न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस परिवार ने पेश की हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

आज हम आपको उत्तर प्रदेश के भदोही के एक मुस्लिम परिवार द्वारा उठाए कदम की जानकारी देने जा रहे हैं जो हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल को दर्शाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Aug 2019 9:39:11

इस परिवार ने पेश की हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल, जानकर आप भी करेंगे तारीफ

वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि कई लोग हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर राजनीति करते हुए अपना नाम बनाने में लगे हुए हैं। जिससे लोगों में एक-दूसरे के प्रति हीन भावना होने लगी हैं। लेकिन वहीँ दूसरी ओर आज भी लोग हिन्दू-मुसलमान एकता को दर्शाते हुए कई ऐसे काम करते हैं जो दर्शाता हैं कि यह जात-धर्म हम देशवासियों को अलग नहीं कर सकते हैं। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के भदोही के एक मुस्लिम परिवार द्वारा उठाए कदम की जानकारी देने जा रहे हैं जो हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल को दर्शाता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

hindu muslim unity,uttar pradesh,bhadohi,funeral

दरअसल इस परिवार ने अपनी फर्म के कर्मचारी मुरारी लाल श्रीवास्तव की मृत्यु पर पूरे हिंदू रिति रिवाज के साथ उनका दाह संस्कार किया और 13वीं की रस्म भी पूरी की। 13वीं के भोज के लिए छपे कार्ड में नीचे शोकाकुल परिवार में इरफ़ान अहमद खान और फरीद खान का नाम छपा होने के साथ भवदीय में उनकी फर्म का नाम लिखा गया था।

तेरहवीं के लिए इस ब्राह्मण भोज में इरफान और फरीद ने मुरारी लाल श्रीवास्तव की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने तेरहवीं के लिए हरिरामपुर में बड़ा भोज रखा जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के हजारों लोग पहुंचे थे। मुरारी लाल श्रीवस्तव की उम्र 65 साल थी और 13 जून को उनकी मौत हो गई थी।

hindu muslim unity,uttar pradesh,bhadohi,funeral

मुरारी लाल श्रीवास्ताव को खेत में किसी जहरीले जानवर ने काट लिया था जिसके बाद 13 जून को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद मुरारी के परिवार में किसी के भी न होने के चलते उनका शव इरफान के परिवार को सौंप दिया गया। ऐसे में कुछ सहयोगियों की मदद से मुरारी की पूरा क्रियाक्रम किया गया। इरफान और फरीद ने बताया कि मुरारी हमारे साथ पिछले 15 साल से जुड़े हुए हैं और घर के सदस्य की तरह हो गए थे। वह हमारे घर से सबसे बुजुर्ग सदस्य थे।

इरफान ने बताया कि जब हम तेरहवीं का कार्ड बांटने गए तो लोगों ने आश्चर्य जाहिर किया। मुस्लिम परिवार ने ब्राह्मण भोज से पहले सिर मुंडवाने की रस्म को भी अदा किया। ये पूरा घटनाक्रम इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। इस ब्राह्मण भोज में हिंदू, मुस्लिम सभी ने बड़ी संख्या में शिरकत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान