न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि स्पेशल : चमत्कारी है ज्वाला देवी की ज्वाला, जानें इस मंदिर का रहस्य

जहाँ माता की मूर्ती नहीं बल्कि उसके गर्भ से निकल रही ज्वालाओं की पूजा की जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Oct 2018 2:22:27

नवरात्रि स्पेशल : चमत्कारी है ज्वाला देवी की ज्वाला, जानें इस मंदिर का रहस्य

नवरात्रि का त्योहार चल रहा हैं और सभी इन दिनों में माता के मंदिरों में दर्शन को उमड़ते हैं। हमारे देश में मातारानी के कई मंदिर स्थित हैं, जिनमें से कई अपनी अनोखी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ माता की मूर्ती नहीं बल्कि उसके गर्भ से निकल रही ज्वालाओं की पूजा की जाती हैं। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश में स्थित ज्वाला देवी मंदिर के बारे में। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

ज्वाला देवी मंदिर में सदियों से प्राकृतिक ज्वालाएं जल रही हैं। संख्या में कुल 9 ज्वालाएं, मां दुर्गा के 9 स्वरूपों का प्रतीक हैं। इनका रहस्य जानने के लिए पिछले कई साल से भू-वैज्ञानिक जुटे हुए हैं, लेकिन 9 किमी खुदाई करने के बाद भी उन्हें आज तक वह जगह ही नहीं मिली जहां से प्राकृतिक गैस निकलती हो।

सबसे पहले इस मंदिर का निर्माण राजा भूमि चंद ने कराया था। यहां पर पृथ्वी के गर्भ निकलती इन ज्वालाओं पर ही मंदिर बना दिया गया हैं। इन 9 ज्योतियों को महाकाली, अन्नपूर्णा, चंडी, हिंगलाज, विंध्यावासिनी, महालक्ष्मी, सरस्वती, अम्बिका, अंजीदेवी के नाम से पूजा जाता है। बाद में 1835 में महाराजा रणजीत सिंह और राजा संसार चंद ने इस मंदिर का पुननिर्माण करवाया।

ब्रिटिश हुकूमत के वक्त अंग्रेजों ने ज्वाला देवी मंदिर की ज्वाला का रहस्य जानने और जमीन के नीचे दबी ऊर्जा का उपयोग करने की बहुत कोशिश की, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उनके हाथ कुछ नहीं लगा। आजादी के बाद भूगर्भ वैज्ञानिकों ने भी इस दिशा में प्रयास किए लेकिन मंदिर में निकलती ज्वालाएं रहस्य ही बनी रहीं।

werid story,jawala devi,jawala devi temple,temple secret,miraculous temple,himachal pradesh

ज्वाला देवी से संबंधित एक धार्मिक कथा के अनुसार, भक्त गोरखनाथ ज्वाला देवी में मां की भक्ति करते थे। वह हर समय मां के ध्यान में लीन रहते। एक बार भूख लगने पर गोरखनाथ ने मां से कहा, ‘मां आप पानी गर्म करके रखिए तब तक मैं भिक्षा लेकर आता हूं।’ जब गोरखनाथ भिक्षा लेने गए, उसी दौरान काल बदला और कलयुग आ गया। गोरखनाथ लौट नहीं पाए। मत है कि यह वही ज्वाला है, जो मां ने जलाई थी। ज्वाला देवी से कुछ दूरी पर बने कुंड के पानी से भाप उठती प्रतीत होती है। इस कुंड को गोरखनाथ की डिब्बी भी कहा जाता है। मान्यता है कि सतयुग आने और गोरखनाथ के लौटने तक यह ज्वाला जलती रहेगी।

मंदिर के चमत्कार पर शक करते हुए मुगल बादशाह अकबर ने इसे बुझाने के लिए नहर तक खुदवाई लेकिन नाकामयाब रहा। यह नहर आज भी मंदिर के बायीं ओर देखने को मिलती है। बाद में इस चमत्कार के आगे नतमस्तक होकर अकबर मंदिर में सवा मन का सोने का छत्र चढ़ाने भी पहुंचा, लेकिन माता ने उसे स्वीकार नहीं किया और वह गिरकर किसी अन्य धातु में बदल गया।

मंदिर के बारे में ध्यानू भगत की कहानी भी प्रसिद्ध है, जिसने अपनी भक्ति सिद्ध करने के लिए अपना शीश मां को चढ़ा दिया था। मान्यता है कि इस मंदिर में आकर ज्योति के दर्शन करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत