न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बालों की समस्याओं को दूर करेंगे तुलसी से बने ये 6 हेयर मास्क, आजमाते ही फर्क होगा महसूस

आज हर दूसरा व्यक्ति बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना कर रहा है। इसकी मुख्य वजह खान-पान की खराब आदत, प्रदूषण, शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी जैसे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में बालों को उचित देखभाल की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Mar 2023 4:35:43

बालों की समस्याओं को दूर करेंगे तुलसी से बने ये 6 हेयर मास्क, आजमाते ही फर्क होगा महसूस

आज हर दूसरा व्यक्ति बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना कर रहा है। इसकी मुख्य वजह खान-पान की खराब आदत, प्रदूषण, शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी जैसे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में बालों को उचित देखभाल की जरूरत होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए तुलसी से बने कुछ हेयर मास्क लेकर आए हैं। तुलसी के पौधे में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो हेयर फॉल से लेकर ड्रैंडफ, ड्राईनेस और सफेद बालों जैसी कई दिक्कतों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। आज हम आपको जिन हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं वो तुलसी की पत्तियों में कुछ अन्य सामग्रियां मिलाकर तैयार किए गए हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

6 tulsi hair mask,hair mask,hair care tips,tulsi for hairs,hairs care,hair growth tips in hindi

तुलसी और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क

यह क्षतिग्रस्त और बेजान बालों के इलाज के लिए विशेष रूप से प्रभावी है। यह मास्क हमारे बालों और स्कैल्प के मॉइश्चराइजेशन और पोषण को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस हेयर पैक को तैयार करने के लिए तुलसी के कुछ ताजे पत्तों को ग्राइंडर में डालें और थोड़ा पानी डालें। एक पेस्ट तैयार कर लें, उसे निकाल कर बाउल में रख लें। तुलसी के पेस्ट में 1-2 टेबल स्पून जैतून का तेल डालें और दोनों सामग्रियों को एक साथ मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें। हेयर पैक स्कैल्प पर लगाएं और उंगलियों से हल्के हाथों से मसाज करें। इस हेयर मास्क को बालों की लंबाई पर भी लगाएं। इसे 30-40 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। इस हेयर मास्क को हर हफ्ते में 1-2 बार दोहराएं।

6 tulsi hair mask,hair mask,hair care tips,tulsi for hairs,hairs care,hair growth tips in hindi

तुलसी और आंवले का हेयर मास्क

कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं तो बॉडी में विटामिन बी12 की कमी है। बालों को काला करने के लिए आप तुलसी के साथ आंवला का इस्तेमाल करें। आंवला और तुलसी का हेयर मास्क बनाने के लिए आप आंवला पाउडर और तुलसी पाउडर को अच्छे से मिक्स करके उसमें गुनगुने पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को बालों पर लगाएं आपके बाल सफेद होना रूक जाएंगे और बालों की ग्रोथ काली रहेगी।

6 tulsi hair mask,hair mask,hair care tips,tulsi for hairs,hairs care,hair growth tips in hindi

तुलसी और दही का हेयर मास्क

दही में तुलसी मिलाकर बालों में लगाने से अद्भुत फायदे होते हैं और ये बालों और स्कैल्प के संक्रमण को कम करने में भी मदद करता है। यह सूखे, सुस्त और डैमेज बालों की मरम्मत के लिए अद्भुत तरीके से काम करता है। इस हेयर पैक के लिए आपको तुलसी का पेस्ट तैयार करना होगा। 1-2 टेबल स्पून ताजा और बिना स्वाद का दही लें और इसे तुलसी के पेस्ट के साथ मिलाएं। हेयर पैक को पूरे स्कैल्प के साथ-साथ बालों की लंबाई पर भी लगाएं। 10 मिनट के लिए अपनी उंगलियों से धीरे से स्कैल्प की मालिश करें। एक माइल्ड शैम्पू से धोने से पहले इसे 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे हफ्ते में 1-2 बार दोहराएं।

6 tulsi hair mask,hair mask,hair care tips,tulsi for hairs,hairs care,hair growth tips in hindi

तुलसी और करी पत्ते का हेयर मास्क

तुलसी के साथ करी पत्ते का इस्तेमाल करके आप डैंड्रफ से निजात पा सकते हैं। तुलसी के पत्तों और करी पत्ते का हेयर मास्क डैंड्रफ से निजात दिलाएगा और बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाएगा। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए 10 करी पत्ते और 10 तुलसी के पत्ते लें। इसके बाद पत्तों को पीस कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में 1 या 2 बूंद पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की मिलाएं और इसके बाद इस हेयर मास्क को बालों पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद बालों को वॉश कर लें।

6 tulsi hair mask,hair mask,hair care tips,tulsi for hairs,hairs care,hair growth tips in hindi

तुलसी और हेयर ऑइल का हेयर मास्क

घने और मुलायम बालों के लिए आप तुलसी के पत्तों को हेयर ऑयल में मिलाकर यूज कर सकते हैं। जी हाँ, आप अपने हेयर ऑयल में तुलसी के पत्तों को क्रश करके मिक्स कर लें। वहीं इसके बाद तेल को 1 घंटे तक छोड़ दें। अब इसके बाद इस ऑयल से बालों की हल्के हाथ से मसाज करें। मसाज करने के 30 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें। जी दरअसल इस तरह तेल का इस्तेमाल करने से हेयर फॉल कम होता है और इससे बाल घने और मुलायम हो जाएंगे।

6 tulsi hair mask,hair mask,hair care tips,tulsi for hairs,hairs care,hair growth tips in hindi

तुलसी और एलोवेरा जेल का हेयर मास्क

यह मास्क बालों की रूसी के लिए बहुत उपयोगी साबित होता हैं। इसके लिए 2 बड़े चम्मच तुलसी का पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच दही, 1/2 एलोवेरा जेल सभी एंटी-डैंड्रफ सामग्री को एक बाउल में मिला लें। पेस्ट बनने के बाद, इसे अपने स्कैल्प पर फैलाने के लिए अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करें। इससे अच्छी तरह मसाज करें और 45 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत