न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमलकी एकादशी व्रत पूर्ण करता हैं सभी मनोकामनाएं, जानें इसकी कथा और महत्व

आज इस कड़ी में हम आपके लिए आमलकी एकादशी व्रत की कथा और महत्व से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाने का काम करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Mar 2021 8:55:19

आमलकी एकादशी व्रत पूर्ण करता हैं सभी मनोकामनाएं, जानें इसकी कथा और महत्व

आने वाली 25 मार्च, गुरुवार को फाल्‍गुन माह के शुक्‍ल पक्ष की एकादशी तिथि हैं जिसे आमलकी एकादशी व्रत के रूप में जाना जाता हैं। आमलकी एकादशी का व्रत आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद दिलाता हैं और मनोकामनाओं की पूर्ती करवाता हैं। होली से पहले पड़ने वाली इस एकादशी में आंवले का बहुत महत्व मानते हुए इसके पेड़ की पूजा भी की जाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए आमलकी एकादशी व्रत की कथा और महत्व से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाने का काम करेगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,aamlaki ekadashi,lord vishnu

आमलकी एकादशी व्रत कथा

आमलकी एकादशी का व्रत करके कथा करनी चाहिए। जो कि इस प्रकार है कि एक दिन महाराज युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्‍ण से फाल्‍गुन माह में शुक्‍ल पक्ष की एकादशी के महत्‍व के बारे में पूछा। तब भगवान श्रीकृष्‍ण बताते हैं कि इस एकादशी को आमलकी एकादशी कहते हैं। कथा मिलती है एक बार भगवान विष्‍णु ने जब अवज्ञा प्रकट की तो उससे चंद्रमा के समान कांतिमान एक बिंदु धरा पर प्रकट हुई। उससे आंवले का पौधा उत्‍पन्‍न हुआ। उसी समय भगवान विष्‍णु ने प्रजा की सृष्टि के लिए भगवान ब्रह्मा की उत्‍पत्ति की। साथ ही देवता, गंधर्व, यक्ष, राक्षस और दानवों की भी उत्‍पत्ति की। तब सभी उसी पौधे के पास गए। उसे देखकर सभी हैरान थे। क्‍योंकि इससे पहले वह ऐसे किसी भी पौधे के बारे में नहीं जानते थे। तभी आकाशवाणी हुई कि ऋषियों यह पौधा समस्‍त पौधों में श्रेष्‍ठ आमलक है। जो कि भगवान विष्‍णु को अत्‍यंत प्रिय है। यही नहीं आंवले के स्‍मरण मात्र से ही गोदान का पुण्‍य मिलता है। वहीं स्‍पर्श करने से दोगुना और खाने से तीन गुना पुण्‍य का फल मिलता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,aamlaki ekadashi,lord vishnu

इसल‍िए महत्‍वपूर्ण है आंवले का वृक्ष

आंवले के वृक्ष को पापों को हरने वाला बताया गया। कथा आगे बढ़ी कि इसके मूल में भगवान विष्‍णु, ब्रह्मा और भगवान भोलेनाथ विराजते हैं। शाखाओं में मुनि, टहनियों में देवता, पत्‍तों में वसु और फलों में सभी प्रजापति निवास करते हैं। इसलिए जो भी इस आंवले के पौधे या फिर वृक्ष की पूजा करते हैं उन्‍हें भगवान विष्‍णु की विशेष कृपा मिलती है। तभी सभी ने उस आकाशवाणी से पूछा कि आप कौन है? तब आवाज आई कि जो भूतों के ज्ञाता तथा वर्तमान एवं भविष्‍य का कर्ता है, जो अदृश्‍य अवस्‍था में हर जगह व्‍याप्‍त है। मैं वही विष्‍णु हूं। सभी ने आकाशवाणी को प्रणाम किया।

तब श्रीहर‍ि ने द‍िया ऐसा वरदान

भगवान विष्‍णु ने प्रसन्‍न होकर सभी से वरदान मांगने को कहा। इसपर सभी ऋषियों ने कहा कि यदि आप प्रसन्‍न हैं तो कोई ऐसा उपाय बताएं जिससे स्‍वर्ग और मोक्ष की प्राप्ति हो जाए। इसके बाद भगवान विष्‍णु बोले कि फाल्‍गुन माह में शुक्‍ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी का व्रत जो भी करेगा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?