न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rakhi 2018 : ऐसा आदिवासी क्षेत्र जहां पूरे 3 महीने तक मनाया जाता है रक्षाबंधन

हम बात कर रहे हैं सैलाना क्षेत्र के आदिवासी समुदाय की। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Aug 2018 1:38:28

Rakhi 2018 : ऐसा आदिवासी क्षेत्र जहां पूरे 3 महीने तक मनाया जाता है रक्षाबंधन

रक्षाबंधन का त्योंहार सावन मास की पूर्णिमा को पूरे देश में मनाया जाता हैं। हांलाकि मारवाड़ी लोग दो दिन रक्षाबंधन का त्योंहार मनाते हैं, सावन पूर्णिमा और ऋषिपंचमी के दिन। लेकिन हमारे देश में एक ऐसा समुदाय भी हैं जो रक्षाबंधन का त्योहार एक दिन के लिए नहीं मनाता है, बल्कि साढ़े तीन माह तक रक्षाबंधन का त्योंहार चलता है। जी हाँ, विश्वास नहीं होता हैं लेकिन ऐसा सच में हैं। हम बात कर रहे हैं सैलाना क्षेत्र के आदिवासी समुदाय की। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

यहाँ यह त्योहार श्रावण की अमावस्या से शुरू होकर कार्तिक सुदी चौदस पर जाकर खत्म होता है। अपने-अपने हिसाब से बहन-बेटियों को इन दिनों में अपने मायके लाया जाता है। ऐसा नहीं है कि श्रावण मास की पूर्णिमा को यह लोग राखी नहीं मनाते हैं। दरअसल, ज्यादातर बहन-बेटियां तो इसी दिन परंपरानुसार अपने भाई को राखी बांधने मायके पहुंच जाती हैं, पर यदि किन्हीं कारणों से यह संभव न हो पाए, तो राखी मनाने की साढ़े तीन माह तक पूरी छूट इन्हें है।

बहन-बेटियां भी मायके मिठाई व राखी लेकर आती हैं। वैरायटी व कीमत पर न जाएं हम। प्रेमपूर्वक राखी बांधने व बदले में उपहार के रूप में कपड़े या नकदी पाने की रीत यहां भी है। खाने में हलवा, पूरी, पकौड़ी या जो कुछ भी संबंधित की क्षमता हो, सब यहां भी बनाया जाता है। ग्राम पहाड़ी बंगला के हिन्दू खराड़ी व ओंकार खराड़ी बताते हैं पूरे रस्मो-रिवाज से आदिवासी समुदाय भी मौत में शोक की राखी रखने जाते हैं यानी मायके में कोई गमी होने पर शोक की राखी लेकर भी बहन-बेटियां जाती हैं।

tribal people,rakhi 2018,3 months celebration,rakhi

आदिवासी समुदाय में सुबह से शाम तक राखी मनती है। सुबह बहन-बेटियां भाइयों, भतीजों को राखी बांधती हैं और शाम को परिवार के सभी लोग घर के दरवाजों पर, खाट, हल व खल पर अन्य कृषि औजारों पर, पशुओं पर राखी बांधते हैं।

एक और अनूठी परंपरा आदिवासी समुदाय में है। शादी के बाद जब बेटी की पहली राखी आती है तो बेटी के मायके के 40 से 50 लोग बेटी के ससुराल इसे लिवाने जाते हैं। तब बेटी के ससुराल वाले अपनी क्षमता के मान से भोज का आयोजन कर सभी को ससम्मान विदा देते हैं। इसे आदिवासी भाषा में 'पाली' लेकर जाना कहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज