न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों की सबसे आम परेशानी हैं घमौरियां, राहत पाने के लिए इन चीजों की लें मदद

गर्मियों का दौर जारी हैं और सूरज अपनी तपन से इसका भरपूर अहसास करवा रहा हैं। गर्मियों के इन दिनों में सभी घर के बाहर निकलने से कतराते हैं क्योंकि तेज धूप की वजह से स्किन को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Apr 2023 9:45:16

गर्मियों की सबसे आम परेशानी हैं घमौरियां, राहत पाने के लिए इन चीजों की लें मदद

गर्मियों का दौर जारी हैं और सूरज अपनी तपन से इसका भरपूर अहसास करवा रहा हैं। गर्मियों के इन दिनों में सभी घर के बाहर निकलने से कतराते हैं क्योंकि तेज धूप की वजह से स्किन को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता हैं। गर्मियों के दिनों में स्किन से जुड़ी इन्हीं समस्याओं में से एक हैं घमौरियां जो कि बेहद आम हैं। घमौरियां एक तरह की स्किन रैश होती हैं जो स्किन के भीतर पसीनों के ट्रैप हो जाने की वजह से होती हैं। इसमें स्किन पर छोटे-छोटे दाने निकल आते है, जिनमें हर समय खुजली होती रहती है। बहुत जरूरी है कि समस्या बढ़ने से पहले कुछ उपाय करके इनसे छुटकारा पाया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से घमौरियों में राहत पाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

गर्मियों की सबसे आम परेशानी हैं घमौरियां, राहत पाने के लिए इन चीजों की लें मदद

बेकिंग सोडा

बेकिंग या खाना पकाने के सोडे में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह गर्मी और पसीने की वजह से शरीर पर पैदा होने वाले संक्रमण को रोकने में मदद करता है। 2 चम्मच बेकिंग सोडा को 1 कटोरा पानी में मिलाकर शरीर के प्रभावित क्षेत्र को साफ करें। रोजाना दिन में 2 बार ऐसा करने से लाभ मिलेगा।

गर्मियों की सबसे आम परेशानी हैं घमौरियां, राहत पाने के लिए इन चीजों की लें मदद

हल्दी

हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं। नमक, हल्दी और मेथी को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। नहाने से पहले इस उबटन को पूरे शरीर पर साबुन की तरह लगाएं और 5 मिनट बाद नहा लें। यह हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें। इससे घमौरियों की परेशानी से आराम मिलेगा।

गर्मियों की सबसे आम परेशानी हैं घमौरियां, राहत पाने के लिए इन चीजों की लें मदद

मुल्तानी मिट्टी

घमौरियों को दूर करने का एक और घरेलू उपाय है मुल्तानी मिट्टी। मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग लंबे समय से घमौरियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह बंद पोर्स को खोलती है और स्किेन को रिफ्रेश करती है। आप गुलाब जल में मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और उसे घमौरियों पर लगा लें। थोड़ी देर सूखने के बाद इसे धो करीब 2-3 दिन तक इसे लगाने से आराम मिलेगा।

गर्मियों की सबसे आम परेशानी हैं घमौरियां, राहत पाने के लिए इन चीजों की लें मदद

कच्चा आम

कच्चे आम की मदद से भी आप स्किन को गर्मी से बचा सकते हैं और घमौरियों को शांत कर सकते हैं। इसके उपयोग के लिए पहले आप कच्चे आम को गैस पर भून लें। जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसका पल्प निकालकर फ्रिज में रखें। अब ठंडा होने के बाद पल्प को शरीर पर लेप लगाएं।

गर्मियों की सबसे आम परेशानी हैं घमौरियां, राहत पाने के लिए इन चीजों की लें मदद

चंदन

चंदन की लकड़ी में एंटी इंफ्लिमेंट्री और ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं। चंदन पाउडर और धनिया पाउडर को बराबर मात्रा मिलाकर इसमें गुलाब जल डालकर गाढ़ा लेप तैयार करें। इस लेप को शरीर पर लगाए और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे घमौरियों की जलन दूर होगी और त्वचा को ताजगी मिलेगी।

गर्मियों की सबसे आम परेशानी हैं घमौरियां, राहत पाने के लिए इन चीजों की लें मदद

ओटमील बाथ

घमोरियां मिटाने के नुस्खे में ओटमील बाथ का जिक्र जरूर आता है। लेकिन लोग कंफ्यूज रहते हैं कि ओटमील बाथ तैयार कैसे करते हैं। ओटमील बाथ तैयार करने के लिए आप एक या दो कप ओटमील लें और उसे गुनगुने पानी में 15 से 20 मिनट के लिए भिगा दें। फिर इसे घमोरी से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दो से तीन दिनों तक करने से प्रभावी परिणाम मिलेंगे। ओटमील ब्लॉक हुई पसीने की ग्रंथियों को खोलने में मदद करती हैं। जिससे खुजली और जलन से भी राहत मिलती है।

गर्मियों की सबसे आम परेशानी हैं घमौरियां, राहत पाने के लिए इन चीजों की लें मदद

एलोवेरा

इस पौधे का इस्तेमाल कई त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है जैसे त्वचा में जलन, सूजन, खुजली, सनबर्न और घमोरियां। इसका ठंडक देने वाला प्रभाव और सूजनरोधी गुण घमौरियों से होने वाली सूजन व खुजली को कम कर देते हैं। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एलो वेरा की पत्ती से जेल निकालें। अब जेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। लगाने के बाद 15 से 20 मिनट तक जेल को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। अब ठंडे पानी से नहा लें। इस प्रक्रिया को एक हफ्ते तक पूरे दिन में दो बार दोहराएं।

गर्मियों की सबसे आम परेशानी हैं घमौरियां, राहत पाने के लिए इन चीजों की लें मदद

बर्फ

प्लास्टिक बैग या कपड़े में बर्फ के टुकड़े रखकर इन्हें घमौरियों पर लगाएं। ध्यान रहे बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं। इसे किसी कपड़े या प्लास्टिक में रखकर ही इस्तेमाल करें। 5 से 10 मिनट तक इसे लगाए रखें। 4 से 6 घंटे के अंतर में इसे दोबारा एप्लाई किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
एक हफ्ते में 12 करोड़ रुपये खर्च करता हूं, ललित मोदी ने खोले अपनी कमाई और लाइफस्टाइल के राज
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
मालवीय नगर अग्निकांड: 21 की मौत, 19 की हालत गंभीर; फ्लोरिश स्टे होटल में लगी आग की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, 10 हजार करोड़ के ATF सपोर्ट फंड को मंजूरी
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
‘दिल्ली में सब चलता है’, मालवीय नगर अग्निकांड के बाद होटल मालिक का चौंकाने वाला बयान
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
पहली बार विधायक से नेता विपक्ष तक पहुंचे रितब्रता, ममता बनर्जी के खिलाफ कैसे खड़ा हुआ 60 विधायकों का खेमा?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
कॉकरोच जनता पार्टी के एक और चेहरे का AAP कनेक्शन आया सामने, कौन हैं आशुतोष रांका?
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
'मां-पापा माफ कर देना, अब दोबारा NEET देने की ताकत नहीं बची...' 18 वर्षीय आकांक्षा की मौत ने झकझोर दिया परिवार को
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
सुबह खाली पेट एक चम्मच देसी घी खाने के क्या फायदे हैं? जानिए सेहत पर इसका असर
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
‘किसिंग सीन में बार-बार रीटेक कराता रहा एक्टर, शूट के बाद भी करता रहा मैसेज’, मुन्नाभाई MBBS की एक्ट्रेस प्रिया बापट ने साझा किया कड़वा अनुभव
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
कैमरे पर दिखने वाली राखी और असल जिंदगी की राखी में कितना फर्क? भाई राकेश सावंत ने खोले कई राज
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
‘वे बहुत हिम्मतवाले हैं’, आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की प्रतिक्रिया
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी का सुनहरा मौका, कई पदों पर भर्ती शुरू; एक लाख रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
अन्नामलाई के अगले कदम पर सस्पेंस, जन्मदिन पर कर सकते हैं नई राजनीतिक शुरुआत का ऐलान
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह
टी20 टीम की कमान क्यों गई सूर्यकुमार यादव के हाथों से, जानिए वजह