न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पापांकुशा एकादशी का व्रत दिलाता हैं यमलोक में मिलने वाली यातनाओं से मुक्ति, जानें इसकी पूजन विधि

इस दिन की गई भगवान विष्‍णु की पूजा से मरने के बाद यमलोक में मिलने वाली यातनाओं से मुक्ति मिलती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 8:11:43

पापांकुशा एकादशी का व्रत दिलाता हैं यमलोक में मिलने वाली यातनाओं से मुक्ति, जानें इसकी पूजन विधि

आज 16 अक्‍टूबर को अश्विन मास के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी पड़ रही है जिसका पुराणों में बहुत महत्व बताया गया हैं। इसके नाम से ही पता चलता हैं कि इस दिन किए गए व्रत से पापों का नाश होता हैं और यह मनुष्‍य को मोक्ष प्रदान करती हैं। इस दिन की गई भगवान विष्‍णु की पूजा से मरने के बाद यमलोक में मिलने वाली यातनाओं से मुक्ति मिलती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पापांकुशा एकादशी के शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
ऐसे रखा जाता है एकादशी का व्रत

शास्‍त्रों में बताया गया है कि एकादशी का दशमी तिथि की शाम से ही आरंभ माना जाता है। यानी व्रत रखने वालों को दशमी तिथि की शाम से ही नियम संयम पालन शुरू कर देना चाहिए। उसके अगले दिन सुबह सूर्य को अर्घ्‍य देकर विष्णु भगवान की पूजा शुरू करनी चाहिए और व्रत करने का संकल्‍प लेना चाहिए। एकादशी के अगले दिन सूर्योदय के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,papankusha ekadashi 2021,lord vishnu

व्रत का शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि का आरंभ : 15 अक्‍टूबर की शाम को 6 बजकर 5 मिनट पर
एकादशी तिथि का समापन : 16 अक्‍टूबर शनिवार की शाम को 5 बजकर 37 मिनट पर
एकादशी व्रत का पारण : रविवार 17 अक्‍टूबर की सुबह 6 बजकर 28 मिनट से 8 बजकर 45 मिनट तक

पापांकुशा एकादशी का महत्‍व

साल भर में पड़ने वाली सभी एकादशी का अपना महत्‍व होता है। इसी प्रकार से पापांकुशा एकादशी भी बहुत खास मानी जाती है। मान्‍यता है कि इस दिन व्रत करने वाले व्‍यक्ति नरक से दूर रहते हैं और उन्‍हें यमलोक में किसी भी प्रकार की यातनाएं नहीं सहन करनी पड़ती हैं। इस व्रत को करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। व्रत करने वाले लोगों को एक बात का ध्‍यान रखना चाहिए कि उन्‍हें दशमी के दिन से ही गेहूं, उड़द, मूंग, चना, जौ, चावल और मसूर की दाल का सेवन बंद कर देना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,papankusha ekadashi 2021,lord vishnu

पापांकुशा एकादशी व्रत की पूजाविधि

- सबसे पहले सुबह भोर में ही उठकर स्‍नान कर लें।
- उसके बाद पीले वस्‍त्र धारण करें और तुलसी को कच्‍चे दूध से सीचें।
- उसके बाद भगवान विष्‍णु का गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी से अभिषेक करें।
- पुष्‍प, जनेऊ, तुलसी दल चढ़ाएं। अगर आप व्रत नहीं भी करते हैं तो भी इस विधि से पूजा करें। उसके बाद आरती करें।
- पूजा करने के बाद भगवान विष्‍णु को पीली मिठाइयों का भोग लगा सकते हैं। भोग में तुलसी के पत्‍ते जरूर डालें। भगवान विष्‍णु के साथ इस दिन माता लक्ष्‍मी का भी स्‍मरण करें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही एक्शन में आए प्रह्लाद जोशी, पहले ही दिन अधिकारियों संग की अहम बैठक
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड