससे त्वचा में कसाव भी आता है और त्वचा चमकदार भी हो जाती है।

skin tightening,home remedies for skin tightening,skin care tips,beauty tips

# खीरा

यह ढीली होती त्वचा के लिए बेहतरीन उपाय है। इसके लिए कुकंबर को पीसकर उसका रस निकालें और अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह परत के रूप में रूख जाए तो चेहरा धो लें। आंखों के आसपास की त्वचा पर इसे लगाना, झुर्रियों, काले घेरों और सूजन को कम करने के लिए भी फायदेमंद है।

skin tightening,home remedies for skin tightening,skin care tips,beauty tips

# अंडे का सफेद हिस्सा

अंडे की सफेदी प्राकृतिक रूप से त्वचा को टाइट करने के लिए एक बेहतरीन उपचार है। इसमें प्राकृतिक एस्ट्रिंजेट्स होते हैं। जो आपकी त्वचा को पोषण और टोनिंग की दिशा में अच्छी तरह से काम करते हैं। आप इसे या तो अकेले फेंट सकते हैं या इसे सादे दही के साथ मिलाकर सप्ताह में दो बार चेहरे और गर्दन पर लगाने से त्वचा में कसाव आएगा।

skin tightening,home remedies for skin tightening,skin care tips,beauty tips

# कॉफी

कॉफी में एंटीऑक्‍सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आप अगर इसे दही और चीनी के साथ मिलाकर चेहरे पर मसाज करें और धो लें तो इससे आपकी स्किन पर नेचुरल ग्‍लो आएगा और ढीलापन भी कम होगा।

skin tightening,home remedies for skin tightening,skin care tips,beauty tips

# नींबू

नींबू में विटामिन सी होता है जिससे स्किन में कोलेजन बढ़ता है और लचीलापन आता है। जिससे धीरे धीरे स्किन को टाइट होने में मदद मिलती है। इसके इस्तेमाल के लिए आप नींबू का रस कटोरी में निकालकर रुई की मदद से अच्छे से अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं, और उसके बाद सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद चेहरे को पानी से साफ़ कर लें।

skin tightening,home remedies for skin tightening,skin care tips,beauty tips

# एलोवेरा जेल

आपकी त्वचा के लिए वरदान हैं एलोवेरा जेल। इसके इस्तेमाल से आपको कई फायदे हो सकते हैं। इस जेल को दिन में एक बार लगाने से त्वचा को ठंडक, पोषण और सुरक्षा मिलती है। एलोवेरा जेल में फाइटोकेमिकल्स हैं, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को नियंत्रित करते हैं। इस प्रकार यह आपकी त्वचा को कसने वाले असाधारण प्राकृतिक उपचारों में से एक है।

skin tightening,home remedies for skin tightening,skin care tips,beauty tips

# पपीता

पपीते के कुछ टुकड़ों को अच्छे से पीसकर एक पास्ट तैयार करें अब इसमें एक से डेड चम्मच चावल का आटा मिला दें। चावल का आटा मिलाने के बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को धो लें। कुछ दिनों तक हफ्ते में दो से तीन बार इस उपाय को करें आपको बहुत जल्दी फायदा मिलेगा।

skin tightening,home remedies for skin tightening,skin care tips,beauty tips

# मुल्तानी मिट्टी

त्वचा को कसावट के लिए एक और बेहतरीन उपाय है मुल्तानी मिट्टी का उपयोग। इस पाउडर को चेहरे और गर्दन पर शहद और गुलाब जल के पैक के रूप में सप्ताह में दो बार लगाएं। यह पैक सभी अशुद्धियों को खत्म करके त्वचा को गहराई से साफ करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार आता है, जो बदले में ढीली त्वचा को कसता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद