न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मनोकामना पूर्ती के लिए उत्पन्ना एकादशी पर करें ये उपाय, मिलेगी हर काम में सफलता

आज इस कड़ी में हम आपको उत्पन्ना एकादशी पर किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको विष्णु-लक्ष्मी की कृपा दिलाएंगे और काम बनाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Nov 2021 8:31:44

मनोकामना पूर्ती के लिए उत्पन्ना एकादशी पर करें ये उपाय, मिलेगी हर काम में सफलता

सनातन धर्म में एकादशी व्रत का व‍िशेष महत्‍व होता है। आज उत्पन्ना एकादशी हैं जो भगवान् विष्णु के साथ ही मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न करने के लिए उपयोगी हैं। दोनों के आशीर्वाद से जीवन की समस्याओं का अंत करते हुए अपनी मनोकामना पूर्ती की जा सकती हैं और हर काम में सफलता हासिल करने में मदद मिलेगी। ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार उत्‍पन्‍ना एकादशी के द‍िन सबसे पहले भगवान व‍िष्‍णु की आराधना करनी चाह‍िए। इसके ल‍िए हो सके तो भगवान व‍िष्‍णु के मंद‍िर चले जाएं और वहां उन्‍हें पीले रंग के क‍िसी भी पुष्‍प की माला अर्पित करें। इसके बाद केसर की खीर का भोग लगाएं। आज इस कड़ी में हम आपको उत्पन्ना एकादशी पर किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको विष्णु-लक्ष्मी की कृपा दिलाएंगे और काम बनाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

अच्छी सेहत व घर की सुख-समृद्धि के लिए

एकादशी का व्रत रखना शुभ माना जाता है। इस दिन सच्चे में मन से व्रत रखने व भगवान विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे अच्छी सेहत की प्राप्ति होती है। इसके साथ घर में सुख-समद्धि बनी रहती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,utpanna ekadashi,lord vishnu

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए

एकादशी के पावन दिन पर दान, पुण्य करने का विशेष महत्व हैं। इसलिए आप भी इस दिन अपने सामर्थ्य अनुसार, पीले रंग के कपड़े, अनाज, फल व दक्षिणा दान करें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे भगवान विष्णु की असीम कृपा बरसती है।

मनचाहा फल पाने के लिए

भगवान विष्णु जी को पीला रंग अतिप्रिय है। इसलिए इस शुभ दिन पर श्रीहरि को पीले रंग के फूल, वस्त्र और पानी में हल्दी मिलाकर चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान जी की असीम कृपा बरसती है। इसके साथ ही मनचाहा फल मिलता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

भगवान श्रीहरि को तुलसी अतिप्रिय है। ऐसे में एकादशी के पावन दिन खासतौर पर तुलसी माता की पूजा करें। इस दिन तुलसी मां के सामने घी का दीपक जलाकर 'ऊँ वासुदेवाय नमः' मंत्र का जाप करें। फिर तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करें। माना जाता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,utpanna ekadashi,lord vishnu

माता लक्ष्‍मी होती हैं इससे अत्‍यंत प्रसन्‍न

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार प्रत्‍येक एकादशी के द‍िन तुलसी माता की पूजा जरूर करनी चाह‍िए। इसमें व‍िध‍ि-व‍िधान का व‍िशेष ध्‍यान रखना चाह‍िए। सबसे पहले मां तुलसी पर जल चढ़ाएं इसके बाद घी का दीपक जलाकर ‘ ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र श्रद्धानुसार 11, 21, 51 या फ‍िर 101 बार जपें और आरती पढ़कर तुलसी की 11 बार पर‍िक्रमा करें।

पितरों की आत्मा को शांति के लिए

पुराणों अनुसार, इस दिन पीपल का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। ऐसे में हो सके तो आप भी एकादशी तिथि पर किसी मंदिर या सामाजिक जगह पर पीपल का पौधा लगाएं। इसके साथ ही रोजाना उन्हें जल चढ़ाएं। मान्यता हैं कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति व उनका आशीर्वाद मिलता है।

यह उपाय है अत्‍यंत जरूरी

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र के अनुसार उत्‍पन्‍ना एकादशी के द‍िन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा जरूर करें। इसके साथ ही माता लक्ष्‍मी और भगवान व‍िष्‍णु की पूजा व‍िध‍ि-व‍िधान से जरूर करें। इसके साथ ही ज‍ितना हो सके पीले रंग के पुष्‍प, फल, प्रसाद और वस्‍त्र अर्पित करके जरूरतमंदों को दान करें। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से जातकों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। माता लक्ष्‍मी और भगवान व‍िष्‍णु दोनों की कृपा और आशीर्वाद एक साथ म‍िलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?